रावण दहन स्पेशल आउटफिट आइडियाज: फारसी सलवार सूट डिजाइंस से बनाएं अपना गॉर्जियस लुक
-1792324157412.webp)
विजयदशमी यानी दशहरा हर साल बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल भी देश भर में इसे खूब उत्साह के साथ मनाया जाएगा। नौ दिनों की नवरात्रि के बाद आने वाली विजयदशमी की शाम हर महिला सज-धजकर रावण दहन देखने के लिए जाती है। अगर आप भी विजयदशमी पर अपने लुक को स्टाइलिश और यूनिक बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए फारसी सलवार सूट के लेटेस्ट डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। ये सभी फारसी सलवार सूट आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
विजयदशमी के लिए फारसी सलवार सूट के ट्रेंडी डिजाइंस
फारसी सलवार अपनी खास घेरदार बनावट और मोहरी के लिए सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहती है। आइए जानते हैं स्पेशल फारसी सलवार सूट के इन ट्रेंडी डिजाइंस के बारे में।
1. शॉर्ट एम्ब्रॉयडरी कुर्ता विथ फारसी सलवार
फारसी सलवार का चौड़ापन और घेर आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देता है। ऐसे में आप शॉर्ट एम्ब्रॉयडरी कुर्ती के साथ फारसी सलवार ट्राई कर सकती हैं। इसका डिजाइन दूर से ही देखने पर बहुत आकर्षक और खूबसूरत लगता है। यह लुक विजयदशमी की शाम के लिए सबसे बेस्ट हो सकता है।
स्टाइलिंग टिप्स: इस फारसी सलवार सूट के साथ आप हाथों में घुंघरू वाली कश्मीरी चूड़ियां पहन सकती हैं और साथ में मिनिमल मेकअप कर सकती हैं।

image credit: pinterest/Aashni & Co
2. अंगरखा स्टाइल कुर्ती विथ फारसी सलवार
अंगरखा स्टाइल कुर्ती और फारसी सलवार सूट भी इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में आप विजयदशमी की शाम इस तरह के सूट को पहनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप्स: इसके साथ आप चाहें तो मैचिंग या कंट्रास्ट फारसी दुपट्टा शामिल कर सकती हैं। इस सूट के पीछे अगर आप डोरी और लटकन लगवाती हैं, तो यह और भी परफेक्ट लगेगा। इसके साथ कानों में झुमके या चांदबाली पहन सकती हैं।
image credit: AI
3. गोटा पट्टी वर्क फारसी सलवार सूट
आपके लिए गोटा पट्टी वर्क वाला फारसी सलवार सूट भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इन दिनों यह यंग गर्ल्स के बीच बहुत ज्यादा पॉपुलर है। ऐसे में अगर आप विजयदशमी के दिन रावण दहन देखने जाने वाली हैं, तो अपने फेस्टिव लुक को खास बनाने के लिए इस तरह का सूट ट्राई कर सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप्स: इसके साथ आप एसेसरीज के तौर पर पर्ल डिजाइन वाली ज्वेलरी कैरी करें और हाथों में सुंदर ब्रेसलेट पहन सकती हैं।

image credit: pinterest/Pernia’s Pop-Up Shop
4. सिल्क फारसी सलवार विथ नेट दुपट्टा
सिल्क फैब्रिक की फारसी सलवार के साथ नेट का दुपट्टा भी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह खास तौर पर विजयदशमी के दिन पहनने के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा।
स्टाइलिंग टिप्स: इसके साथ स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप बालों में खजूरी चोटी बना सकती हैं और चोटी में परांदा भी लगा सकती हैं। फुटवियर में आप ट्रेडिशनल मोजड़ी या जूती कैरी करें।

image credit: pinterest/Aashni & Co
5. फ्रॉक पैटर्न कुर्ती विथ फारसी सलवार
फ्रॉक पैटर्न कुर्ती विथ फारसी सलवार सूट इन दिनों बहुत ज्यादा ट्रेंड में है, जो खासकर यंग गर्ल्स के बीच काफी चलन में है। अगर आप इस बार कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो आपके लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
स्टाइलिंग टिप्स: इसके साथ शाही लुक पाने के लिए बड़े झुमके और पासा शामिल कर सकती हैं। वहीं हेयरस्टाइल में बालों में सॉफ्ट कर्ल्स बनाएं या हाफ पिन-अप हेयरस्टाइल रख सकती हैं।
image credit: pinterest/FASHION HUB
निष्कर्ष: विजयदशमी और रावण दहन का त्योहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस साल दशहरे पर अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए फारसी सलवार सूट डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं और स्टाइलिंग टिप्स को अपनाकर अपने लुक को बेहद खूबसूरत बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- फारसी सलवार के साथ किस लंबाई की कुर्ती सबसे अच्छी लगती है?
- फारसी सलवार के साथ शॉर्ट कुर्ती, पेपलम टॉप या घुटनों तक की मध्यम लंबाई वाली कुर्ती सबसे बेहतरीन लगती है ताकि सलवार का घेर छुप न जाए।
- क्या फारसी सलवार सूट के साथ हील्स पहनी जा सकती है?
- हां, अगर आप इंडो-वेस्टर्न या हैवी पार्टी लुक चाहती हैं तो ब्लॉक हील्स पहन सकती हैं, लेकिन एथनिक टच के लिए पंजाबी जूती सबसे बेस्ट रहती है।
- किस तरह के फैब्रिक में फारसी सलवार का घेर सबसे अच्छा बनता है?
- कॉटन-सिल्क, जॉर्जेट, चंदेरी और रेयॉन फैब्रिक में फारसी सलवार का फॉल और घेर बहुत ही ग्रेसफुल आता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।