Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:47 AM IST

चांदी के जेवर पड़ जाते हैं जल्द ही काले? इस तरह से रखें इनका ख्याल

चांदी के जेवर की देखभाल करने के लिए आपको कई छोटी-बड़ी बातों का खासतौर से ख्याल रखना जरूरी होता है।
Updated:- 2024-02-23, 16:03 IST
tips to store silver made jewellery at home

मार्केट में आजकल आपको कई मटेरियल से बनी ज्वेलरी देखने को मिल जाएगी। वहीं गोल्ड के बाद सबसे ज्यादा चांदी को पसंद किया जाता है, लेकिन कई बार सही तरह से देखभाल न करने के कारण यह सभी जेवर काले पड़ने लग जाते हैं।

अपने चांदी के जेवरों को नए जैसा रखने के लिए आपको काफी चीजों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं चांदी के जेवरों को नए जैसा रखने के आसान टिप्स ताकि वे सालों-साल तक नए जैसे रहें।

चांदी के जेवरों को स्टोर कैसे करें?

चांदी के जेवरों स्टोर करने के लिए आप एक बॉक्स में रुई रखें और चांदी के जेवरों को अच्छी तरह से कवर कर लें। इस तरह से आपकी चांदी की ज्वेलरी लम्बे समय तक नई जैसी रहेगी और आप आसानी से इसे बार-बार पहन पाएंगी।

 jewellery care

इन चीजों से करें बचाव 

चांदी के जेवरों को तेज धूप में न रखें अन्यथा इनका रंग आम समय से कम में ही काला पड़ने लग सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें अल्ट्रावोइलेट किरणें होती हैं जो जेवरों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसे आप नार्मल टेम्परेचर में ही रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पर्ल ज्वेलरी को करना चाहती हैं स्टाइल तो काजोल के इन लुक्स पर एक नजर जरूर डालें

चांदी के जेवरों को धूल-मिट्टी से कैसे बचाकर रखें?

चांदी के जेवरों को धूल और मिट्टी से बचाकर रखने के लिए आप प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह से आप इन जेवरों को कहीं भी आसानी से लेकर जा सकती हैं। आप चाहे तो रुई में लपेटकर भी इन जेवरों को प्लास्टिक बैग में रख सकती हैं। 

 

अगर आपको चांदी के जेवर को नए जैसा रखने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।