1 Gram Golden Baliyan Earring Designs: रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं 1 ग्राम गोल्ड की ये लेटेस्ट ईयररिंग्स डिजाइंस

1 gram golden baliyan designs: 1 ग्राम गोल्ड की लेटेस्ट बालियां दिखने में स्टाइलिश और बजट फ्रेंडली होती हैं। अगर आप कम कीमत में एलिगेंट और ट्रेंडी गोल्डन ईयररिंग्स खरीदना चाहती हैं, तो ये डिजाइन आपके ज्वेलरी कलेक्शन के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं।  
Updated:- 2026-05-11, 18:52 IST
latest gold earrings designs

1 gram golden earrings for women: आजकल महिलाएं ऐसी ज्वेलरी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं, जो देखने में स्टाइलिश हो और रोजाना कैरी करने में भी आरामदायक लगे। खासतौर पर ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए हल्की और एलिगेंट ईयररिंग्स सबसे बेहतर ऑप्शन मानी जाती हैं। ऐसे में 1 ग्राम गोल्ड की बालियां महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। यह न सिर्फ देखने में बिल्कुल असली गोल्ड ज्वेलरी जैसी लगती हैं, बल्कि बजट में भी आसानी से फिट हो जाती हैं। अच्छी बात यह है कि आपको इनमें ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न तक हर तरह के डिजाइंस मिल जाएंगे, जिन्हें आप ऑफिस, कॉलेज, पार्टी या किसी छोटे फंक्शन में भी आसानी से पहन सकती हैं। अगर आप भी कम कीमत में स्टाइलिश गोल्डन ईयररिंग्स खरीदना चाहती हैं, तो आज हम आपको 1 ग्राम गोल्ड की कुछ खूबसूरत बालियों के डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखकर आपका मन भी उन्हें अपनी ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल करने का करेगा।

काले बीड्स वाली सोने की बालियां

इस तरह की बालियों में एक फ्रेम के अंदर काले मोती 1 ग्राम सोने के तार में पिरोय जाते हैं। यह फ्रेम कॉपर या फिर 1 ग्राम गोल्‍ड का हो सकता है। इसमें ड्रॉप शेप का ब्‍लैक स्‍टोन भी लगा होता है, जो बालियों को और भी ज्‍यादा खूबसूरत दिखाता है। इन्‍हें आप डेली यूज में आराम से पहन सकती हैं।

black beads 1 gram gold earring

फॉल्‍स डायमंड वाली सोने की बालियां

एक ग्राम गोल्‍ड में आपको फॉल्‍स डयमंड वाली 1 ग्राम गोल्‍ड बालियां भी मिल जाएंगी, यह दिखने में बेहद खूबसूरत होती हैं। इन्‍हें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि यह 1 ग्राम गोल्‍ड की हैं। इसमें लगे फॉल्‍स डायमंड भी रियल लगते हैं। इन्‍हें रोजाना पहनने के साथ-साथ आप किसी पार्टी में भी पहन सकती हैं।

false dimond 1 gram gold earring

जरकन वाली गोल्डन बालियां

अगर आप बहुत ही सिंपल लुक पसंद करती हैं, तो जरकन वर्क वाली 1 ग्राम गोल्ड बालियां आपके लिए एकदम परफेक्ट हो सकती हैं। यह बालियां सिंपल होने के साथ-साथ बहुत ही रिच लुक देती हैं। इन बालियों में छोटे-छोटे चमकदार स्टोंस लगे होते हैं, जो इन्हें बेहद एलिगेंट और आकर्षक बनाते हैं। आप इन्हें ऑफिस वियर, सूट, साड़ी या वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं।

daily wear gold earrings

हार्ट शेप वाली गोल्डन बालियां

आजकल हार्ट शेप ईयररिंग्स का ट्रेंड महिलाओं और लड़कियों के बीच काफी ज्यादा देखा जा रहा है। अगर आपको क्यूट और ट्रेंडी टच वाली ईयररिंग्‍स पसंद हैं, तो 1 ग्राम गोल्ड की हार्ट शेप बालियां ट्राई कर सकती हैं। यह डिजाइन खासतौर पर यंग गर्ल्स को काफी पसंद आते हैं। आप इन्हें जींस-टॉप, कुर्ती या वन पीस ड्रेस के साथ पहन सकती हैं। हल्के वजन की होने की वजह से इन्हें लंबे समय तक पहनने में भी परेशानी नहीं होती।

1 gram golden baliyan designs

सिमेट्रिक शेप गोल्डन बालियां

अगर आपको यूनिक और मॉडर्न डिजाइंस पसंद हैं, तो सिमेट्रिक शेप वाली बालियां आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इन डिजाइंस में ज्योमेट्रिक पैटर्न और क्लासी शेप्स देखने को मिलते हैं, जो आपके लुक को बेहद स्टाइलिश बना देते हैं। ऑफिस जाने वाली महिलाओं के बीच इस तरह की मिनिमल डिजाइन वाली बालियां काफी पसंद की जाती हैं। इन्हें आप फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Gold Baliyan Designs: कनछेदन संस्कार पर बेटी को पहनाएं सोने की ये छोटी और खूबसूरत बालियां, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

affordable golden earrings

डैंगलर्स गोल्डन बालियां

अगर आपको थोड़ा पार्टी वियर और ग्रेसफुल लुक पसंद है, तो डैंगलर्स डिजाइन वाली 1 ग्राम गोल्ड बालियां जरूर ट्राई करें। इन बालियों की खासियत यह होती है कि यह पहनने पर चेहरे को लंबा और खूबसूरत लुक देती हैं। आपको इनमें छोटे, मीडियम और लॉन्ग हर तरह के डिजाइंस मिल जाएंगे। ट्रेडिशनल आउटफिट्स जैसे साड़ी, अनारकली सूट या लहंगे के साथ यह बालियां बेहद खूबसूरत लगती हैं। वहीं, सिंपल ड्रेस के साथ भी यह आपके लुक में एलिगेंस जोड़ देती हैं।

latest gold earrings designs

जाल वर्क वाली गोल्डन बालियां

जाल वर्क डिजाइन वाली बालियों में आपको एक से बढ़कर एक डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। यह देखने में बेहद रॉयल और ट्रेडिशनल लगती हैं। इन डिजाइंस में बारीक कारीगरी की जाती है, जिससे यह काफी आकर्षक नजर आती हैं। 1 ग्राम गोल्ड में मिलने वाली जाल वर्क बालियां कम कीमत में भी शानदार लुक देती हैं और किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें- 1 Gram Gold Baliyan Designs: डेली वियर के लिए 1 ग्राम सोने की ये बालियां हैं बेस्‍ट, यहां डिजाइंस देखें

lightweight earrings for women

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य फैशन और ज्वेलरी टिप्स जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।