बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के मिलेंगे रेशमी बाल, बस अपनाएं जापानी हेयर ग्रोथ सीक्रेट्स
-1789379255993.webp)
लंबे, घने और चमकदार बाल हर महिला की पसंद होते हैं, लेकिन आजकल प्रदूषण, गलत खानपान और बालों की सही देखभाल न होने से हेयर फॉल और ड्राईनेस जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में लड़कियां और महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे शैंपू, सीरम, हेयर मास्क और अलग-अलग तरह के ऑयल का इस्तेमाल करने लगती हैं।
हालांकि, बालों की देखभाल सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स से ही नहीं होती है। उन्हें धोने और सुखाने का तरीका भी काफी मायने रखता है। जापानी हेयर केयर सीक्रेट्स में इन्हीं बाताें पर ध्यान दिया जाता था। इसमें कुछ ऐसी आदतें शामिल हैं, जिन्हें घर पर बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के अपनाया जा सकता है। ब्यूटी एक्सपर्ट प्रियंका यादव इसके बारे में बता रही हैं। आइए जानते हैं-
-1789379400230.webp)
Image Credit- Magnific
शैंपू करते समय स्कैल्प की भी करें मसाज
आपको बता दें कि जापानी हेयर केयर में सिर्फ बालों को साफ करने पर ही फोकस नहीं होता है। स्कैल्प की भी केयर करना उतना ही जरूरी होता है। ऐसे में शैंपू करते समय उंगलियों या सिलिकॉन स्कैल्प ब्रश से आप स्कैल्प की भी मसाज करें। इससे सफाई तो होगी ही, साथ ही रिलैक्स भी होगा। बस ध्यान रहे कि नाखूनों से स्कैल्प को जोर-जोर से न रगड़ें। इसके लिए उंगलियों के पोरों का ही इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- सिल्की बालों के लिए रात में करें अरंडी तेल का यह उपाय
शैंपू से पहले करें ऑयलिंग
जापानी हेयर केयर रूटीन में प्री-शैंपू ऑयलिंग पर पूरा फोकस हाेता है। यानी बाल धोने से पहले आप जरूरत के हिसाब से बालों में ऑयलिंग कर लें। साथ ही थोड़ी देर तक मसाज भी करें। इससे बालों और स्कैल्प को नमी मिलेगी। साथ ही ड्राईनेस और बालों का टूटना भी कम होगा। हालांकि, अगर आपकी स्कैल्प पहले से ऑयली है या आपको डैंड्रफ की परेशानी रहती है, तो एक्सपर्ट से सलाह लें।
-1789379485680.webp)
Image Credit- magnific
बालों को तौलिए से रगड़कर न सुखाएं
कई लोग बालों को धोने के बाद उन्हें सुखाते समय तौलिए से तेज-तेज रगड़ने लगते हैं, लेकिन इस दौरान आपको ध्यान देना होगा कि गीले बाल ज्यादा नाजुक होते हैं और इस तरह रगड़ने से उन्हें नुकसान पहुंचता है। इसलिए हेयर वॉश के बाद पहले हाथों से थोड़ा सा बालों को दबाकर पानी निकाल दें। इसके बाद माइक्रोफाइबर तौलिए से बालों को सुखाएं। अगर आपके पास माइक्रोफाइबर तौलिया नहीं है तो मुलायम कॉटन के कपड़े भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- केले के छिलके भी चमका सकते हैं आपके बाल, सॉफ्ट-शाइनी हेयर के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
बाल सुखाते समय याद रखें
अगर आप हेयर वॉशर के बाद बालाें को सुखा रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए-
- गीले बालों को जोर से न रगड़ें।
- बालों को मरोड़ने से बचें।
- पहले हल्के हाथ से एक्स्ट्रा पानी निकाल दें।
- माइक्रोफाइबर तौलिया इस्तेमाल कर सकती हैं।
- कॉटन का कोई सॉफ्ट कपड़ा भी यूज कर सकती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।