Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:20 PM IST

तीज पर ट्राई करें ये 4 ग्रीन को-ऑर्ड सेट डिजाइंस, मिलेगा परफेक्ट एथनिक लुक

सावन में हरियाली तीज के लिए साड़ियों की जगह ट्रेंडी और आरामदायक ग्रीन को-ऑर्ड सेट्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। ये वेस्टर्न व इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन वाले सेट्स आपको स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देंगे।
Updated:- 2026-08-04, 14:39 IST
green co ord set designs

सावन का महीना शुरू होते ही हरियाली तीज की तैयारियां भी जोरों पर आ जाती हैं। सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी लड़कियों के लिए भी यह त्योहार बेहद ही खास होता है। पारंपरिक रूप से इस दिन हरे रंग के कपड़े पहने जाते हैं, क्योंकि हरा रंग खुशहाली, प्रकृति और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अगर आप इस हरियाली तीज पर साड़ी या भारी-भरकम सूट के बजाय कुछ नया, आरामदायक और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो वेस्टर्न व इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन वाले 'ग्रीन को-ऑर्ड सेट' बेहतरीन ऑप्शन हैं। यह आपको न केवल स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देते हैं, बल्कि दिनभर आराम भी बनाए रखते हैं। ऐसे में देखते हैं ये डिजाइंस...

1. मिंट ग्रीन स्ट्रेट-कट को-ऑर्ड सेट

इस सेट में बेहद हल्का और आंखों को सुकून देने वाला मिंट ग्रीन कलर दिया गया है। इसमें राउंड नेक हैं, जिस पर पिल्लो-प्लीट्स डिटेलिंग की गई है। कुर्ती में दोनों तरफ पॉकेट्स दिए गए हैं, जो इसे कूल और फंक्शनल बनाते हैं।

1 - 2026-08-06T110208.754

इसे मैचिंग एंकल-लेंथ ट्राउजर के साथ ऑफिस या तीज की छोटी-मोटी गेट-टुगेदर पार्टी में आसानी से पहना जा सकता है।

2. लाइम ग्रीन एम्ब्रॉयडर्ड नेक एंड स्लीव सेट

ब्राइट और वाइब्रेंट लाइम ग्रीन शेड में बना यह को-ऑर्ड सेट तीज के उत्सव के लिए एकदम मुफीद है। इसके V-नेकलाइन और आस्तीन पर बेहद खूबसूरत सफेद रंग की कढ़ाई की गई है।

2 - 2026-08-06T110205.537

इसका ढीला-ढाला कुर्ता और मैचिंग पैंट लुक को काफी एलिगेंट बनाता है। इसे ट्रेडिशनल जुत्ती और पर्ल इयररिंग्स के साथ पेयर करके परफेक्ट एथनिक वाइब पाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें- आलता लगाने के बाद तुरंत मिट जाता है? जानिए इसे डार्क और लॉन्ग-लास्टिंग बनाने के हैक्स

3. एमराल्ड ग्रीन कैजुअल शर्ट एंड पैंट सेट

वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह क्लासिक बटन-डाउन शर्ट और वाइड-लेग पैंट सेट बेस्ट ऑप्शन है। इसका गहरा ग्रीन कलर काफी रिच लगता है।

3 (73)

इस ओवरसाइज्ड शर्ट-स्टाइल को-ऑर्ड सेट को हील्स और मैटेलिक हूप्स के साथ स्टाइल करें। यह कॉलेज गर्ल्स या वर्किंग वुमन के लिए तीज सेलिब्रेशन हेतु बेहद स्मार्ट चॉइस है।

4. सी-ग्रीन स्लीवलेस ट्यूनिक सेट

मिनिमल लुक के लिए यह सी-ग्रीन स्लीवलेस ट्यूनिक टॉप और स्ट्रेट पैंट सेट परफेक्ट है। इसके गले पर बटन से डिटेलिंग दी गई है जो इसे एक नीट लुक देती है।

4 (4)

यह बिना स्लीब्स का सेट गर्मी और उमस वाले मौसम में बेहद आरामदायक रहता है। इसे आप स्टेटमेंट नेकलेस या ऑक्सिडाइज्ड झुमके पहनकर तीज के मौके पर स्टाइल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- साड़ी संग खूब जचेंगे ये फुटवियर्स, सावन में पहनने के लिए हैं बेस्ट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: amazon/flipkart

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।