Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:31 PM IST

Cotton Floral Print Dupatta: बोरिंग और सिंपल स्टाल के बजाय शामिल करें ये खूबसूरत फ्लोरल दुपट्टे, देंगे क्लासी लुक

Cotton Floral Print Dupatta:  अगर आपको भी दुपट्टा शामिल करने का बहुत शौक है और आप गर्मी में धूप से बचने के लिए एक से एक दुपट्टा शामिल करती हैं, तो आज इस खबर में हम आपको कुछ ट्रेंडी और नए डिजाइन वाले दुपट्टे बताएंगे, जो आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।  
Updated:- 2026-06-09, 14:15 IST
image

अधिकतर महिलाएं अपने लुक को परफेक्ट और अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक से एक खूबसूरत आउटफिट पहनना पसंद करती हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में वह अपने आउटफिट के साथ दुपट्टा या स्टॉल भी शामिल करती है। अगर आप भी एक जैसे दुपट्टे शामिल कर परेशान है और नए डिजाइन की तलाश में है, तो इस खबर में हम आपको कुछ ट्रेंडी और लेटेस्ट दुपट्टे के डिजाइंस बताएंगे।

ऑर्गेंज़ा ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड दुपट्टा

अगर आप वर्किंग वुमन हैं और रोजाना ऑफिस जाती हैं, लेकिन ऑफिस जाते वक्त धूप से बचने के लिए कौन सा दुपट्टा शामिल करें इस बात को लेकर परेशान हैं, तो अब आप इस तरह के ऑर्गेंज़ा ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड दुपट्टा को कैरी कर सकती हैं। ऐसे स्टॉल के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहले पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी बेस्ट रहेंगे।

4 - 2026-06-09T112731.840

फूलों की प्रिंट वाला दुपट्टा

आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और गर्मी के मौसम में धूप से बचने के लिए इस तरह के फूलों की प्रिंट वाला दुपट्टा को शामिल कर सकती हैं। ऐसे स्टॉल के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं। आप इसे किसी भी तरह के आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं।

1 - 2026-06-09T112721.849

हरे, लाल और सफेद फूलों की प्रिंट वाला दुपट्टा

अगर आप गर्मी के मौसम में धूप से बचने के लिए स्टॉल का इस्तेमाल करती हैं या अलग-अलग तरह के दुपट्टे शामिल करती हैं, तो अब आप सूट या जींस टॉप के साथ इस तरह के हरे, लाल और सफेद फूलों की प्रिंट वाला दुपट्टा को शामिल कर सकती हैं। ऐसे स्टॉल के डिजाइन आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल सकते हैं। 

3 - 2026-06-09T112727.664

यह भी पढ़ें- Gota Patti Dupatta Designs: गोटा पट्टी वर्क दुपट्टे के इन डिजाइंस को करें स्टाइल, सिंपल सूट में मिलेगा सेलिब्रिटी लुक

ऑर्गेंज़ा फ्लोरल प्रिंट दुपट्टा

आपके लिए इस तरह का लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला ऑर्गेंज़ा फ्लोरल प्रिंट दुपट्टा भी बेस्ट हो सकता है। आप इस तरह के दुपट्टे को नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान से खरीद सकती हैं। इस तरह का दुपट्टा खासकर गर्मी के मौसम में आपके पूरे चेहरे को कवर करने में मदद करेगा, साथ ही ट्रांसपेरेंट होने की वजह से इसमें आसानी से हवा पास हो सकती है।

2 - 2026-06-09T112720.057

नीले और गुलाबी रंग के फूलों की प्रिंट वाला दुपट्टा

आप इस तरह के नीले और गुलाबी रंग के फूलों की प्रिंट वाला दुपट्टा को भी गर्मी के मौसम में शामिल कर अपने पूरे लुक को स्टाइलिश और पर्फेक्ट बना सकती हैं। ऐसे दुपट्टे के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं। आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीदकर शामिल कर सकती हैं।  

2 - 2026-06-09T112720.057

यह भी पढ़ें- आलिया से लेकर कियारा तक, इन बॉलीवुड हसीनाओं के वेडिंग 'दुपट्टा स्टाइल' से लें आप भी इंस्पिरेशन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : myntra/sztori/varanga/Rangriti/flipkart/fabliss/hella

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।