Gold Jhumki Designs For Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें सोने की झुमकी, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Gold Jhumki Latest Design: सोने के कंगन, झुमकी या अन्य गहने खरीदना और पहनना लगभग सभी महिलाओं को पसंद होता है। ये गहने कहीं न कहीं पीढ़ियों से हमसे जुड़े हुए हैं। सोने के गहने न केवल खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं, बल्कि ये निवेश का भी अच्छा तरीका माने जाते हैं। खासकर, त्यौहारों के मौके पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्यौहार मनाया जाएगा। अगर आप भी इस खास दिन पर सोने का कोई गहना खरीदने की सोच रही हैं, तो इस बार आप सोने की झुमकी खरीद सकती हैं। यहां हम आपके लिए गोल्ड झुमकी के लेटेस्ट डिजाइंस लेकर आए हैं, जिन्हें आप इस अक्षय तृतीया पर खरीद सकती हैं। इसके साथ जानिए इन्हें खूबसूरत लुक देने के कुछ अन्य टिप्स।
मीनाकारी पोल्की झुमकी डिजाइन
-1776427725503.jpg)
अगर आप कुछ ऐसा खरीदना चाहती हैं, जो थोड़ा ट्रेडिशनल लुक दे, लेकिन ट्रेंडी भी हो, तो आप इस तरह की झुमकी खरीद सकती हैं। फ्लोरल डिजाइन में ये मीनाकारी पोल्की झुमकी एथनिक आउटफिट के साथ काफी अच्छा लुक देंगी।
ट्रेडिशनल झुमकी डिजाइन
-1776311067996.jpg)
अक्षय तृतीया पर अगर आप कुछ ट्रेडिशनल गोल्ड झुमकी खरीदना चाहती हैं, तो आपको इस तरह की झुमकी खरीदनी चाहिए। ये ऑक्सीडाइज्स झुमकी आपको सटल लुक देने में मदद करेगी। इससे आपको विटेंज और क्लासी लुक मिलेगा।
झूमर डिजाइन झुमकी

झूमर के डिजाइन वाली झुमकी आजकल काफी ज्यादा चलन में है। इसमें लगी चेन को आप अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करवाकर पहन सकती हैं। चाहें तो इसके साथ आप मैचिंग गले की चेन स्टाइल वाला नेकलेस भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह की झुमकी बहुत स्टाइलिश लगेंगी और आप अक्षय तृतीया के मौके पर इन्हें खरीद सकती हैं।
पीकॉक डिजाइन झुमकी

मोर के डिजाइन वाली झुमकी एवरग्रीन मानी जाती हैं। इसमें आपको अलग-अलग साइज और कारीगरी वाली झुमकी भी मार्केट में देखने को मिल जाएंगी। साड़ी हो या सूट, इसे आप किसी भी तरह के ट्रेडिशनल लुक के साथ स्टाइल कर सकती हैं। झुमकी का साइज आप अपने चेहरे की शेप के अनुसार ही चुनें ताकि ये आपके फेस को सूट करे।
यह भी पढ़ें- हर नई ब्राइड के पास होने चाहिए चांदी की झुमकी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी
स्टोन डिजाइन झुमकी

झुमकी में फैंसी डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो इस तरह के हैवी स्टोन वर्क डिजाइन की गोल्ड झुमकी आपके लुक में जान डालने का काम करेंगी। इस तरह के लुक वाली झुमकी आप साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। शादी या पार्टी के लिए यह लुक बेस्ट रहेगा। गले में आप चेन या कोई लाइटवेट नेकपीस पहन सकती हैं।
चेन डिजाइन झुमकी

हैवी लुक में इयररिंग्स का ये डिजाइन देखने में काफी मॉडर्न लुक देने का काम करेगा। इसमें आप चाहें तो मोती भी लगवा सकती हैं। वहीं इस तरह की झुमकी हर फेस शेप पर बेहद खूबसूरत लुक देने का काम करती है। ये स्टेटमेंट इयररिंग है, ऐसे में इसके साथ आपको नेकपीस की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें- Silver Jhumki Designs: शादी के बाद पहली रसोई में पहनें ये चांदी के झुमके, चेहरे की खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी
अगर आपको सोने की झुमकी के ये नए डिजाइंस पसंद आये हो और इस तरह के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ना चाहते हैं, तो हरजिंदगी को फॉलो जरूर करें।
Image Courtesy: Myntra,ajio, rubans, jewellerylovers.co
- गोल्ड की झुमकी को आप कितने ग्राम में बना सकती हैं?
- गोल्ड की झुमकी आप 2 से 3 ग्राम में भी तैयार करा सकती हैं।
- गोल्ड झुमकी को आप किस तरह के आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं?
- गोल्ड की झुमकी आप एथनिक आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।