Mangtika Designs: माथा है छोटा तो वियर करें ये मांग टिका, देखें डिजाइंस

आजकल सभी महिलाएं त्योहारों से लेकर शादी के फंक्शन पर मांग टीका पहनना पसंद करती हैं, और इसे अपने आउटफिट के साथ स्टाइल करती हैं। वैसे तो आपको मार्केट में काफी सारे अच्छे-अच्छे डिजाइन मिल जाते हैं। लेकिन छोटे माथे के लिए मांग टीका खरीदने के लिए आपको डिजाइन का खास ध्यान रखना पड़ता है, ताकि आप परफेक्ट लगे, तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। जिसमें हम आपको बताएंगे मांग टीका के लेटेस्ट डिजाइन जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।
बोरला मांग टीका (Latest Maang Tikka Designs)
मांग टीका के अलग-अलग डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। लेकिन अगर आपका माथा छोटा है तो बोरला मांग टीका बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आप स्टोन वर्क और पर्ल डिजाइन वाले बोरला टीका ट्राई कर सकती हैं। ये राजस्थानी टच में आता है लेकिन हर किसी आउटफिट के साथ अच्छा लगता है।
फ्लावर डिजाइन मांग टीका (Flower Design Maangtika)
आप अपने छोटे माथे पर पहनने के लिए फ्लावर डिजाइन मांग टीका को ट्राई कर सकती हैं। इस डिजाइन का (मांग टीका डिजाइन) मांग टीका काफी अच्छा लगता है, साथ ही छोटा और सिंपल होता है। इसे आप साड़ी, सूट या फिर किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। आप इसे मार्केट से जाकर भी खरीद सकती हैं, जो आपको 200 से 250 रुपये में मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: क्यों दुल्हनों के लिए खास होता है मांग टीका, जानें हिंदू धर्म में क्या है इसका महत्व
चांद बाली डिजाइन मांग टीका (Trendy Maang Tikka Design)
मांग टीके के अलग-अलग डिजाइन आपको मार्केट में मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपने आउटफिट के साथ मैच करके वियर (फेस के हिसाब से मांग टीका) कर सकती हैं। लेकिन अब इसे अपने माथे के साइज के हिसाब से खरीदें। अगर आपका माथा छोटा है तो इसके लिए आप चांदबाली डिजाइन वाले मांग टीका को वियर कर सकती हैं। इसमें काफी सारे अच्छे-अच्छे डिजाइन मिल जाएंगे। जिनमें लटकन भी मिलेगी।
इन बातों का रखें ध्यान
- जब भी मांग टीका खरीदें तो चेन का खास ध्यान रखें।
- माथा पट्टी के साथ मांग टीका अपने माथे के साइज के हिसाब से खरीदें।
- मांग टीके को ट्राई करने के बाद ही खरीदें।
- जब भी मांग टीका लगाएं तो उसे धागे की मदद से अच्छे से सेट जरूर करें।
- इस तरह के मांग टीका डिजाइन छोटे माथे पर काफी अच्छे लगते हैं आप भी इन्हें वियर कर सकती हैं और लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: खुद को सजाएं रानी की तरह, पहनें इस तरह के मांगटीका
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।