herzindagi
fatima sana shaikh stylish saree look

साड़ी में पाना चाहती हैं स्टाइलिश और मॉडर्न लुक तो फातिमा सना शेख के इन स्टाइलिश लुक्स पर डाले एक नजर

स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप सेलेब्रिटीज के लेटेस्ट लुक्स से इंस्पायर हो सकती हैं, लेकिन इसके लिए आप अपनी बॉडी शेप को नजरंदाज न करें।
Editorial
Updated:- 2024-01-05, 18:15 IST

साड़ी का चलन तो हमेशा पसंद किया जाता है और इसमें आपको कई डिजाइंस आसनी से देखने को मिल जाएंगे। बदलते दौर में आजकल हम सेलिब्रिटीज के स्टाइलिश लुक्स से इंस्पायर हो जाते हैं और इन के लुक्स को रीक्रिएट करते हैं।

आजकल की बात करें तो बॉलीवुड दंगल गर्ल फातिमा सना शैख के साड़ी लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं दीपिका पादुकोण के कुछ स्टाइलिश साड़ी लुक्स जिन्हें आप आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं। साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के कुछ खास टिप्स- 

बोल्ड रेड कलर साड़ी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh)

 

प्लेन, वाइब्रेंट और बोल्ड लुक स्टाइल करने का सोच रही हैं तो बॉर्डर वाली इस खूबसूरत रेड कलर साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके की साड़ी आपको मार्केट में लगभग 2,000 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। वहीं इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया है।

HZ Tip: इस तरीके के लुक के साथ आप ग्रीन कलर की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के जैसा क्लासी साड़ी लुक पाने के लिए ये आसान हैक्स आएंगे काम

ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी लुक

black and white saree look 

ब्लैक एंड व्हाइट कलर वाली साड़ी पैटर्न को काफी पसंद किया जाता है। Abraham & Thakore द्वारा इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइन किया गया है। इस तरीके की सीक्वेन साड़ी आपको मार्केट  में लगभग 1200 से लेकर 1500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।

यह विडियो भी देखें

HZ Tip: इस तरीके के लुक के साथ आप स्लीक हेयर स्टाइल को चुनें।

 इसे भी पढ़ें : Saree Fashion: ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए इस तरह से करें सिल्क साड़ी को स्टाइल

क्लासी शिमर साड़ी लुक

black shimmer saree

ब्लैक कलर अपने आप में काफी ग्लैम लुक देने में मदद करता है। वहीं शिमर डिजाइन एक बार फिर चलन में आ गया है। इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन की है। इस तरीके की मिलती-जुलती साड़ी आपको मार्केट में लगभग 3000 रुपये में आसानी से मिल जाएगी।

HZ Tip: इस तरीके के लुक में आप स्मोकी आई के साथ न्यूड लिप्स मेकअप लुक को ट्राई कर सकती हैं।

 

अगर आपको फातिमा सना शैख के साड़ी लुक्स और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।