Sun Sep 13, 2026 | Updated 01:35 PM IST

Hartalika Teej 2026: साड़ी लुक को बनाएं खास, ट्राई करें ये 9 ट्रेंडी ज्वेलरी पीस

हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2026) पर साड़ी पहनने का अपना ही अलग मजा है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। ऐसे में अगर आप साड़ी पहन रही हैं, तो हम आपको अपना लुक न‍िखारने के ल‍िए 9 ज्‍वेलरी के बारे में बता रहे हैं।
Updated:- 2026-09-13, 10:58 IST
hartalika teej 2026 saree look with jewellery

हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2026) पर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। इस दिन महिलाएं खूब सजती-संवरती भी हैं और साड़ी के साथ ज्वेलरी भी कैरी करती हैं। इससे उनका पूरा लुक सबसे अलग नजर आता है। इस साल 2026 में हरतालिका तीज 14 सितंबर को मनाई जा रही है। ऐसे में अगर आप भी इस बार तीज पर साड़ी पहनने वाली हैं और चाहती हैं कि आपका लुक सिर्फ साड़ी की वजह से नहीं बल्कि ज्वेलरी की वजह से भी सबसे अलग दिखे, तो थोड़ा ध्यान गहनों पर दे सकती हैं।

सिर्फ हार और झुमके पहन लेना ही काफी नहीं है। कान, नाक, हाथ, गला, कमर और पैरों तक के लिए भी सही ज्वेलरी चुनकर आप अपने लुक को और खूबसूरत बना सकती हैं। खासकर अगर आपकी साड़ी सिंपल है, तो ज्वेलरी पर फोकस कर सकती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में कुछ ज्वेलरी के बारे में बता रहे हैं।

हरतालिका तीज 2026 पर साड़ी के साथ पहनें ये 9 ज्वेलरी

अगर आप चाहती हैं कि हरतालिका तीज पर भीड़ में आप सबसे अलग दिखें, तो ये 9 ज्वेलरी साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इससे हर कोई आपके लुक की तारीफ करेगा। फोटो में भी आप सबसे हटकर दिखेंगी।

jhumka

Image Credit- Flipkart

1. झुमके या चांदबाली

साड़ी के साथ कान में पहनने के लिए सबसे आसान और खूबसूरत ऑप्शन झुमके हैं। अगर आपका सिंपल ब्लाउज है, तो थोड़े बड़े झुमके पहन सकती हैं। वहीं हैवी साड़ी के साथ बहुत ज्यादा बड़े झुमकों की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो साड़ी पर चांदबाली भी ट्राई कर सकती हैं। यह भी तीज के लुक के साथ अच्छी लगेगी।

jhumka (1)

Image Credit- Pinterest (Dimple YP)

2. मांग टीका

अगर आप तीज पर थोड़ा ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो मांग टीका जरूर ट्राई करें। यह खासकर बनारसी, सिल्क या दूसरी ट्रेडिशनल साड़ियों के साथ अच्छा लगता है। बस ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा हैवी मांग टीके की जगह अपने चेहरे और हेयरस्टाइल के हिसाब से ही डिजाइन चुनें।

jhumka (2)

Image Credit- Pinterest (Nayan Goyal)

3. नथ

तीज के साड़ी लुक में नथ भी काफी अचछा लगता है। ऐसे में अगर आप नथ पहन रही हैं, तो बाकी ज्वेलरी थोड़ी लाइट रखें। इससे आपका चेहरा ज्यादा भरा-भरा नहीं लगेगा और नथ भी साफ नजर आएगी।

jhumka (3)

Image Credit- Pinterest (Aishwarya Sharma)

4. चोकर

अगर आपकी साड़ी का ब्लाउज थोड़ा डीप नेक है, तो चोकर भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। गोल्ड, कुंदन या पर्ल वाला चोकर साड़ी के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

jhumka (4)

Image Credit- Pinterest (Bhaman Fashion)

5. लंबा हार

अगर साड़ी और ब्लाउज का लुक थोड़ा सिंपल है, तो लंबा हार भी पहन सकती हैं। इसे चोकर के साथ भी पहना जा सकता है, लेकिन दोनों की डिजाइन बहुत ज्यादा हैवी न हो। एक हैवी और एक लाइट नेकपीस ज्यादा अच्छा रहेगा।

jhumka (5)

