हर बॉडी टाइप के लिए परफेक्ट हैं ये सूट के नेकलाइन डिजाइंस, जानिए आपके लिए कौन-सा है बेस्ट?

आजकल महिलाएं साड़ी से ज्यादा सलवार-सूट पहनना पसंद कर रही हैं। साड़ी की तुलना में सूट पहनना ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक होता है। ऐसे में आज सलवार-सूट लडकियों से लेकर महिलाओं हर किसी की पहली पसंद बन गया है। आजकल बाजारों में रेडीमेड सूट खूब बिक रहे हैं। इनमें आपको कई तरह के कलर, पैटर्न और फैब्रिक मिल जाएंगे, लेकिन फिर भी कुछ महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार टेलर के पास जाकर सूट सिलवाती हैं ताकि अपने चोइस के हिसाब से बाजू और नेकलाइन का डिज़ाइन बनवाया जाए।
ऐसे में नेकलाइन जब तक किसी भी ऑउटफिट की अट्रैक्टिव नहीं होती है। तब तक लुक परफेक्ट नजर नही आता है। इनमें से कुछ नेकलाइन ऐसी भी होती हैं, जो कि हमेशा ट्रेंड में रहती हैं और हर तरह की पर्सनालिटी पर खूबसूरत लुक देती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही नेकलाइन के फॉरएवर डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं, जो कि हर तरह की बॉडी टाइप वाली लड़कियों पर जचेंगे। साथ ही, आपको यह भी बताएंगे कि आपके लिए कौन-सा नेकलाइन डिजाइन बेस्ट है।
राउंड नेकलाइन डिजाइन
राउंड या गोल गले का आकार हमेशा से लड़कियों और महिलाओं की पसंद रहा है। यह डिजाइन काफी एलिगेंट लुक देता है। राउंड नेक डिजाइन देखने में भले ही सिंपल लगता है, लेकिन कैरी करने के बाद यह आपके लुक को ग्रेसफुल बना देता है। सूट के अलावा यह डिजाइन ब्लाउज में भी काफी पसंद किया जाता है। राउंड नेकलाइन ऑवरग्लास फिगर वाली लड़कियों पर काफी जंचती हैं। इस नेकलाइन पर आप चोकर नेकलेस पहनकर अपना लुक और भी ज्यादा इन्हेंस कर सकती हैं।

वी नेकलाइन डिजाइन
यदि आपको अपना लुक स्टाइलिश बनाना है, तो आप वी नेकलाइन को अपने सूट में बनवा सकती हैं। वी नेकलाइन आपके लुक को क्लासी टच देता है। वी नेकलाइन एपल शेप बॉडी वाली लड़कियों और महिलाओं के लिए बेस्ट रहता है। इस बॉडी वाली लड़कियों के शोल्डर चौड़े होने की वजह से वी नेकलाइन काफी रिच लुक देता है। इनके संग आप पेंडेंट नेकपीस पहन सकती हैं।
ये भी पढ़ें: V Neckline Suit: लुक में चार चांद लगाएंगे ये वी नेकलाइन डिजाइन सूट, दिखेंगी खूबसूरत

हाई नेकलाइन डिजाइन
अपने सलवार-सूट की नेकलाइन को लेकर आप कंफ्यूज हैं, तो हाई नेकलाइन बनवा सकती हैं। यह नेकलाइन डिजाइन काफी डिसेंट लुक देता है। इसको आप ऑफिस के अलावा ऑफिशियल मीटिंग में भी पहन सकती हैं। खासकर लड़कियों को हाई नेकलाइन डिजाइन काफी पसंद आता है। इस डिजाइन की खास बात यह होती है कि इसके संग आपको किसी भी तरह का नेकपीस पहनने की जरूरत नहीं होती है। आजकल मार्केट में हाई नेकलाइन वाली कुर्तियां काफी बिक रही हैं। हाई नेकलाइन पियर शेप बॉडी पर परफेक्ट लुक देता है।
ये भी पढ़ें: रॉयल टच के लिए सिंपल कुर्ते में बनवाएं ये 5 तरह के ब्यूटीफुल नेकलाइन डिजाइंस

हेक्सागॉन नेकलाइन
हेक्सागॉन नेकलाइन भी हर बॉडी टाइप वाली लड़कियों के लिए बेस्ट रहती है। इसमें लुक काफी ज्यादा गॉर्जियस नजर आने लगता है। इसके संग आप चोकर नेकपीस पहनें। कॉटन फैब्रिक वाले सूट के संग हेक्सागॉन नेकलाइन परफेक्ट लुक देती है। यह अधिकतर एपल शेप बॉडी वाली लड़कियों पर जंचती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Myntra/freepik
- एप्पल शेप के लिए कौन सी नेकलाइन बेस्ट है?
- एप्पल शेप वाली महिलाओं के लिए हेक्सागॉन नेकलाइन बेस्ट रहती है।
- पियर शेप वाली महिलाओं के लिए कौन सी नेकलाइन परफेक्ट रहती है?
- पियर शेप बॉडी वाली महिलाओं को हमेशा हाई नेकलाइन वाले ऑउटफिट पहनने चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।