herzindagi
bhagyashree inspired saree design

50 Plus Fashion: 50 की उम्र के बाद दिखना है स्टाइलिश तो एक्ट्रेस भाग्यश्री के इन साड़ी लुक्स को करें ट्राई

Saree Fashion: साड़ी लुक में स्टाइलिश दिखने के लिए आपको कलर कॉम्बिनेशन को अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही चुनना चाहिए। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-20, 17:16 IST

एक उम्र के बाद हम अपने लिए कपड़ों के रंग और डिजाइन को चुनते समय काफी कंफ्यूज हो जाते हैं। ज्यादातर ऐसा 50 की उम्र के बाद होने लगता है। वहीं साड़ी का चलन एवरग्रीन फैशन में रहता है। इसके लिए हम सेलेब्रिटी के लुक्स को री-क्रिएट करते हैं। 

सेलेब्रिटी की बात करें तो आजकल एक्ट्रेस भाग्यश्री के साड़ी लुक्स को री-क्रिएट करना काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं भाग्यश्री के कुछ स्टाइलिश साड़ी लुक्स जिन्हें आप 50 की उम्र के बाद पहनकर जवां और स्टाइलिश नजर आ सकती हैं।

रेड साड़ी लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

रेड कलर एवरग्रीन फैशन ट्रेड में रहता है। इसमें आपको चिकनकारी लेस में काफी डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में लगभग 2,000 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। रेड के अलावा आपको इसमें काफी अन्य ब्राइट कलर ऑप्शन भी आसानी से मिल जाएंगे। इस साड़ी को डिजाइनर नीतिका गुजराल ने डिजाइन किया है।

HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ आप पर्ल डिजाइन की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : Sequin Border Saree: फुल की जगह केवल बॉर्डर पर सीक्वेन वर्क वाली इन साड़ी डिजाइंस में दिखेंगी स्टाइलिश

ऑफ व्हाइट साड़ी लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

 

दिन के फंक्शन में सटल लुक कैरी करना चाहती हैं तो यह लाइट वर्क साड़ी आपके लिए बेस्ट रहेगी। मोहिनी छाबरिया द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरीके की सी थ्रू साड़ी आपको लगभग 2,000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। 

यह विडियो भी देखें

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ आप ग्रीन कलर के एमरल्ड स्टोन डायमंड ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : Saree Designs: साड़ी की ये फैंसी डिजाइंस आपको देंगी स्टाइलिश अंदाज, लुक को इस तरह करें रीक्रिएट

गोल्डन वर्क साड़ी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

गोल्डन वर्क हैवी लुक देने में मदद करता है। वहीं इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर जरिएरा बनारस द्वारा डिजाइन की गई है। इस तरीके की मिलती-जुलती साड़ी आपको लगभग 3,000 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। आप चाहे तो फैब्रिक खरीदकर गोटा-पट्टी वर्क को खुद कस्टमाइज भी करवा सकती हैं।

HZ Tip: इस तरीके के लुक के साथ आप स्लीक बन हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।

 

अगर आपको भाग्यश्री के साड़ी लुक्स को रीक्रिएट करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।