Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:56 AM IST

नाइट पार्टी में दिखना है सबसे अलग तो एक्ट्रेस राधिका मदान की तरह खुद को करें स्टाइल

अगर आप नाइट पार्टी में एक यूनिक लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो एक्ट्रेस राधिका की तरह खुद को स्टाइल कर सकती हैं।
Updated:- 2020-03-02, 14:18 IST
radhika madan looks perfect for night party

छोटे परदे से करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस राधिका मदान जल्द ही फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में राधिका इरफान खान और करीना कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वैसे राधिका को छोटे परदे पर भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और लोगों ने राधिका की एक्टिंग को काफी पसंद किया। वैसे राधिका की सिर्फ एक्टिंग ही बेहतरीन नहीं है, बल्कि वह काफी स्टाइलिश भी हैं। राधिका अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने लेटेस्ट लुक अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। अगर आप भी राधिका को पसंद करती हैं और उनकी तरह दिखना चाहती हैं तो आप उनके स्टाइल से इंस्पिरेशन लेकर अपना वार्डरोब अपडेट कर सकती हैं। राधिका के ऐसे एक नहीं, बल्कि कई लुक्स हैं, जो नाइट पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट हैं। तो चलिए देखते हैं राधिका के कुछ बेहतरीन लुक्स-

शार्ट ड्रेस

radhika madan looks are perfect for night party Inside

राधिका की यह मल्टीकलर शर्ट स्टाइल शार्ट ड्रेस काफी कलरफुल है और अगर आप अपने दोस्तों के साथ रात में बाहर जा रही हैं, तो उनके इस स्टाइल से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में राधिका ने अपने स्टाइल को काफी कलरफुल बनाया है। कलरफुल शार्ट ड्रेस के साथ राधिका ने रेड कलर के पम्पस पहने हैं। वहीं मेकअप में राधिका ने ब्लू कलर के आईलाइनर से विंग्ड लुक क्रिएट किया है। वहीं लिप्स को नेचुरल लुक दिया है। हेयर्स में राधिका ने पोनीटेल बनाया है। अपने लुक को राधिका ने हूप्स ईयररिंग्स से कंप्लीट किया है।

 

इसे भी पढ़ें: सारा अली खान के यह मेकअप लुक्स हैं बेहद खास

पिंक गाउन

radhika madan looks are perfect for night party Inside

राधिका का यह गाउन बेहद ग्रेसफुल है। इस लुक में राधिका ने ट्यूब स्टाइल पिंक गाउन पहना है, जिसे साइड स्लिट दिया गया है। इसके साथ राधिका ने नो एसेसरीज लुक रखा है। वहीं मेकअप में राधिका ने बेस आईशैडो अप्लाई करने के बाद लाइट पिंक टच दिया है। हेयर्स में राधिका ने पोनीटेल लुक बनाया है।

ग्लिटर आउटफिट

radhika madan looks are perfect for night party Inside

अगर आप नाइट कॉकटेल पार्टी में जा रही हैं तो राधिका के इस लुक को देख सकती हैं। इस लुक में राधिका ने येलो कलर की शिमरी शार्ट ड्रेस पहनी हैं। इस शार्ट ड्रेस को फुल स्लीव्स व डीप नेक लुक दिया गया है। वहीं फुटवियर में राधिका ने पम्पस पहने हैं। मेकअप को राधिका ने सटल रखा है और हेयर्स को वेव्स लुक दिया है।

 

ऑरेंज गाउन

radhika madan looks are perfect for night party Inside

अगर आप पार्टी में एक बोल्ड लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो राधिका की तरह ऑरेंज गाउन पहन सकती हैं। इस लुक में राधिका ने avarofiglio ब्रांड का ऑरेंज गाउन पहना है। इस गाउन को कोल्ड शोल्डर व थाई स्लिट लुक दिया गया है। इसके साथ राधिका ने ashmikabyashmikag ब्रांड के स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने हैं। वहीं मेकअप में राधिका ने रेड लिप्स लुक रखा है और हेयर्स में स्लीक ओपन लुक दिया है।

इसे भी पढ़ें: वेस्टर्न वियर को स्टाइल डीवा सोनम की तरह पहनें और दिखें स्टाइलिश

लाइट पिंक गाउन

radhika madan looks are perfect for night party Inside

राधिका का यह गाउन लुक किसी भी लड़की को यकीनन पसंद आएगा। इस लुक में राधिका ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ soft embellished गाउन पहना है। इस हाईनेक गाउन को स्लीवलेस लुक दिया गया है। अपने इस लुक में राधिका ने सटल ग्लॉसी मेकअप और सॉफ्ट वेव्स लुक रखा है।

 Image Credit: (Insta, bolly_adda7,radhikamadan)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।