जब भी हम कहीं फंक्शन में जाते हैं तो सबसे पहले अच्छे कपड़े पहनते हैं। उसके बाद मेकअप करते हैं ताकि अच्छे दिख सके। फिर बारी आती है हेयर स्टाइल की। इसके लिए हम सिंपल हेयर स्टाइल क्रिएट कर लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा फैंसी हेयर स्टाइल कई बार बन नहीं पाता और कई बार ऐसा होता है कि उसे बनाने का समय नहीं होता है। ऐसे में आपको जरूरत है फैंसी हेयर एक्सेसरीज की। जिसे लगाकर आप अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। इसे आप घर पर मात्र 20 रुपये में तैयार कर सकती हैं। चलिए आपको आर्टिकल में बताते हैं इसे बनाने का तरीका।
हेयर एक्सेसरीज बनाने के लिए सामग्री
- बटर फ्लाई क्लीप
- पर्ल चेन
- जंप रिंग
- ग्लू
- पर्ल
- आर्टफिशियल फ्लावर
हेयर एक्सेसरीज बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको हेयर क्लीप लेना है।
- इसके लिए आप बटर फ्लाई क्लीप ले सकते हैं या आप चाहें तो सिंपल रख पर रखे क्लीप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- फिर इसमें आपको पर्ल चेन को अटैच करना है।
- इसके बाद इसमें जंप रिंग लगाना है और इसे किसी मजबूत चीज से दबाना है।
- आप चाहें तो सिंपल क्लीप लेकर इसे कलर भी कर सकती हैं।
- इस तरीके से आपकी हेयर एक्सेसरीज तैयार हो जाएगी। (बालों के लिए हेयर एक्सेसरीज)
हेयर बैंड एक्सेसरीज करें तैयार
- इसे बनाने के लिए पहले आपको एक बैंड लेना है। (बालों को वॉल्यूम देने के लिए हेयर एक्सेसरीज)
- फिर आपको इसपर ग्लू लगानी है।
- इसके बाद थोड़ी-थोड़ी जगह छोड़कर आपको इसमें फ्लावर लगाने हैं जो जगह बची है वहां पर पर्ल को पेस्ट करें।
- अब इसे सूखने दें। जब सारी चीजें अच्छे से लग जाएंगे तो इसे बालों में लगाएं.
- इसको लगाने से आपका हेयर स्टाइल और भी अच्छा लगेगा। इसे आप बन बनाते समय या ओपन हेयर में भी लगा सकती हैं।
इस तरीके से आप घर बैठे मात्र 20 रुपये में हेयर एक्सेसरीज बना सकती हैं। आप चाहें तो ऐसी और भी चीजों को घर पर ही क्रिएट कर सकती हैं। बस आपको बाजार से जाकर कम पैसों में सामान लेना है और घर पर रखी चीजों का रीयूज करके इन्हें तैयार करना है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों