ऑफिस लुक को हर दिन बनाना है एलिगेंट? यहां पढ़ें परफेक्ट ड्रेसिंग टिप्स

ऑफिस जाने के लिए हर दिन महिलाओं को सबसे ज्यादा समय यह चुनने में लग जाता है कि क्या पहना जाए। एक जैसे कपड़े पहनकर जाने में वो बात नहीं, जो हर दिन अलग लुक कैरी करने में है। लेकिन हर दिन अलग कपड़े पहनने हैं, तो इसके लिए कपड़े भी ढेर सारे होने चाहिए, जो संभव नहीं है। इसलिए, महिलाएं परेशान होकर वही सेम लुक लेकर हर दिन ऑफिस पहुंच जाती हैं। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं, तो चिंता न करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि आज हम उन्हीं कपड़ों से आपको अलग-अलग तरह का स्टाइल आइडिया बताएंगे। आप इसकी मदद से हर दिन ऑफिस के लुक को बदल सकती हैं।
ट्राउजर और पैंट स्टाइल
हर दिन जींस पहनकर बोर हो गई हैं, तो ट्राउजर और पैंट स्टाइल पहनकर जा सकती हैं। इसके साथ हर कोई अलग-अलग लुक लेता है। कोई शर्ट तो कोई टॉप पहनकर इस लुक को पूरा करता है। कई महिलाएं इसके साथ कुर्ता भी पहनती हैं। आपके पास जितने भी कपड़े हैं, उनसे से ही आप इस लुक को नया बना सकती हैं। आप टॉप की लंबाई घुटनों से ऊपर होनी चाहिए, लेकिन बहुत छोटी नहीं। ध्यान रखें कि डार्क पैंट है तो पेस्टल या हल्के रंग का टॉप बहुत बैलेंस्ड लगता है।
जैकेट और ब्लेजर स्टाइल
ऑफिस के लिए यह लुक भी बेस्ट है। हालांकि, कई महिलाएं सोचती हैं कि यह लुक केवल फॉर्मल लुक के लिए ही बेस्ट है, लेकिन ऐसा नहीं है। आप कुर्ती या जींस टॉप के साथ भी इस लुक को तैयार कर सकती हैं। आप रोज पहनने वाले जींस-टॉक के ऊपर जैकेट या ब्लेजर पहन सकती हैं। इसके साथ पैरों में आपको हाई हील्स पहननी है, जो आपके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देगी।
ए-लाइन कुर्ती के साथ पतली बेल्ट
आजकल इस तरह का फैशन ट्रेंड भी बहुत चल रहा है। इस स्टाइल को कैरी करने के बाद आपको पैरों में प्लाजो या जींस पहनने की जरूरत नहीं होती। केवल कुर्ती से ही इतना अच्छा लुक आ जाता है कि आप ऐसे ही ऑफिस जा सकती हैं। आप पैरों में इसके साथ जूते भी पहन सकती हैं, लेकिन अगर आप हाइट लंबी रखना चाहती हैं, तो हील्स कैरी कर लें। दोनों ही चीजों के साथ यह लुक अच्छा लगता है। अलग-अलग लुक में एक दिन आप यह लुक लेकर भी ऑफिस जा सकती हैं।
इसे भी पढ़़ें- वर्किंग वुमन के लिए बेस्ट हैं ये लेटेस्ट डिजाइनर बैग्स, ऑफिस लुक में लग जाएंगे चार चांद
ओवरसाइज शर्ट के साथ बेल्ट
अगर कुछ स्टाइलिश चाहती हैं, तो इस लुक को कैरी करना भी आपको पसंद आएगा। इसमें आप केवल अपना ही नहीं, बल्कि अपने भाई या पापा की शर्ट के साथ भी यह लुक क्रिएट कर सकती हैं। इन स्टाइल के बाद आपको अलग-अलग कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उन्ही कपड़ों को आप अलग-अलग लुक में पहनकर आ सकती हैं। अगर आप सोच रही हैं कि सस्ते में कैसे लुक तैयार किया जाए, तो यह आइडिया बेस्ट है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में श्रग के ये डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे क्लासी, स्लीवलेस टॉप के साथ हर रोज कर सकती हैं कैरी
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।