प्लेन ब्लैक कुर्ती को ऐसे करें स्टाइल, बदल जाएगा पूरा लुक

ब्लैक आउटफिट का फैशन कभी आउट नहीं होता, फिर चाहे वह वेस्टर्न ड्रेस हो या फिर कोई प्लेन ब्लैक कुर्ती। ओकेशन और पसंद के अनुसार आप इसे जब चाहें कैरी कर सकती हैं। बात करें प्लेन ब्लैक कुर्ती की तो आप इसे अलग-अलग तरीके से कैरी कर सकती हैं, लेकिन अपने स्टाइल को ओकेशन के हिसाब से सेलेक्ट करें। एथनिक वीयर के लिए कुर्ती हमेशा फर्स्ट च्वाइस होती है, लेकिन कुछ ट्विस्ट और टिप्स के साथ पूरा लुक बदला जा सकता है। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे स्टाइल के बारे में जो आप ब्लैक कुर्ती के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए ट्राई कर सकती हैं। इस फैशन को कई सेलेब्स ने भी ट्राई किया है आप चाहें तो उनके इन लुक्स को रिक्रिएट भी कर सकती हैं।
श्रग के साथ बनाएं कॉम्बिनेशन
प्लेन ब्लैक कुर्ती को आप श्रग के साथ कैरी कर सकती हैं। हालांकि श्रग का चुनाव करते समय फैब्रिक और डिजाइन का खास ध्यान रखें, क्योंकि अगर कुर्ती शिफॉन की है तो श्रग भी कुछ इससे मिलता-जुलता होना चाहिए। आप चाहें तो इसे कुर्ती लेगिंग के अलावा आप श्रग प्लाजो या फिर पैंट और कुर्ती के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।
टिप: श्रग की लंबाई कुर्ती के अनुसार होनी चाहिए, ताकि आप जब भी इसे कैरी करें, वह आप पर परफेक्ट दिखे। यह जरूरी नहीं कि कुर्ती के साथ मैचिंग श्रग ही पहनें, आप अपने लेगिंग से मिलता-जुलता कलर भी चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:सिल्क साड़ी पहनते समय रखें इन 5 बातों का खयाल, नहीं होगी संभालने में दिक्कत
कोटी या फिर जैकेट के साथ कैरी करें प्लेन ब्लैक कुर्ती
यह जरूरी नहीं कि पटियाला सूट के साथ ही कोटी पहनी जा सकती है। आप चाहें तो प्लेन ब्लैक कुर्ती के साथ भी कोटी को कैरी कर सकती हैं। कोटी के कई सारे डिजाइन है, अगर आपको हैवी लुक चाहिए तो फैब्रिक उसी अनुसार सेलेक्ट करें। प्लेन ब्लैक कुर्ती और पैंट या फिर लेगिंग किसी के साथ भी कोटी को कैरी किया जा सकता है। आजकल मार्केट में अलग-अलग डिजाइन्स की कोटी उपलब्ध हैं, जिसे आप अपने लिए खरीद सकती हैं।
टिप: अगर कुर्ती फ्री साइज है तो जैकेट या फिर कोटी भी लूज लें। इसके अलावा अगर कॉलर वाली कुर्ती है तो उसके साथ डीप नेक वाली जैकेट डिजाइन को ही सेलेक्ट करें। हालांकि प्लेन ब्लैक कुर्ती पर मल्टी कलर की जैकेट या फिर कोटी भी कैरी की जा सकती है।
हैवी दुपट्टे के साथ प्लेन ब्लैक कुर्ती
प्लेन ब्लैक कुर्ती को आप हैवी दुपट्टा जैसे फुलकारी, या चंदेरी आदि के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप लेगिंग के साथ प्लेन ब्लैक कुर्ती कैरी कर रही हैं तो यह हैवी दुपट्टे के साथ बिल्कुल परफेक्ट नजर आएगा। एथनिक लुक के लिए प्लेन ब्लैक कुर्ती और पैंट सूट के साथ भी हैवी दुपट्टा कैरी किया जा सकता है।
टिप: ब्लैक कुर्ती के साथ दुपट्टा चुनते समय कलर का खास ध्यान रखें। पिंक के अलावा येलो, फिरोजी, ग्रीन, और रेड जैसे हैप्पी कलर को सेलेक्ट करें। ब्लैक कुर्ती के साथ ये कलर ना सिर्फ खिलेंगे बल्कि आपकी खूबसूरती में चार चांद भी लगा देंगे।
इसे भी पढ़ें:साड़ी के पल्लू को खुला रखते वक्त न करें ये गलतियां
ब्लैक कुर्ती के साथ प्लाजो का कॉम्बिनेशन
ब्लैक कुर्ती के साथ अगर आप बोल्ड लुक चाहती हैं तो विद्या बालन के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। हालांकि उन्होंने एक्सेसरीज अपनी पसंद के अनुसार कैरी की हुई हैं। आप चाहें तो बोल्ड लुक के लिए सिर्फ हैवी ईयररिंग्स और नोजपिन ही कैरी करें तो भी काफी होगा। विद्या ने ब्लैक कुर्ती के साथ प्लाजो पहना है, अगर आप अपने कंफर्ट को खास प्रायोरिटी देती हैं तो इस लुक को फॉलो किया जा सकता है।
टिप: एंकल लेंथ प्लेन ब्लैक कुर्ती के साथ आप चाहें तो स्कर्ट को भी कैरी कर सकती हैं। गले में चोकर और हैवी ईयररिंग्स के साथ आप इस लुक को शानदार बना सकती हैं। इसके अलावा दुपट्टे को साइड से कैरी करें, यह कंफर्टेबल होने के साथ-साथ खूबसूरत भी लगेगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।