Hariyali Teej 2024 Green Saree Fashion: हरियाली तीज के मौके पर साड़ी के साथ खूब जचेंगे ये गहने, देखें ज्वेलरी के नए डिजाइंस

हम सभी साड़ी पहनना पसंद करते हैं। वहीं तीज-त्योहार के मौके पर ज्यादातर फैंसी डिजाइन की साड़ियां पहनी जाती हैं। त्योहार की बात करें तो हरियाली तीज आने वाली है। इस मौके पर पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं।

इस दिन हरे रंग की साड़ी पहनी जाती है। साथ में ज्वेलरी को स्टाइल करके लुक को स्टाइलिश किया जाता है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं हरे रंग की साड़ी के साथ में पहनने के लिए स्टाइलिश ज्वेलरी डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे लुक से जुड़े कुछ खास टिप्स-
हरी साड़ी के साथ किस तरह के पहनें इयररिंग्स

हरे रंग के साथ में मैचिंग कानों में इयररिंग्स पहनना चाहती हैं तो इस तरह की हरे रंग वाल झुमकी खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। देखने में बेहद फैंसी और स्टाइलिश लुक देने में मदद करेगी। इसके अलावा आप कुंदन, अनकट डायमंड जैसे अन्य वर्क को भी स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Best Border Saree: अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 3 तरह की कढ़ाई बॉर्डर वाली साड़ियां, देखें तस्वीरें
हरी साड़ी के साथ पहनने के लिए ज्वेलरी

फैंसी और हैवी लुक कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह के स्टेटमेंट चोकर के साथ मैचिंग इयररिंग्स स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आप हरे रंग के अलावा व्हाइट स्टोन या पर्ल ज्वेलरी को भी स्टाइल कर सकती हैं। साड़ी अगर प्लेन है तो लेयर वाले हार भी बेस्ट लुक देने में मदद करेंगे। आर्टिफिशियल ज्वेलरी में इसके डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: 50 Plus Fashion: 50 की उम्र के बाद दिखना है स्टाइलिश तो एक्ट्रेस भाग्यश्री के इन साड़ी लुक्स को करें ट्राई
साड़ी के साथ मैच करें मिनिमल ज्वेलरी

अगर आपकी पहनीं हुई साड़ी हैवी है या इसमें तरह-तरह का काम हो रखा है तो ज्वेलरी के लिए मिनिमल डिजाइन को चुनें। मिनिमल में आपको गले से लगा चोकर और मैचिंग टॉप्स इयररिंग्स बेस्ट रहेंगे। वहीं इसके अलावा इस तरह का लुक देखने में क्लासी नजर आएगा। अगर आपका चेहरा छोटा है तो इस तरह का लुक आपके लिए बेस्ट रहेगा।

अगर आपको साड़ी को स्टाइल करने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: ethnicrace, ajio, myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।