Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

टूटे हुए ब्रेसलेट का ऐसे करें इस्तेमाल, बनेंगी नई और शानदार चीजें

महिलाओं को एक्सेसरीज पहनने का बहुत शौक होता है। ऐसे में अगर आपको भी ब्रेसलेट पहनने का बहुत शौक है, लेकिन ब्रेसलेट टूट गया है या पुराना हो गया है, तो आप अलग तरीके से इनका इस्तेमाल कर शानदार चीजें बना सकती हैं।
Updated:- 2026-06-27, 22:14 IST
image

बात फैशन की हो और महिलाएं पीछे हट जाए। ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। अधिकतर महिलाएं अपने लुक को क्लास और अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक से एक खूबसूरत एक्सेसरीज शामिल करती हैं। अगर आपके पास भी कई तरह के ब्रेसलेट है, लेकिन वह अब पुराने हो गए हैं या फिर टूट गए हैं, तो आप इनका सही तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल करने का तरीका

एंकलेट

अगर आपके पास कई सालों पुराना हैंड ब्रेसलेट है और वह खूबसूरत है, लेकिन कहीं से टूट गया है, तो आप इस ब्रेसलेट को एंकलेट की तरह इस्तेमाल कर अपने पैरों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं, साथ ही इसकी मदद से डिफरेंट लुक भी पा सकती हैं।

05 (27)

कर्टेन टाई-बैक

आप अपने हैंड ब्रेसलेट या कफ ब्रेसलेट को इस तरह से पर्दे में लगाकर कर्टेन टाई-बैक की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इसे ऐसे लगाएंगे, तो यह आपके घर की खूबसूरती को भी बढ़ाएगी, साथ ही पर्दों को भी सिस्टमैटिक और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगा। आप पर्दों में लगाने के लिए गोल्डन या सिल्वर कलर के ब्रेसलेट कफ को चुन सकती हैं।

02 (47)

कैंडल होल्डर

आप चाहें, तो अपने किसी भी पुराने ब्रेसलेट की मदद से यानी ब्रेसलेट कफ की मदद से कैंडल होल्डर बना सकती है। कैंडल होल्डर को अगर आप पुराने ब्रेसलेट का इस्तेमाल कर किसी भी डाइनिंग टेबल पर रखेंगी, तो यह डाइनिंग टेबल या साधारण टेबल की भी खूबसूरती को और बेहतर बनाने में मदद करेगा। कैंडल होल्डर के लिए पुराने ब्रेसलेट कफ बेस्ट हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Snake Bracelet Designs: अगर पहनना चाहती हैं कुछ अलग, तो ट्राई करें ये लेटेस्ट स्नेक ब्रेसलेट डिजाइंस

04 (30)

गलास चैन

यही नहीं ब्रेसलेट से भी आप इस तरह की गलास चैन तैयार कर सकती हैं। इसे आप पुराने किसी भी ब्रेसलेट की मदद से इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप ऐसा करती हैं, तो इससे आप कम खर्च में और बिना बाजार का महंगा प्रोडक्ट खरीदे घर पर ही नया और डिफरेंट लुक दे सकती हैं।

03 (30)

इन सभी तरीकों से अगर आप पुराने हैंड ब्रेसलेट का इस्तेमाल करेंगी, तो यह आपको कम खर्चे में एक परफेक्ट लुक देने में मदद करेगा। इसकी मदद से आप होम डेकोर में भी कई बदलाव ला सकती हैं और फैशन के एंगल से भी परफेक्ट लुक पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Hand Bracelet for Dark Dresses: ड्रेसेस पर परफेक्ट लुक देंगे ये हैंड ब्रेसलेट्स, दिखेंगी स्टाइलिश

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : pinterest/Etsy/SHEIN/Horchow/Pearl Avenue

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।