Wed Sep 16, 2026 | Updated 12:26 AM IST

बिना हीटिंग मशीन के इन 2 तरीकों से बालों को करें कर्ल

बालों को कर्ल करने के लिए हम हीटिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं। जिससे यह बेजान और रूखे हो जाते हैं।
Updated:- 2023-11-23, 14:13 IST
Curl your hair without heating machine

जब भी हम किसी पार्टी में जाते हैं तो अलग-अलग तरह के हेयर स्टाइल बनाते हैं। किसी को स्ट्रेट हेयर पसंद होते हैं तो किसी को कर्ल करना काफी अच्छा लगता है। लेकिन इन सभी हेयर स्टाइल को बनाने में हमें हीटिंग मशीन का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसे ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से हेयर ड्राई और खराब होने शुरू हो जाते हैं।

ऐसे में आप बिना मशीन के भी अपने वालों को कर्ल कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको घर पर इस्तेमाल होने वाली चीजों की जरूरत पड़ेगी। इन्हें इस्तेमाल करके आप बालों में अच्छे कर्ल बना सकती हैं।

घर पर रखे पुराने मोजे से बनाएं कर्ल

Curl for socks

बालों में कर्ल करने के लिए अगर आपको हीटिंग मशीन का इस्तेमाल नहीं करना तो इसकी जगह पर आप घर पर रखे मोजे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बाल अच्छे से कर्ल हो जाएंगे। इसी के साथ आपके बाल ड्राई और रफ नजर नहीं आएंगे। इसके लिए आपको यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करना पड़ेगा।

कर्ल बनाने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए पहले आपको मोजे को दो हिस्सों में कटिंग करनी हैं।
  • इसके बाद थोड़े-थोड़े बाल लेकर उसमें लपेटना है और पिन की मदद से सेट करना है।
  • अब इसमें थोड़ा सा हेयर स्प्रे करना है और रातभर इसे अपने बालों में बंधे रहने देना है।
  • सुबह उठें और अपने बालों में से मोजे हटाएं और बालों के कर्ल को देंखे।
  • इसे ट्राई करने के बाद आप कभी भी मशीन का इस्तेमाल नहीं करेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि (हेयर कर्लर खरीदते वक्त इन बातों का ध्यान रखें) ये तरीका काफी आसान है और इससे बाल खराब नहीं होते हैं।

इसे भी पढ़ें: बालों को इन 3 तरीकों से करें कर्ल और दिखें स्टाइलिश

स्ट्रॉ से बनाएं कर्ल

Straw for curl

आप बालों में कर्ल बनाने के लिए स्ट्रॉ का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे भी काफी अच्छे कर्ल बनकर तैयार हो जाते हैं। बस आपको यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा।

इस तरह बनाएं कर्ल

  • बालों में स्ट्रॉ से कर्ल बनाने के लिए सबसे पहले इन्हें अच्छे से वॉश करें।
  • इसके बाद इन्हें थोड़ा ड्राई होने दें।
  • फिर स्ट्रा लें और थोड़े-थोड़े हिस्सों में बाल इसपर लपेटे। 
  • इस बात का ध्यान रखें की बालों को ज्यादा टाइट न करें वरना वो टूट सकते हैं।
  • जब आप इन्हें स्ट्रा में लपेट लेंगी इसके बाद पिन की मदद से सेट करें।
  • इसी तरीके से सारे बालों में स्ट्रा लगाएं और बालों (बालों को बिना मशीन से करें कर्ल) को कर्ल करें।
  • 2 घंटे बाद अपने बालों को खोल लें।
  • इससे आपके बाल काफी अच्छे से कर्ल हो जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: किसी भी महिला के बालों को ये कर्लिंग हैक्स देंगे एक परफेक्ट कर्ल लुक

तरीके थोड़े हटके हैं लेकिन इन्हें ट्राई करके आप अपने बालों को हीटिंग मशीन के इस्तेमाल से बचा सकती हैं। इससे बाल कर्ल के साथ-साथ अच्छे भी नजर आएंगे। इन्हें आप पार्टी के लिए भी ट्राई कर सकती हैं।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।