फटे-पुराने कपड़ों को फेंके नहीं, लटकन बनाने के लिए करें इस्तेमाल

अपने लुक को अप-टू-डेट रखना हम सभी चाहते हैं और इसके लिए हम आए दिन अपने वार्डरोब में कई तरीके के बदलाव भी करते रहते हैं। बदलते दौर में भी कुछ चीजें एवरग्रीन रहती हैं जैसे कि ब्लाउज में लगी डोरी पर लटकन। हालांकि इसके कई डिजाइन आपको मार्केट से बने-बनाए आसानी से मिल जाएंगे।
बता दें कि आप इन लटकन को घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए आप पड़े पुराने कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं घर पर पड़े बेकार कतरन के कपड़े की मदद से ब्लाउज पर लगी डोरी के लिए लटकन के लेटेस्ट डिजाइंस।
थ्रेड वर्क लटकन डिजाइन बनाने का तरीका
अगर आप थ्रेड वर्क वाली लटकन को हैवी लुक देना चाहती हैं तो इसमें ऊपर की ओर आप फ्रिल डिजाइन बनाकर लटकन को आकर्षक लुक दे सकती हैं। इसमें आप चाहे तो बीड्स और पर्ल्स भी लगवा सकती हैं और इसे और भी ज्यादा हैवी लुक दे सकती हैं। इस तरीके की थ्रेड वाली लटकन पर ऊपर की ओर आप बड़े साइज का मोती लगाकर उसे कवर करके बांध लें। (ब्लाउज की डोरी के लिए लटकन के लेटेस्ट डिजाइंस)
इसे भी पढ़ें: साड़ी में स्टाइलिश दिखने के लिए ब्लाउज के डिजाइन को ऐसे करें अपडेट
बेल डिजाइन लटकन बनाने का आसान तरीका
वहीं अगर आप हल्के वजन में हैवी लुक देने वाली लटकन को ब्लाउज पर लगवाना चाहती हैं तो इस तरह से आप मल्टी-लेयर की बेल बनाकर अपने हिसाब से इसकी लेंथ को एडजस्ट कर सकती हैं। बेल की मल्टी-लेयर के लिए आप अलग-अलग कलर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें नीचे की तरफ आप बार्क किनारी भी लगा सकती हैं। (मिरर वर्क लटकन के लेटेस्ट डिजाइंस)
इसे भी पढ़ें: जानें व्हाइट लहंगे को किस तरह से किया जाता है स्टाइल
गोटा-पत्ती डिजाइन लटकन कैसे बनाए?
गोटा-पत्ती में आपको कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप खुद कस्टमाइज करके लटकन बना रही हैं तो इस तरह से तकिये के डिजाइन बनाकर अंदर रुई भर सकती हैं। वहीं इसमें आप चाहे तो धागे की मदद से कढ़ाई करके अपनी पसंद का कोई डिजाइन भी बना सकती हैं। इसके अलावा इसे हैवी लुक देने के लिए आप पोम-पोम भी लगा सकती हैं।
अगर आपको नवरात्रि के मौके पर अपने लुक को स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram, amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।