डे पार्टी के लिए चुनें ये खास रंगों की साड़ियां, दिखेंगी और भी ज्यादा खूबसूरत

शादी हो या फिर कोई खास कार्यक्रम महिलाओं में तैयार होने का क्रेज सबसे ज्यादा होता है। यही वजह है कि जब दिन में कोई फंक्शन ऑर्गेनाइज किया जाता है, तो ऐसे में महिलाएं अपने आउटफिट के कलर को लेकर काफी कंफ्यूज रहती हैं। कई बार जो रंग रात में अच्छे लगते हैं, वो रंग दिन के हिसाब से ज्यादा चटक हो जाते हैं, वहीं कई बार जो रंग हमें दिन में अच्छे लगते हैं वो रात में फीके पड़ जाते हैं। ऐसे में अपने आउटफिट के रंग का चुनाव हमेशा सोच-समझकर करना चाहिए, जिसे आप पार्टी में सबसे खास दिखें।
आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की डे फंक्शन के दौरान आपको किन रंगों की साड़ियां कैरी करनी चाहिए। तो देर किस बात की आइए जानते हैं, इन यूनिक कलर की साड़ियों के बारे में, जिन्हें आपको डे फंक्शन में स्टाइल करना चाहिए।
डे फंक्शन में पहनें लाइट ब्लू कलर की साड़ी-
हल्का नीला रंग गर्मियों के मौसम में बेहद सूदिंग नजर आता है। ऐसे में आप गर्मियों में होने वाले फंक्शन में लाइट ब्लू के इस शेड को चुन सकती हैं। यह कलर जितना सिंपल हैं, उतना ही एलिगेंट नजर आता है। साथ ही यह रंग आपके आउटफिट को बिल्कुल हल्का लुक देता है।
स्टाइलिंग टिप्स-
- लाइट ब्लू कलर की साड़ी के साथ आप ब्लैक, व्हाइट, येलो, पिंक, ग्रे और गोल्डन कलर के ब्लाउज कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं।
- डे फंक्शन के हिसाब से अपने लुक को सिंपल रखते हुए आप साधारण ब्रेड्स या जूड़ा भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-दीपिका पादुकोण का साड़ी अवतार या ऐश्वर्या राय का ब्लैक गाउन लुक, आपको किसने किया ज्यादा इंप्रेस
चुनें चिकनकारी की साड़ी-
आजकल चिकनकारी साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप इन्हें भी अपने डे फंक्शन का हिस्सा बना सकती हैं। ये गर्मी के सीजन के हिसाब काफी कंफर्टेबल होते हैं, इसलिए आप इन्हें कैजुअल के साथ-साथ पार्टी ओकेजन पर भी कैरी कर सकती हैं। ऐसे में आप डे फंक्शन के लिए लाइट कलर की चिकनकारी साड़ियां स्टाइल कर सकती हैं। आइवरी कलर की साड़ियां देखने बेहद स्टाइलिश लगती हैं, ऐसे में उन्हें डे फंक्शन का हिस्सा बना सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप्स-
- ग्रे कलर की चिकनकारी साड़ी को आप ब्लैक और व्हाइट जैसे ब्लाउज कॉम्बिनेशन के साथ पेयर अप कर सकती हैं। वहीं ग्रीन कलर की चिकनकारी साड़ी के साथ पिंक या रेड कलर का ब्लाउज भी काफी स्टाइलिश लुक देता है।
- इसके अलावा गर्मी के मौसम में आपको सिल्क या पॉलियस्टर की मोटे फैब्रिक को स्टाइल करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें-बेबी शॉवर के लिए सिंपल डिजाइन की ये साड़ियां लगेंगी आप पर बेहद खूबसूरत
फ्लोरल प्रिंटेड साड़ियों को इन तरीकों से करें स्टाइल-
डे फंक्शन के लिए फ्लोरल प्रिंट साड़ियां बिल्कुल परफेक्ट होती हैं। ऐसे में आप डे पार्टी के लिए फ्लोरल प्रिंट की साड़ियां भी चुन सकती हैं। व्हाइट बेस के साथ तरह फ्लोरल प्रिंट की साड़ियां आजकल काफी डिमांड में हैं, ऐसे में इन्हें डे पार्टीज पर पेयर अप कर सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप्स-
- व्हाइट कलर में फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ियों के साथ अलग-अलग कलर के स्टाइलिश प्लेन ब्लाउज कैरी किए जा सकते हैं।
- इस तरह की साड़ियों के साथ आप ऑक्सिडाइज इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।
तो ये थीं डे फंक्शन के हिसाब से बेस्ट साड़ियां, इसके अलावा पीच, बेबी पिंक,क्रीम और ब्लैक कलर की साड़ियां भी डे पार्टी के लिए परफेक्ट होती हैं। जिन्हें आप अलग-अलग ओकेजन के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।