Golden Tops Earring Designs: रोजाना सिंपल लुक के लिए टॉप्‍स ईयररिंग्‍स रहेंगे बेस्‍ट, यहां देखें नए डिजाइंस के विकल्‍प

Golden Tops Earring Designs: कानों में सोने की बालियां पहन-पहनकर ऊब चुकी हैं, तो अब सोने के टॉप्‍स ट्राई करके देखें। हम आपको कुछ नए डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप रोजाना में पहन सकती हैं। यह कैजुअल और एथनिक दोनों तरह के आउटफिट्स पर अच्‍छे लगते हैं। 
Updated:- 2026-05-19, 19:41 IST
gold tops earring designs

 Daily Wear Tops Earring Designs: सजने-संवरने का शौक तो हर महिला को होता है। कई महिलाओं को रोज ईयररिंग्‍स बदल-बदल कर पहनने का मन होता है। हालांकि, सोने के भाव दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में अगर आप सोने के टॉप्‍स या बालियां नहीं खरीद पा रही हैं, तो आपको बाजार में ऐसे गोल्‍डन टॉप्‍स मिल जाएंगे, जो बिल्‍कुल सोने जैसे ही लगते हैं। इनमें आपको बहुत सारी वेराइटी मिल जाएंगी। मॉडर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक, आप जैसी चाहें वैसे टॉप्‍स ईयरिंग्‍स मार्केट से खरीद कर अपने ज्‍वेलरी कलेक्‍शन में शामिल कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ बेहद ट्रेंडी और लोकप्रिय डिजाइन वाले टॉप्‍स ईयरिंग्‍स दिखाने जा रहे हैं, जो आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।

चेन लटकन वाले गोल्‍डन टॉप्‍स ईयररिंग डिजाइंस

इस तरह के गोल्‍डन टॉप्‍स ईयररिंग्‍स में पतली-पतली मल्‍टीपल चेन लटकी होती हैं, इससे टॉप्‍स काफी हैवी नजर आते हैं। बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ-साथ मीडियम एज की महिलाओं पर भी यह अच्‍छा लगेगा। आप इन्‍हें किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। यह थोड़े डेलिकेट होते हैं, इसलिए डेली वियर में यदि पहन रही हैं, तो थोड़ा संभल कर पहनें।

chain tops earrings

मैट फिनिशिंग वाले गोल्‍डन टॉप्‍स ईयररिंग डिजाइंस

मैट फिनिशिंग में भी आपको गोल्‍डन टॉप्‍स ईयररिंग के कई डिजाइंस मिल जाएंगे, जो बिल्‍कुल रियल गोल्‍ड की तरह नजर आते हैं। इसमें आपको छोटे, बड़े, हैवी और लाइट डिजाइन वाले होते हैं। इनमें आपको ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के डिजाइंस मिल जाएंगे।

matt tops earrings

ऑक्‍सेडाइज पैटर्न रूबी स्‍टोन वाले गोल्‍ड टॉप्‍स ईयररिंग्‍स

इस तरह के टॉप्‍स ईयररिंग्‍स में आपको रूबी स्‍टोन वर्क के साथ ऑक्‍सेडाइज फिनिश मिल जाएगी। यह बहुत ही क्‍लासी और रॉयल लुक देती है। इसमें आप डेली वियर के लिए छोटे और अन्‍य किसी आकेजन के लिए बड़े टॉप्‍स खरीद सकती हैं। वैसे तो इसमें आपको लटकन या फिर ड्रॉप्‍स वाले ईयररिंग्‍स भी मिल जाएंगे, मगर कान से चिपके हुए और छोटे-छोटे टॉप्‍स आप हर जगह कैरी कर सकती हैं।

earring designs for women

ट्रेडिशनल स्‍टाइल वाले जरकन और पन्‍ना स्‍टोन गोल्‍ड टॉप्‍स ईयररिंग्‍स

थोड़ी ज्‍यादा उम्र की महिलाएं अपने लिए ट्रेडिशन स्‍टाइल वाले गोल्‍डन टॉप्‍स खरीद सकती हैं। इनमें जरकन और पन्‍ना स्‍टोन का भी काम होता है। इस तरह के टॉप्‍स दिखने में बिल्‍कुल सोने के ही नजर आते हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि इनमें आपको ढेरों वेराइटी और पैटर्न भी मिल जाएंगे। आप इस तरह के टॉप्‍स को सलवार सूट के साथ-साथ साड़ी और अन्‍य एथनिक ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- 1 Gram Golden Baliyan Earring Designs: रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं 1 ग्राम गोल्ड की ये लेटेस्ट ईयररिंग्स डिजाइंस

gold tops earring designs

साउथ इंडियन पैटर्न स्मॉल झुमकी टॉप्‍स

साउथ इंडियन ज्वेलरी का फैशन कभी पुराना नहीं होता। आजकल छोटे झुमकी पैटर्न वाले गोल्‍डन टॉप्‍स काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये देखने में सिंपल होते हैं, लेकिन पहनने पर बेहद ग्रेसफुल लगते हैं। इन्हें आप ऑफिस, कॉलेज या छोटी फैमिली फंक्शन में भी आसानी से पहन सकती हैं। साड़ी और कुर्ती के साथ इनका लुक और भी खूबसूरत लगता है।

daily wear tops designs

मॉडर्न डिजाइन गोल्‍ड टॉप्‍स ईयररिंग्‍स

अगर आपको वेस्टर्न और फ्यूजन आउटफिट पहनना पसंद है, तो मॉडर्न डिजाइन वाले गोल्‍डन टॉप्‍स आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। इन दिनों हार्ट शेप, फ्लोरल, ज्योमैट्रिक और मिनिमल डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। ये ईयररिंग्स जींस, कुर्ती, वन पीस और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ बेहद स्टाइलिश लगते हैं।

यह भी पढ़ें- गोल चेहरा दिखेगा लंबा, Sui Dhaga Earrings के ये डिजाइंस देंगे परफेक्‍ट लुक

9903dc93e352b5e71d92605f85bab868

मोती झालर डिटेलिंग गोल्‍ड टॉप्‍स

मोती वाली ज्वेलरी हमेशा एलिगेंट और क्लासी लगती है। मोती झालर डिटेलिंग वाले गोल्‍ड टॉप्‍स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इनमें छोटे-छोटे मोती लगे होते हैं, जो ईयररिंग्स को रिच और खूबसूरत लुक देते हैं। इन्हें आप शादी, पूजा या किसी खास मौके पर एथनिक आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। हल्के होने की वजह से ये लंबे समय तक पहनने में भी आरामदायक रहते हैं।

new tops earring designs

तो अगर आप भी एक खूबसूरत गोल्‍डन टॉप्‍स ईयररिंग की तलाश में हैं, तो ऊपर दिए गए डिजाइंस में से आप अपने लिए कुछ चुन सकती हैं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।