
चेहरे की खूबसूरती आंखों की सुंदर बनावट से भी प्रभावित होती हैं और इसके लिए आइब्रो का शेप में होना बहुत जरूरी है। कई महिलाओं को आइब्रो शेप को लेकर बहुत सारी समस्याएं होती हैं। खासतौर पर आइब्रो का पतला होना सबसे आम समस्या है। अगर आप भी चेहरे की सुंदरता को प्रभावित होने से बचाना चाहती हैं, तो आइब्रो को मोटा ओर भरा-भरा दिखाने का प्रयास करें। वैसे तो आप कुछ घरेलू नुस्खों के प्रयोग से आइब्रो को मोटा बना सकते हैं, मगर यह प्रोसेस थोड़ा लंबा हो सकता है, इसलिए आपको मेकअप की मदद से यह काम करना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि मेकअप की मदद से आप कैसे आइब्रो को मोटा कर सकती हैं।

आपको सबसे पहले आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए पहले आपको आइब्रो क्षेत्र को साफ कर लेना चाहिए और फिर आप आइब्रो पेंसिल से आइब्रो की ठीक से शेपिंग करें। ऐसा करने से आइब्रों को फिल करने में आपको आसानी होगी। इसके लिए आप ब्लैक या फिर डार्क ब्राउन कलर की आइब्रो पेंसिल ले सकती हैं। आइब्रो पेंसिल एक क्लासिक उपकरण है जो भौंहों के लुक को परिभाषित और मोटा करने में मदद करता है। आपको यह बहुत सारे ब्रांड्स में मिल जाएगी। आइब्रो पेंसिल की मदद से आप आइब्रो को बोल्ड लुक दे सकती हैं।
अब बाजार में आइब्रो क्रेयॉन आने लगे हैं। इसमें भी आपको ब्लौक और ब्राउन के कई शेड्स मिल जाएंगे। कई लोगों की आइब्रो बीच से कटी हुई होती हैं और उन्हें बीच से फिल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप आइब्रो क्रेयॉन का इस्तेमाल करके इस खालीपन को भर सकती हैं। यह बहुत ही नर्म होता है और इसका इस्तेमाल करना भी आसान होता है। इससे आप आइब्रो को एक हल्का स्ट्रोक भी देंगी तो आपकी आइब्रो बहुत अच्छी नजर आएगी।
आइब्रो को भरने और मोटा दिखाने के लिए आइब्रो जेल भी बाजार में आता है। यह आइब्रो में वॉल्यूम लाता है। अगर आपकी आइब्रो के बाल त्वचा से चिपके हुए हैं, तो यह आइब्रो को वॉल्यूम देता है, जिससे वह घनी नजर आती हैं। भौंहों को घना दिखाने के अलावा, भौंहों को प्राकृतिक रंग देने के लिए, भौंहों को व्यवस्थित करने और भौंहों के बालों सेट करने के लिए इस जेल का इस्तेमाल किया जाता है। यह जेल लॉन्ग लास्टिंग भी होता है।

आइब्रो पोमेड भौंहो को आकार देता है और उन्हें मोटा दिखाने में मददगार होता है। अगर आपको आंखों को बोल्ड लुक देना है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप डबल-एंडेड एप्लीकेटर टूल से लगा सकती हैं। इसमें भी आपको बाजार में बहुत सारी वेराइटी मिल जाएगी।
आइब्रो को घना दिखाने के लिए आप मस्कारे का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। हालांकि, बाजार में आपको आइब्रो मस्कारा भी मिल जाएगा। इससे भी भौंहों को घना, मोटा और काला दिखा सकती हैं।
आपकी त्वचा की अच्छी सेहत के लिए हैं। स्किन केयर से जुड़े और भी आर्टिकल्स आप साइट पर पढ़ सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।