Gota Patti Dupatta Designs: गोटा पट्टी वर्क दुपट्टे के इन डिजाइंस को करें स्टाइल, सिंपल सूट में मिलेगा सेलिब्रिटी लुक

सूट हो, साड़ी हो या वेस्टर्न वियर, महिलाओं को अलग-अलग तरह के कपड़े खरीदने और उन्हें स्टाइल करने का काफी शौक होता है। बात अगर सूट की करें, तो सूट को स्टाइलिक लुक देने में दुपट्टे काफी मदद करते हैं। सूट के साथ अलग-अलग तरह के दुपट्टे को ड्रैप करके आप रॉयल लुक पा सकती हैं। फुलकारी दुपट्ट हो, सिल्क दुपट्टा हो या गोटा पट्टी वर्क वाला दुपट्टा, मार्केट में आपको कई तरह के ऑप्शंस मिल जाएंगे। बात अगर गोटा पट्टी वर्क वाले दुपट्टे की करें, तो इसमें हैवी और हल्के वर्क जैसे कई दुपट्टे मिल जाएंगे। आपको इन्हें अपने कलेक्शन में जरूर एड करना चाहिए। यहां हम आपको गोटा पट्टी वर्क वाले कुछ लेटेस्ट और स्टाइलिश दुपट्टा डिजाइंस दिखा रहे हैं, जो आपको प्लेन सूट के साथ रॉयल लुक दे सकते हैं।
हैवी गोटा पट्टी वर्क दुपट्टा डिजाइन
-1777820585640.jpg)
इस तरह के दुपट्टे न्यूली मैरिड लड़कियों के लिए एकदम परफेक्ट हैं। आप किसी शादी या पार्टी में सिंपल सूट के साथ इसे स्टाइल कर सकती हैं। ब्राइड्स अपनी शादी के किसी फंक्शन में भी इसे ड्रैप कर सकती हैं। इस तरह का दुपट्टा आपके लुक को रॉयल और ग्रेसफुल बना सकता है। पिंक और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन वाले इस दुपट्टे में हैवी एम्ब्रॉयडरी है जो आपको रिच और एलिगेंट लुक देगी। इस दुपट्टे को आप प्लेन लहंगे के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ हैवी एयररिंग्स परफेक्ट लगेंगे। इसके साथ नेकपीस को अवॉइड करें।
यह भी पढ़ें- Lace Designs For Suit: बोरिंग सूट को भी डिजाइनर बना देंगी ये खूबसूरत लेस, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस
रेड गोटा पट्टी वर्क दुपट्टा डिजाइन
-1777820893110.jpg)
रेड कलर का ये गोटा पट्टी वर्क वाला दुपट्टा ब्लैक, व्हाइट या ऑफ व्हाइट सूट के साथ परफेक्ट लुक दे सकता है। इसका सटल बॉर्डर और मिनिमल गोल्डन वर्क इसे स्टाइलिश टच दे रहा है। दुपट्टे पर बनी लंबी वर्टिकल स्ट्राइप्स इसे स्लिम और ग्रेसफुल लुक देती हैं। यह पैटर्न मॉडर्न और ट्रेडिशनल का अच्छा मिक्स है। इस तरह के दुपट्टे के साथ आप बालों को खुला रखें और मिनिमल मेकअप करें। इसके साथ हल्के झुमके या स्टड्स पहनें ताकि लुक ओवरलोडेड न लगे।
पेस्टल दुपट्टा डिजाइन
-1777820985916.jpg)
आजकल पेस्टल कलर काफी चलन में हैं। ऐसे में ये दुपट्टा भी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप ऑफ व्हाइट या क्रीम आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं। इससे क्लासी लुक मिलेगा। पेस्टल टोन के साथ हैवी ज्वेलरी की जगह पर्ल या कुंदन की हल्की ज्वेलरी चुनें। आप छोटे झुमके पहन सकती हैं। इसके साथ मेकअप को सटर रखें। न्यूड लिपस्टिक और हल्का हाइलाइटर आपके लुक को नेचुरल ग्लो देगा।
यह भी पढ़ें- सिंपल सूट में भी मिलेगा आपको रॉयल लुक, फुलकारी दुपट्टे के इन लेटेस्ट डिजाइंस को करें स्टाइल
गोटा पट्टी वर्क वाले दुपट्टे के ये डिजाइंस आपके सिंपल से सूट को भी रॉयल लुक दे सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।