Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:11 AM IST

Homemade Kajal: आंखों की खूबसूरती को बढ़ा देगा ये घर बना काजल, जानें बनाने का तरीका

Homemade Kajal:  अगर आप भी अपनी आंखों की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती है और इसके लिए बाजार के केमिकल वाले काजल इस्तेमाल करने के बजाय आप घर पर काजल बनाकर अपनी आंखों पर लगाना चाहती है, तो आप घर पर रहकर आसानी से कम समय में काजल तैयार कर सकती है। 
Updated:- 2025-04-22, 20:46 IST
image

अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने में आंखों का बहुत योगदान होता है। ऐसे में आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं कई उपाय करती है। कुछ महिलाएं काजल, लाइनर, तो वहीं कुछ महिलाएं मस्कारा से अपनी आंखों को सजाती है। ऐसे में अधिकतर महिलाओं को मेकअप प्रोडक्ट से थोड़ा डर लग सकता है।

घर पर बनाएं काजल

1 - 2025-04-22T150313.992

बाजार में मिलने वाले कुछ मेकअप प्रोडक्ट में केमिकल मिले होने की वजह से इन मेकअप से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में अगर आप भी घर पर रहकर काजल बनाकर आंखों के लिए इस्तेमाल करना चाहती है, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको एक ऐसी खास मेथड बताएंगे, जिसकी मदद से आप घर पर रहकर आंखों के लिए काजल तैयार कर सकती हैं। आईए जानते हैं इस खास तरीके के बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अगर आप भी अपनी आंखों की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती है और इसके लिए बाजार के केमिकल वाले काजल इस्तेमाल करने के बजाय आप घर पर काजल बनाकर अपनी आंखों पर लगाना चाहती है, तो आप घर पर रहकर आसानी से कम समय में तैयार कर सकती है। इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत लगेगी। जैसे-

सामग्री -

1. नीम के ताजे फूल

2. मिट्टी का दिया

3. थाली

4. बादाम का तेल 

यह भी पढ़ें: Natural Kajal DIY: अब नहीं लगेगी आपको किसी की नजर, घर पर बनाकर आंखों में लगाएंगी ये काजल

काजल बनाने का तरीका

2 - 2025-04-22T150315.426

अगर आप भी घर पर रहकर काजल बनाना चाहती है, तो सबसे पहले मिट्टी के दीए में थोड़ा बादाम का तेल निकाल ले। अब सभी नीम के ताजे फूलों को हाथों में दबाकर बत्ती की तरह बना दें। फिर इसे नीम के तेल में अच्छी तरह डूबा कर रख दें। अब इन सभी फूल को कपूर की मदद से जला दे।

इसके बाद आप इस दिए के ऊपर एक थाली ढककर रख दे। थाली के निचली सतह पर 10 से 15 मिनट में आपका काजल जम जाएगा। अब इस थाली पर आप थोड़ा घी डालकर इस काजल को एक डिब्बी में निकाल लें। अब आप इस काजल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Kajal Tips: रोजाना आंखों में काजल लगाना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।