एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन अपने एथनिक लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर गॉर्जियस और एलिगेंट ड्रेसेस में अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। बीते कुछ समय में भी उन्होंने अपने कुछ बेहतरीन लुक्स सोशल मीडिया में शेयर किए हैं। वेस्टर्न के साथ-साथ उनके एथनिक लुक्स को भी उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं।
आने वाले किसी भी फंक्शन में अगर आप लहंगा पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो उनके स्टाइलिंग टिप्स से मदद ले सकती हैं। जैस्मीन हमेशा मिनिमल और सॉफ्ट मेकअप लुक में देखी गई हैं। आप चाहें तो अपने लुक्स के साथ अलग-अलग प्रयोग भी कर सकती हैं। किसी फंक्शन के लिए अपनी फेवरेट दीवा की तरह तैयार होने से बेहतर क्या हो सकता है, तो चलिए जैस्मीन की तरह आप भी कहर ढाने के लिए तैयार हो जाइए।
व्हाइट एंड पाउडर ब्लू लहंगा
जैस्मिन ने जिस थ्री पीस सेपरेट सेट वाले आउटफिट को पहना है, उसमें पाउडर ब्लू रंग की एंब्रॉयडरी नजर आ रही है। बारीक धागों की फ्लोरल कढ़ाई के साथ मैचिंग सीक्वन्ड वर्क को वर्टिकल पैटर्न में किया गया है। वहीं इस लहंगे के साथ मैचिंग चोली में डीप प्लंजिंग नेकलाइन दी गई है, जिसे पतली सफेद रंग की लेस से जोड़ा गया है। जैस्मिन ने अपने लहंगे से मैचिंग का नेलपेंट भी लगा हुआ था, जिसमें उनके हाथ बहुत ही ब्यूटीफुल नजर आ रहे थे। अदाकारा का ओवरऑल लुक बहुत ही एलिगेंट लग रहा था, जिसे आप किसी भी छोटे फंक्शन के लिए आराम से कैरी कर सकती हैं।
गोल्डन लहंगा
बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट जैस्मीन स्टनिंग हॉट गोल्डन लहंगे और डीप नेकलाइन ब्लाउज में ग्लैमरस लग रही थीं। इस तरह के एंबेलिश्ड गोल्डन लहंगे को आप भी किसी फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। जैस्मीन ने एक छोटी सी बिंदी और हाथों में कड़े पहने थे। इसके साथ ही उन्होंने ब्लू आई मेकअप किया था, जो इस लहंगे से मैच हो रहा था और उन पर खूब फब रहा था। आप चाहें तो इसके साथ लॉन्ग लेयर्ड नेकलेस पहन सकती हैं और बालों को खुला रख सकती हैं या फिर उन्हें कर्ल भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : जैस्मीन भसीन के यह हेयरस्टाल्स केजुअल्स के लिए हैं एकदम परफेक्ट
डीप ब्लू लहंगा
राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी में जैस्मीन भसीन ने सुंदर एंबेलिश्ड डीप ब्लू-ग्रीन शेडेड एंब्रॉयडरी जरदोजी वाला लहंगा पहना था। राउंड नेक और शॉर्ट स्लीव्स वाले ब्लाउज में भी जरदोजी एंब्रॉयडरी हुई है। प्योर और रॉ सिल्क के खूबसूरत लहंगे में जैस्मीन गजब ढा रही थीं। इसके साथ ही गोल्डन कादम और पोटली बैग के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था। मेकअप में बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करके उन्होंने सॉफ्ट और लाइट मेकअप किया था। अगर आप भी आने वाले टाइम में कोई वेडिंग अटेंड करने वाली है, तो इस तरह का जरदोजी एंब्रॉयडरी वाला हैवी वर्क वाला लहंगा पहन सकती हैं और जैस्मीन की तरह ही मेकअप और हेयरस्टाइल रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : 'नागिन' फेम सुरभि चंदना का फैशन सेंस है लाजवाब, आप भी लें टिप्स
पेस्टल ब्लू लहंगा
जैस्मीन ने इसी तरह एक अन्य लहंगे में अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस सॉफ्ट ब्लू रंग के लहंगे में इंट्रीकेट मिरर डिजाइन हैं और उन्होंने इसे शीयर जैकेट के साथ पहना था। नाजुक कढ़ाई और बिना आस्तीन का ब्लाउज वाला हल्का नीला लहंगा त्योहारों के मौसम के लिए एकदम सही है। उन्होंने पिंक लिप, लाइट आईशैडो और कुंदन झुमका के साथ अपने मेकअप को सिंपल और ड्यूवी रखा थी। आप भी इस तरह का लहंगा अपने लिए चुन सकती हैं। हेयरस्टाइल को सिंपल भी रख सकती हैं या फिर साइड ब्रेड बन या क्राउन ब्रेड हेयरस्टाइल्स रख सकती हैं। इसके साथ पर्ल चोकर पेयर करेंगी तो बेहद सुंदर लगेंगे।
इस तरह के स्टाइलिश लुक्स को आप भी कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो बिंदास अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करें और हमेशा की तरह गॉर्जियस दिखें। अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो इसे लाइक करें और फैशन से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image credit: www.instagram.com/jasminbhasin
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों