Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:16 AM IST

साड़ी हो या ड्रेस, स्टाइलिश लुक पाने के लिए वियर करें ये खूबसूरत डिजाइंस वाले फुटवियर

अगर आप साड़ी या ड्रेस के साथ स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो इस तरह के फ्लैट्स अपने आउटफिट के हिसाब से मैच करके स्टाइल कर सकती हैं।
Updated:- 2025-02-05, 22:22 IST
flats latest designs

शादी जैसे खास मौके पर महिलाएं साड़ी वियर करना पसंद करती हैं साथ ही दोस्तों के साथ घूमने या पार्टी के दौरान महिलाएं ड्रेस स्टाइल करती हैं। इस आउटफिट में महिलाएं खूबसूरत नजर आती हैं। लेकिन, इस आउटफिट के साथ फुटवियर में क्या पहनें इस बात को लेकर महिलाएं अक्सर कन्फ्यूज्ड रहती हैं पर अब उनकी ये परेशनी कम हो सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको फुटवियर में कुछ खूबसूरत डिजाइंस वाले फ्लैट्स दिखा रहे हैं जो आप साड़ी या ड्रेस के साथ स्टाइलिश लुक पाने के वियर कर सकती हैं।

फ्लावर प्रिंटेड फ्लैट्स

footwear designs

अगर आप फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस या साड़ी वियर कर रही हैं तो आप इस तरह के फ्लावर प्रिंटेड फ्लैट्स इस आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह फुटवियर न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस फुटवियर को आप कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ 500 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

flates designs

फ्लावर डिजाइन में आप इस तरह के फ्लैट्स का भी चुनाव कर सकती हैं। इस तरह की फ्लैट्स आप साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं साथ ही ड्रेस के साथ मैच करके आप इस तरह के फ्लैट्स वियर कर सकती हैं। इस तरह के फ्लैट्स आप 300 से 400 रुपये में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Jutti Designs: परफेक्ट पंजाबी कुड़ी लुक है पाना, पटियाला सूट के साथ स्टाइल करें डिजाइनर जूतियां

एम्बेलिश्ड वर्क फ्लैट्स

flates designs (2)

अगर आप कुछ न्यू ट्राई करने का सोच रही हैं तो आप इस तरह के एम्बेलिश्ड वर्क फ्लैट्स का चुनाव कर सकती हैं। इस एम्बेलिश्ड वर्क फ्लैट्स साड़ी और एम्बेलिश्ड ड्रेस के साथ स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस तरह के फ्लैट्स आप 300 रुपये में खरीद सकती हैं। इस तरह के फुटवियर आपको कई सारे डिजाइन ऑप्शन के साथ मिल जाएंगे।

क्लॉथ प्रिंटेड फ्लैट्स

flats designs

फ्लैट्स में आप इस तरह फुटवियर का भी चुनाव कर सकती हैं। यह फुटवियर क्लॉथ में है साथ ही इसमें प्रिंट करके डिजाइन बनाया गया है। इस तरह के फुटवियर जहां आपके लुक को स्टाइलिश बनाएगा तो वहीं इस फुटवियर में आपके पैरों की खूबसूरती भी बढ़ेगी।

इस तरह के फुटवियर आप साड़ी या ड्रेस दोनों आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Winter Footwear Designs: सर्दियों में कम्फर्टेबल रहने के लिए स्टाइल करें ये फुटवियर, देखें डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- flipkart, myntra 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।