Jutti Design For Ramadan: रमदान में ऑफिस लुक को बनाना है खास? ट्राई करें ये लेटेस्ट जूती डिजाइंस

रमजान का पाक महीने तक चलेगा। सुबह की सेहरी से लेकर शाम की इफ्तार तक, हर दिन महिलाएं इस मौके पर अलग-अलग स्टाइल में अपना लुक क्रिएट करती हैं। पूरे महीने रोजा रखते हुए काम, घर और इबादत के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं है। क्योंकि, हर दिन उन्हें बिना खाना और पानी के पूरे दिन रहना पड़ता है। हालांकि, व्रत के बाद भी महिलाएं खुश रहती हैं और ऑफिस लुक को अच्छा बनाने की कोशिश करती हैं। रमजान में अधिकतर महिलाएं अलग-अलग तरह का सूट कैरी करती हैं। सूट के साथ पैरों में पहनने के लिए जूती बेस्ट होती है, क्योंकि यह कंफर्टेबल होती है। अगर आप भी सूट के साथ पहनने के लिए अच्छी जूती डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ट्रेंडिग जूती डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
मोती वाली जूतियां
मोती वाली जूतियां बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। यह सूट के डिजाइन और रंग के साथ मिल जाती है, इसलिए महिलाएं इस तरह की जूती बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। कुंदन, मोती, चमकीले गहनों और रत्नों वाली जूती के डिजाइन को किसी भी सूट के साथ मैच किया जा सकता है। अगर आप सिंपल सूट पहन रही हैं, तो जूती हैवी पहन सकती हैं, यह आपके लुक को पूरा कर देगा।

बैक ओपन जूती
जिन महिलाओं को अपने पैरों की उंगलियां दिखाना नहीं पसंद होता है, उनके लिए यह जूती डिजाइन बेस्ट है। इसके साथ ही, यह जूती फ्रंट से बंद होती है इसलिए लुक में भी अच्छी लगती है। इस तरह की जूतियां आजकल घुंघरू वाली भी आने लगी है। इस डिजाइन का पीछे का हिस्सा खुला होना गर्मियों में बहुत आरामदायक रहता है। आप अगर कुछ अलग लुक चाहती हैं, तो इस तरह की जूती एक बार ट्राई कर सकती हैं।

हैंड-प्रिंटेड जूती
आजकल महिलाओं को हैंड-प्रिंटेड जूती भी बहुत पसंद आती है। इसमें कुछ भी चमक-धमक नहीं होती। इसका रंग भी फ्लैट होता है, जो ज्यादा भड़किला नहीं होता। इसका अर्थ है कि आप इसे ऑफिस लुक में यूज कर सकती हैं। ऑफिस में हल्के डिजाइन वाली जूती कंफर्टेबल भी होगी और दिखने में भी अच्छी लगेगी। अगर आप सिंपल सूट पहनकर रोज ऑफिस जाना चाह रही हैं, तो इस तरह की जूती खरीद सकती हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, pinterest, amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।