
कल हरियाली तीज का त्यौहार है। यूं तो ये सभी के लिए खास होता है। लेकिन, खासकर शादीशुदा महिलाओं के लिए, यह बेहद खास दिन होता है। इस खास मौके पर महिलाएं, साज-श्रंगार करना काफी पसंद करती हैं। हरी या लाल साड़ियों के साथ, महिलाएं बनने-संवरने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। खासकर, हरी-हरी चूड़ियां इस खास मौके पर महिलाओं के हाथों की शोभा बढ़ाती है। हरी चूड़ियों के साथ कंगन काफी खूबसूरत लगते हैं। चूड़ियों के साथ कंगन बेहद खूबसूरत लगते हैं। मार्केट में आपको चूड़ियों और कंगन दोनों के ही कई डिजाइंस और पैटर्न मिल जाएंगे। आप अपनी ड्रेस और पसंद के हिसाब से इन्हें चुन सकती हैं। कंगन में स्टोन वर्क, पर्ल वर्क और भी कई तरह के डिजाइंस वाले कंगन आजकल काफी चलन में हैं। यहां हम आपको कंगन के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस दिखा रहे हैं। इन्हें आप हरियाली तीज के मौके पर हरी या लाल चूड़ियों के साथ पहन सकती हैं।

अगर आप सिंपल की जगह फैंसी कंगन हाथों में पहनना चाहती हैं तो इस तरह का ऊपर बंद होने वाला डिजाइन हाथों को अलग लुक देने का काम करेगा। इस तरह के कंगन भारी हाथों पर बेहद खूबसूरत लुक देने का काम करेंगे।

पर्ल ज्वैलरी की यह खासियत होती है कि यह किसी भी आउटफिट के साथ काफी खूबसूरत लगती है। हरी चूड़ियों के साथ, पर्ल कंगन आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगाएंगे। ये आपको रॉयल लुक देंगे। इस तरह के कंगन आपको मार्केट में 300-400 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे। अगर आप चौड़े कंगन पहनना पसंद करती हैं, तो पर्ल में आपको चौड़े कंगन की भी काफी वैरायटी मिल जाएंगी।

तीज के मौके पर ज्यादातर मैरून, ग्रीन, रेड जैसे सुहाग के रंगों को ज्यादा पसंद किया जाता है। फैंसी लुक में कंगन के डिजाइन कैरी करना चाहती हैं तो स्टोन के साथ आपको मल्टी कलर में कई सारे डिजाइन देखने को मिल जाएंगे।

चौड़े डिजाइन के अलावा आपको कंगन में पतले पैटर्न में भी कंगन देखने को मिल जाएंगे। इस तरह के आर्टिफिशियल डायमंड स्टोन के कंगन लगभग 400 रुपये में मार्केट में मिल जाएंगे। इन्हें आप चूड़ियों के साथ में सेट बनाकर हाथों में पहन सकती हैं। यह आपको क्लासी और एलिगेंट लुक देंगे। ये किसी भी रंग की चूड़ियों के सेट के साथ एकदम परफेक्ट लगेंगे और आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे।

आर्टिफिशियल ज्वेलरी, आजकल काफी ज्यादा पसंद की जाती है। इसमें फ्लोरल यानी फूल-पत्ती के डिजाइन में कई सारे कलर कॉम्बिनेशन और हाथों की शेप के अनुसार, चौड़ाई वाले डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा गोल्डन कलर को पसंद किया जाता है। इस तरह के फ्लोरल डिजाइन वाले कंगन खासकर न्यूली मैरिड महिलाओं पर बहुत जचते हैं। इनमें आपको अलग-अलग रंग और फ्लोरल पैटर्न में मार्केट में कई ऑप्शन्स मिल जाएंगे। इस तरह के कंगन मार्केट में 300-400 रुपये में मिल जाएंगे।

अगर आप महंगे कंगन नहीं पहनना चाहती हैं या फिर भारी कंगन को कैरी करने में दिक्कत है, तो इस तरह के सिंगल या डबल कंगन हाथों में पहन सकती हैं। साड़ी से लेकर सूट तक के साथ में मिनिमल डिजाइन के ये कंगन आपके हाथों की शोभा बढ़ाने में मदद करेंगे। देखने में यह काफी मॉडर्न लुक भी देते हैं। इस तरह के कंगन आपको सिल्वर, शैम्पेन गोल्ड जैसे कई ऑप्शन में मिल जाएंगे। इस तरह के कंगन बिना चूड़ी के भी आपको परफेक्ट लुक देंगे। हालांकि, अगर आप चूड़ी के साथ इन्हें स्टाइल करेंगी तो भी ये खूबसूरत लगेंगे।
यह भी पढ़ें- Bangle Designs: प्लेन चूड़ियों के साथ खूब जचेंगे कंगन के ये खास डिजाइंस
हरियाली तीज पर ये कंगन डिजाइंस आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे। अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।
यह भी पढ़ें- Kangan Design for Sawan 2024: आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे कंगन के ये डिजाइन, साड़ी और सूट के साथ लगेंगे खूबसूरत
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
Image Credit: silverlinings,parakkjewels,ajio,myntra,fcitypriyaasi, chandranipearls
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।