herzindagi
hair styles for less hair in hindi

फोरहेड पर हेयर ग्रोथ है कम तो ये हेयर स्टाइल आपके आएंगे काम

बालों के हिसाब से सही हेयर स्टाइल चुनना बेहद जरूरी होता है ताकि आपका लुक खिलकर नजर आए।
Editorial
Updated:- 2022-10-28, 17:45 IST

तैयार होने तो सभी महिलाओं को पसंद होता है और इसके लिए महिलाएं अपने लुक पर खास ध्यान देती हैं। लुक को कंप्लीट करते-करते अक्सर महिलाएं लास्ट मोमेंट में आकर सही हेयर स्टाइल का चुनाव करती हैं और फिर वे बेहद कंफ्यूज नजर आती हैं। वहीं आजकल कई महिलाओं के फोरहेड पर हेयर ग्रोथ कम होने के कारण वे सही हेयर स्टाइल नहीं चुन पाती हैं।

अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं तो ये आर्टिकल आखिर तक जरूर पढ़ें, जिसमें हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे हेयर स्टाइल जिन्हें फोरहेड पर कम हेयर ग्रोथ वाली महिलाएं भी आसानी से कर सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद लाजवाब।

फिशटेल ब्रैड हेयर स्टाइल

fishtail braid

इस तरह का हेयर स्टाइल आप आप किसी भी फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं। बता दें कि ऐसा हेयर स्टाइल आप लहंगे से लेकर शरारा तक के साथ चुन सकती हैं। इस हेयर स्टाइल में फ्रंट से फ्रेंच ब्रैड बनाई गई हैं और बाकी बचे बालों के लिए साइड फिशटेल ब्रैड को बनाया है। इसे सजाने के लिए आप ताजे रंग-बिरंगे फूलों की मदद ले सकती हैं। (आसान हेयर स्टाइल)

इसे भी पढ़ें : रेगुलर हेयर स्टाइल से हटकर ट्राई कीजिए बन हेयर डू, दिखेंगी बेहद एलिगेंट

बन हेयर स्टाइल

bun hair style for less hair

ऐसा बन हेयर स्टाइल आप लहंगे या साड़ी के साथ ट्राई करें। बता दें कि इसके लिए आपको डोनट की जरूरत पड़ेगी। साथ ही इसे सजाने के लिए आप ताजे गजरे से लेकर केवल फूलों तक का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहे तो इसमें केवल 2 से 3 लाल गुलाब को साइड में लगा सकती हैं, लेकिन अगर आप चाहे तो किसी हेयर एक्सेसरीज का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आगे की और आप साइड पार्टिंग करें ताकि माथा अजीब न दिखाई देने लगे। साथ ही ध्यान रहे कि आप बन बनाते समय पफ को ज्यादा बाउंस न दें अन्यथा आपका लुक अजीब नजर आने लगेगा। (40 वर्षीय महिलाओं के लिए हेयर स्टाइल)

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें : दोस्तों के साथ अचानक बाहर जाने का बना है प्लॉन, तो बनाएं यह क्विक हेयरस्टाइल

मेसी बन हेयर स्टाइल

messy bun for less hair

इस तरह का हेयर स्टाइल खासकर उन्हीं के लिए होता है, जिनके फोरहेड पर हेयर ग्रोथ कम होती है। ऐसा हेयर स्टाइल आप गाउन के साथ चुन सकती हैं, लेकिन आप इसे आप थोड़ा  कस्टमाइज कर किसी भी तरह की ऑउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। इस सजाने के लिए आप बारीक साइज वाले बीड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रहे कि आप फ्रंट स्टाइलिंग में फ्लिक्स छोड़ दें ताकि आपका फोरहेड खाली न दिखाई दें।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये फोरहेड पर कम हेयर ग्रोथ वाली महिलाओं के लिए हेयर स्टाइल पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Courtesy : Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।