Akash Ambani Wedding: देखिए आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की संगीत सेरेमनी की पहली तस्वीरें

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल के साथ धूमधाम से की थी और अब वे अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी श्लोका मेहता से करने जा रहे हैं। अंबानी परिवार में शादी की रस्मों का सिलसिला शुरू हो चुका है। स्विटजरलैंड और भारत में प्री वेडिंग सेरेमनी करने के बाद अंबानी परिवार ने मेहंदी और माला फंक्शन का आयोजन भारत में किया।
कल हुई संगीत सेरेमनी में आकाश अंबानी ने पिंक कलर का कुर्ता पहना हुआ था वहीं, श्लोका मेहता ने गोल्डन कलर के लहंगे के साथ डायमंड सेड पहना हुआ था। आकाश और नीता अंबानी एक दूसरे के हाथ थामे हुए काफी क्यूट नजर आ रहे थे। इसी फंक्शन से जुड़ा एक बहुत प्यारा वीडियो शेयर किया गया है, जो आपके दिल को छू लेगा। इस वीडियो में स्टेज पर श्लोका मेहता नजर आ रही हैं और उनकी मां और बहनें 'दिन शगना दा' गाने के साथ उनकी आने वाली खुशनुमा जिंदगी के लिए डांस करती नजर आ रही हैं।
अंबानी परिवार ने ग्रैंड तरीके से संगीत सेरेमनी का आयोजन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 'मरून 5' और 'गर्ल्स लाइक यू' बैंड्स ने परफॉर्म किया। इस फंक्शन में मेहमान भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। आपको बता दें कि इस मौके पर बांद्रा का जियो गार्डन खासतौर पर सजाया गया था। फूलों की बेहतरीन सजावट ने इस जगह के एंबियंस में चार चांद लगा दिए। इन तस्वीरों में आप देख सकती हैं कि रंग-बिरंगे फूलों से सजा हुआ जियो गार्डन कितना खूबसूरत नजर आ रहा है।

View this post on Instagram
इस मौके पर नीता अंबानी ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी और ईशा अंबानी ने हल्के पीले रंग का ब्राइट ड्रेस पहना था। मां नीता अंबानी और बहन ईशा दोनों आकाश अंबानी की शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और इसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।
इसे जरूर पढ़ें: Akash Ambani-Shloka Mehta Mehendi Ceremony: श्लोका मेहता के हाथों में सजी आकाश अंबानी के नाम की मेहंदी

View this post on Instagram
सूत्रों के अनुसार आकाश और श्लोका मेहता दोनों मरून 5 के फैन हैं, इसीलिए परिवार ने संगीत सेरेमनी के लिए इस बैंड की परफॉर्मेंस का आयोजन किया। जहां आकाश का पसंदीदा ट्रैक शुगर है, वहीं श्लोका मेहता को मूव लाइक जैगर ज्यादा पसंद है।
Image Courtesy: Instagram(@viralbhayani)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।