herzindagi
winter fashion,oversized hoodie for women

आजकल काफी ट्रेंड में हैं ओवरसाइज हुडी, जानें स्मार्ट लुक के लिए कैसे करें कैरी

Oversized Hoodie Looks: यदि आप भी अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो नीचे दिखाई जा रही इन ओवरसाइज हुडीज को ट्राई कर सकती हैं। इन्हें आप इस विंटर सीजन जरूर ट्राई करके देखें।
Editorial
Updated:- 2025-01-02, 15:34 IST

फैशन का ट्रेंड हर मौसम में बदलता है। हर दिन मार्केट में नए स्टाइल के ऑउटफिट आते हैं। ऐसे में हम भी अपना वार्डरोब अपडेट करने के लिए उत्सुक रहते हैं। इन दिनों सर्दियों का मौसम चल रहा है। इस सीजन में हमें स्टाइलिश और कंफर्ट दोनों का कम्बीनेशन देखना पड़ता है। जिसके चलते हमें कपड़ों का सलेक्शन और उनको स्टाइलिंग का तरीका काफी सोचना पड़ता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ओवरसाइज हुडी के बारे में बताने जा रहे हैं। आजकल सर्दियों के मौसम में इनकी बाजारों में काफी डिमांड भी बढ़ गई है।

वैसे तो मार्केट में इन दिनों ओवरसाइज टी-शर्ट, शर्ट से लेकर जैकिट भी मिल रहीं हैं, लेकिन ओवरसाइज हुडी भी आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप इनको ट्राई कर सकती हैं। ऐसी हुडीज पहनने के बाद काफी कूल और स्मार्ट लगती हैं। यंग गर्ल्स इनकी ओर ज्यादा अट्रैक्टिव होती हैं। यह पहनने के बाद आप काफी कंफर्टेबल महसूस करती हैं। साथ ही, आप इनको अलग-अलग तरीकों से भी स्टाइल करके खुद को मॉडर्न लुक दे सकती हैं। आइए देखें कुछ लेटेस्ट हुडीज के डिजाइन्स।

रेड कार्टून प्रिंट हुडी

red hoodie

यंग गर्ल्स कॉलेज या ऑफिस में इस तरह की कार्टून प्रिंट हुडी से खुद को स्मार्ट लुक दे सकती हैं। ऐसी प्रिंट वाली हुडी कैरी करने के बाद काफी कूल लुक देती हैं। इनको आप ऑनलाइन अपनी पसंद के कार्टून कैरेक्टर प्रिंट के अकॉर्डिंग खरीद सकती हैं। इस रेड हुडी को आप ब्लैक कलर की डेनिम जींस या जैगिंग के साथ पेयर कर सकती हैं। यह आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन 500 से 1500 की रेंज में आसानी से मिल जाएंगी।

ये भी पढ़ें: फैशनेबल विंटर लुक के लिए Woolen Hoodie For Ladies करें कैरी, ठंड से मिलेगी राहत 

ग्रे लांग हुडी

gray hoodie

आजकल हाफ स्लीव्स लांग हुडी भी काफी ट्रेंड में हैं। इनको आप कंट्रास्ट कलर के टॉप के साथ पेयर करके कैरी कर सकती हैं। कुछ लोग इनके साथ स्टॉकिंस कैरी करके इनको शार्ट ड्रेस बनाकर भी पहन लेते हैं। ऐसे में आप भी इस तरह की प्लेन लांग हुडी लेकर इसको स्टाइल कर सकती हैं। यह दोस्तों के साथ आउटिंग पर पहनकर जाने के लिए बेस्ट रहेगी। आप इसे ऑनलाइन 600 से 1000 रुपये तक की रेंज में खरीद सकती हैं।

फ्रंट प्रिंट हुडी

white hoodie

आप चाहे तो इस तरह की फ्रंट प्रिंट वाली ओवरसाइज हुडी भी स्टाइल कर सकती हैं। इनको आप अपनी किसी भी कंट्रास्ट कलर की स्कर्ट के साथ पेयर करके खुद को अट्रैक्टिव लुक दे सकती हैं। यदि आपको व्हाइट कलर पसंद है, तो आप फोटो में दिखाई गई हुडी को ऑनलाइन खरीद सकती हैं। इसके साथ आप रेड या ब्लैक कलर की स्कर्ट पहनें। यह आपको 1000 से 2000 की रेंज में मिल जाएंगी।

ये भी पढ़ें: सफेद हुडी को इन आउटफिट्स के साथ करें वियर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

 

Image Credit: myntra/Roadster/Roadster/Leotude/Bewakoof Heavy Duty/H&M/

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।