बाजार से खरीदकर नहीं बल्कि घर पर बनाएं बो क्लिप, जानें तरीका

बो क्लिप का आजकल लड़कियां सबसे ज्यादा लगाना पसंद कर रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे लगाने से हेयर स्टाइल अच्छा लगने लगता है। इसे बालों में पफ या हाफ पार्टिशन करके बालों में लगाते हैं। इसमें काफी सारे डिजाइन और कलर के भी ऑप्शन मिल जाते हैं। इसलिए भी लड़कियां इसे लगाना पसंद करती हैं। आप भी अगर इन्हें लगाना पसंद करती हैं तो इसे बाजार से खरीदने की बजाए घर पर तैयार करें, जिसके टिप्स हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।
क्लिप बनाने के लिए सामान

- कपड़े- पतले या मोटे, आपकी पसंद के अनुसार
- लेस- साटन कपड़े की
- कैंची
- फैब्रिक ग्लू
- सुई और धागा
- हेयर क्लिप
बो क्लिप बनाने का तरीका

- इसके लिए सबसे पहले कपड़े को बो डिजाइन में काटना है।
- अगर आपके एक फोल्ड में बो नहीं बन पा रहा है तो इसके लिए आप दो कपड़ों को बो शेप में काटकर जोड़ सकत हैं।
- इसके बाद ग्लू से इसे जोड़े।
- फिर इसे सूखने दें।
- जब अच्छे से ग्लू सूख जाए तो इसे सूई धागे की मदद से सिलाई करें।
- इसके बाद इसके सेंटर से लेस के कपड़े को लगाएं और बो को सही शेप दें।
- अब आप चाहें तो इसके नीचे की तरफ रिबन लगा सकती हैं, या आप सिंपल रख सकती हैं।
- इसके बाद आपको इसे हेयर क्लिप पर सेट करना है, ताकि आपके आसानी से इसे बालों में लगा सके।
- आप चाहें तो इसे और सुंदर बनाने के लिए आप इसमें स्टोन, लेस या छोटे-छोटे मोती को लगा सकती हैं। इससे भी आपका बो अच्छा लगेगा।
- इस तरीके से आप घर पर ही इन्हें तैयार कर सकती हैं। (सिंपल हेयर स्टाइल)
इसे भी पढ़ें: फ्लोरल आउटफिट के साथ चुनें ऐसी हेयर एक्सेसरीज, दिखेंगी आकर्षक
इन आउटफिट के साथ लगाएं बो क्लिप

- इसे आप ड्रेस के साथ लगा सकती हैं। (खुले बालों में हेयर स्टाइल)
- जींस टॉप के साथ भी आप इसे लगा सकती हैं।
- आप चाहें तो इसे आप साड़ी के साथ भी बालों में लगा सकती हैं इसके लिए छोटे बो डिजाइन को क्रिएट करें।
- सूट के साथ भी इस तरह की क्लिप अच्छी लगेगी।
इसे भी पढ़ें: बीड्स वाले ये एक्सेसरीज आपके हेयर स्टाइल को देंगे एक नया लुक
इस तरीके से आप घर पर कम पैसों में आसानी से बो बना सकती हैं। इससे आपको हेयर स्टाइल में किसी और एक्सेसरीज की जरूरत नहीं पड़ेगी। आसानी से आप इसे बनाकर बालों में लगा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।