Lehenga In Cheap Price: 1000 रुपये का लहंगा भी दिखेगा महंगा और डिजाइनर, बस फॉलो करें ये हैक्स

शादी हो या कोई घर का फंक्शन, लहंगा पहनना हम सभी पसंद करते हैं। इसके लिए आपको मार्केट में महंगे से लेकर सस्ते से सस्ते डिजाइन के लहंगे देखने को मिल जाएंगे। बदलते फैशन के दौर में आपको रोजाना कुछ न कुछ नया देखने को मिल जाएगा। ऐसे में हम एक ही आउटफिट में ज्यादा पैसे खर्चना नहीं चाहते हैं।
आप चाहें तो सस्ते से सस्ते लहंगे को स्टाइलिश लुक देने के लिए इसे कई तरीके से स्टाइल कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं कैसे 1000 रुपये के लहंगे को स्टाइलिश अंदाज देकर एक्सपेंसिव और मॉडर्न लुक दिया जा सकता है। साथ ही, बताएंगे इन लहंगे से जुड़ी कुछ अमजिंग स्टाइलिंग टिप्स-
किस तरह स्टाइल करें ब्लाउज?
अगर आपके लहंगे के साथ में आया ब्लाउज सिंपल है तो इसे स्टाइलिश लुक देने के लिए आप अलग से रेडीमेड ब्लाउज को खरीदकर पहन सकती हैं। यह देखने में काफी स्टाइलिश लुक देने का काम करेगा। कोशिश करें कि आप रेडीमेड में पैडेड वाले ब्लाउज खरीदें। इसके अलावा चाहें तो साथ मिले ब्लाउज के फैब्रिक से ही इसे सिलवाकर अलग से लेस या पैच खरीदकर ब्लाउज में लगवा सकती हैं और सिंपल से लुक में जान डाल सकती हैं।
किस तरह करें दुपट्टे को ड्रेप?
आजकल दुपट्टे को कई तरह से ड्रेप किया जाने लगा है। स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप दुपट्टे को लहंगा साड़ी की तरह ड्रेप कर सकती हैं। इसके अलावा आप दुपट्टे की प्लीट्स बनाकर भी केवल एक कंधे में दुपट्टे का उल्टा पल्लू स्टाइल कर सकती हैं। वहीं अगर आप डबल दुपट्टे को स्टाइल करना चाहती हैं तो इसके लिए दोनों दुपट्टे अलग-अलग पैटर्न और फैब्रिक के खरीदें। वहीं इन दोनों दुपट्टों के कलर कॉम्बिनेशन को लहंगे से मैच करना बिल्कुल भी न भूलें।
लहंगा स्कर्ट को कैसे दें स्टाइलिश लुक?
सस्ते लहंगों में आपको लहंगा स्कर्ट ज्यादा हैवी डिजाइन की देखने को नहीं मिलेंगी। इसके लिए आप चाहें तो लहंगे स्कर्ट में कैन-कैन खरीदकर अलग से लगवा सकते हैं। यह आपके लहंगा स्कर्ट की कलियों को काफी आकर्षक लुक देने का काम करेगा। इस तरह की कैन-कैन आपको ऑनलाइन व ऑफ़लाइन स्टोर्स में देखने को मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: शादी में चाहती हैं रिच लुक तो एक्ट्रेसेस के लहंगा लुक से लें बेस्ट आउटफिट का आइडिया
अगर आपको लहंगे को स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: koskii, aachho, mohifashion,
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।