Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:49 AM IST

Watermelon Hair Clip Designs: अपने हेयरस्टाइल को बनाना है अट्रैक्टिव? ट्राई करें ये वॉटरमेलन हेयर क्लिप, देखें डिजाइंस

Hair Clip Designs: बालों के हेयरस्टाइल को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप भी वॉटरमेलन हेयर क्लिप को ट्राई कर सकती हैं, जिससे आपको अलग तरह की हेयर एक्सेसरीज ट्राई करने को मिल जाएगी। बस आपको डिजाइन का खास ध्यान रखना होगा।
Updated:- 2026-04-23, 08:00 IST
image

Hair Clip Designs: जब भी हम कहीं बाहर जाते हैं, तो सबसे पहले आउटफिट और मेकअप लुक के बारे में सोचते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी होता है हेयरस्टाइल, जिसे बनाने में हमारा सबसे ज्यादा समय जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे ही लुक कंप्लीट नजर आता है। आप इसके लिए अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज को ट्राई कर सकती हैं। वॉटरमेलन हेयर क्लिप डिजाइन सबसे अलग और कूल लगते हैं। गर्मियों के सीजन के लिए बेस्ट होते हैं। आइए बताते हैं किस तरह की वॉटरमेलन हेयर क्लिप को आप ट्राई कर सकती हैं?

वॉटरमेलन स्लाइस हेयर क्लिप डिजाइन

अगर आप कुछ अलग तरह की क्लिप को लगाना चाहती हैं, तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाली वॉटरमेलन स्लाइस हेयर क्लिप को लगा सकती हैं। इस तरह की क्लिप साइड पार्टिशन हेयर में सुंदर लगती है। साथ ही इसके बाद आपको किसी और एक्सेसरीज को लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे ही आपके हेयर स्टाइल का लुक चेंज हो जाता है। इसलिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं। मार्केट में आपको यह हेयर क्लिप 20 से 40 रुपये में मिल जाएगी।

02 (23)

क्रोशिया डिजाइन हेयर क्लिप

आप बालों में क्रोशिया डिजाइन वाली हेयर क्लिप को लगा सकती हैं। इस तरह के हेयर क्लिप से बाल सुंदर लगेंगे। इसे आप हाफ हेयर पिन करके लगा सकती हैं या सेंटर पार्टिशन करके लगा सकती हैं। दोनों तरह की लगने के बाद हेयर क्लिप सुंदर लगेगी। साथ ही आपको अलग तरह की एक्सेसरीज लगाने को मिल जाएगी, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। आजकल लोग इसे सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

04 (11)

यह भी पढ़ें- Banana Clip Designs: मिनटों में पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल, देखें बनाना क्लिप के ये खूबसूरत डिजाइंस

हेयर बन क्लिप

आप बालों में हेयर बन क्लिप को लगा सकती हैं, जिससे आपका बन और भी सुंदर नजर आएगा। इस तरह की क्लिप आप ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको आर्टिफिशियल फ्लावर या ओरिजनल फ्लावर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वॉटरमेलन हेयर क्लिप आपको मार्केट में मिल जाएगी, जिसे इस बार आप ट्राई कर सकती हैं ताकि आपका हेयरस्टाइल सुंदर लगेगा।

03 (15)

यह भी पढ़ें- Butterfly Clutcher Designs: मेटैलिक से लेकर स्टोन वर्क तक, हर लड़की की पसंद बन रहे हैं ये खूबसूरत बटरफ्लाई क्लचर; देखें डिजाइंस

इस बार आप ट्राई करें ये वॉटरमेलन हेयर क्लिप, जिसे लगाने के बाद आपका हेयरस्टाइल लुक सुंदर लगेगा। साथ ही आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिल जाएगा। इसलिए आपको इसे एक बार ट्राई करना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Myntra/ Amazon/ Flipkart

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।