Image Credit- Pinterest (YOUR FASHION HUB)

6. चूड़ियां

चूड़ियां तो जरूर ही पहनी जाती हैं। ऐसे में आप साड़ी के कलर से मैच करती कांच की चूड़ियां पहन सकती हैं। इनके साथ एक-दो मेटल की चूड़ियां या कड़े भी लगा लें। अगर साड़ी में पहले से काफी काम है, तो चूड़ियों की संख्या थोड़ी कम कर दें।

jhumka (6)

Image Credit- Amazon

7. बाजूबंद

अगर आप तीज पर पूरा ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो बाजूबंद भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। खासकर स्लीवलेस या छोटी स्लीव वाले ब्लाउज के साथ यह काफी अच्छा लगेगा। बस बहुत ज्यादा डिजाइन वाला बाजूबंद लेने के बजाय साड़ी की ज्वेलरी से मैच करता हुआ ही पीस लें।

jhumka (7)

Image Credit- Pinterest (Etsy)

8. कमरबंद

आप साड़ी के साथ कमरबंद भी ट्राई कर सकती हैं। यह आपके पूरे लुक को अलग बना देगा। इसे साड़ी की कमर पर पहनने से साड़ी की ड्रेपिंग भी ज्यादा अच्छी तरह नजर आएगी। बस ध्यान रहे कि अगर आप कमरबंद पहन रही हैं, तो बाकी ज्वेलरी को थोड़ा सिंपल रखें।

jhumka (8)

Image Credit- Pinterest (findsbyjanki)

9. पायल और बिछिया

सजना-संवरना सिर्फ गले और हाथों के लिए ही थोड़ी होता है। आप तीज पर पैरों की ज्वेलरी पर भी ध्यान दें। आप पायल के साथ बिछिया पहन लें। आप पायल राजस्थानी डिजाइन वाले पहनेंगी तो पैरों की सुंदरता बढ़ जाएगी और साड़ी पर यह अच्छी भी लगेगी।

ज्वेलरी चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप हरतालिका तीज पर साड़ी के साथ ज्वेलरी स्टाइल कर रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे-

  • साड़ी हैवी है तो ज्वेलरी बहुत ज्यादा हैवी न रखें।
  • सिंपल साड़ी के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं।
  • गोल्ड ज्वेलरी के साथ ग्रीन, रेड या मैरून जैसे कलर अच्छे लगते हैं।
  • एक साथ हर ज्वेलरी पहनने के बजाय लुक के हिसाब से पीस चुनें।
  • नथ, मांग टीका और कमरबंद जैसे पीस पहन रही हैं तो बाकी गहनों को थोड़ा बैलेंस रखें।

यह भी पढ़ें- तीज पर पैरों की शोभा बढ़ाएंगे ये 4 फुटवियर, कंफर्ट के साथ मिलेगा परफेक्ट स्टाइल

इस तरह इस हरतालिका तीज पर सिर्फ खूबसूरत साड़ी पहनने के बजाय उसकी ज्वेलरी पर भी थोड़ा ध्यान दें। कानों से लेकर पैरों तक सही गहने चुनेंगी, तो आपका पूरा साड़ी लुक ज्यादा खास और स्टाइलिश नजर आएगा।

यह भी पढ़ें- हरतालिका तीज के लिए बेस्ट गजरा डिजाइंस, मिनटों में मिलेगा परफेक्ट लुक

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- AI

FAQ
हरताल‍िका तीज पर कौन सी ज्वेलरी ट्रेंड में है?
आजकल हरतालिका तीज पर ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर और पर्ल (मोती) ज्वेलरी काफी ट्रेंड में हैं, जो सिल्क और कॉटन साड़ियों पर बहुत मॉडर्न और खूबसूरत लगती हैं।
नकली ज्वेलरी से त्वचा की देखभाल कैसे करें?
आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनने से पहले त्वचा पर थोड़ा सा पाउडर या मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे पसीने के कारण होने वाली एलर्जी और खुजली से बचाव होता है।
तीज की पुरानी ज्वेलरी कैसे चमकाएं?
गहनों को गुनगुने पानी और माइल्ड सोप से साफ करें। फिर सूखे सूती कपड़े से पोंछकर एयरटाइट डिब्बे में रखें, जिससे उनकी चमक हमेशा बनी रहेगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।