Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:36 AM IST

Ghungroo Jutti Designs: हर सूट के साथ खूब जचेंगी ये घुंघरू वाली जूतियां, पैरों की बढ़ेगी खूबसूरती

Ghungroo Jutti Designs: अगर आप भी ट्रेडिशनल या एथनिक आउटफिट के साथ कौन सी फुटवियर पहने इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट घुंघरू पैटर्न वाली जूती डिजाइंस को शामिल कर अपने पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इन ट्रेंडी जूती डिजाइंस के बारे में। 
Updated:- 2026-05-27, 14:25 IST
image

कोई भी खास फंक्शन या त्योहार हो अधिकतर लड़कियां एक से एक एथनिक और ट्रेडीशनल आउटफिट पहनना पसंद करती हैं, लेकिन अपने आउटफिट के साथ किस तरह के फुटवियर पहने इस बात को लेकर वे परेशान हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी कंफ्यूज हैं, तो आज हम आपको इस खबर में कुछ नए पैटर्न वाली घुंघरू जूती डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जो ट्रेडिशनल ड्रेसेस के लिए परफेक्ट हो सकती हैं।

पीच कलर लेदर घुंघरू मोजड़ी

अगर आप किसी भी खास मौके पर एथनिक आउटफिट पहन रही हैं या ट्रेडिशनल सूट या कुर्ता प्लाजो ट्राई करने का सोच रही हैं, तो आउटफिट के साथ आप इस तरह की पीच कलर लेदर घुंघरू मोजड़ी डिजाइन को शामिल कर सकती हैं। यह पैरों की खूबसूरती में चार-चांद लगा देगी और इवेंट वाले लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बनाने में भी मदद करेगी।

1 - 2026-05-27T122449.727

ज्योमेट्रिक पैटर्न घुंघरू मोजड़ी डिजाइन

आप चाहें, तो इस तरह की ज्योमेट्रिक पैटर्न घुंघरू मोजड़ी डिजाइन को भी शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे जूती के डिजाइन इन दिनों काफी चलन में है, जो महिलाओं को बहुत पसंद आ रहे हैं। ऐसे में आपके लिए भी ऐसे जूती के डिजाइंस परफेक्ट हो सकते हैं, जो न सिर्फ आपको रॉयल लुक देंगे, बल्कि इसे आप किसी भी ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

2 - 2026-05-27T122447.973

पिंक पर्ल वर्क जूती डिजाइन

आप चाहें, तो इस तरह की पिंक पर्ल वर्क जूती डिजाइन को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी जूती के डिजाइंस आपको नजदीकी बाजार में किसी भी शूज या सैंडल स्टोर पर मिल जाएंगे या फिर आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी इस तरह की बैली को घर बैठे मंगा सकती हैं। इसे आप एथनिक आउटफिट के साथ भी शामिल कर सकती हैं। 

5 - 2026-05-27T122444.442

यह भी पढ़ें- Summer Comfortable Footwear For Women: गर्मियों में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये लेटेस्ट कम्फर्टेबल फुटवियर, देंगी स्टाइलिश लुक

वेलवेट फ्लेट घुंघरू डिजाइन जूती

आपके लिए यह परफेक्ट घुंघरू वाली वेलवेट फ्लेट घुंघरू डिजाइन जूती भी बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं, जो न सिर्फ आपको रॉयल लुक देगी, बल्कि यह आपके पैरों की खूबसूरती को भी दोगुना कर देगी। इस तरह की जूती को आप कॉलेज या ऑफिस में होने वाले किसी भी इवेंट के दौरान सूट के साथ पहन सकती हैं।

4 - 2026-05-27T122451.436

ब्राउन लेदर घुंघरू बेल जूती

अगर आपको जूती पहनने का बहुत शौक है और आपके पास कई तरह की ब्राउन लेदर घुंघरू बेल जूती के कलेक्शंस हैं, तो आप अपने कलेक्शन में इस तरह के घुंघरू वाली जूती को भी शामिल कर सकती हैं। यह आपको स्टाइलिश और डिफरेंट लुक देने में मदद करेगी, साथ ही पैरों को अट्रैक्टिव बना देगी।  

3 - 2026-05-27T122446.284

यह भी पढ़ें- Footwear for Travel: सफर में कंफर्ट और स्टाइल के लिए बेस्ट हैं ये 5 फुटवियर, पैरों में नहीं होगा दर्द

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : pinterest/The Loom/Ghungroo Punjabi Jutti/Ravi Rajput/Mehak 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।