रेड कलर हमेशा ट्रेंड में रहता है। इसे एवरग्रीन पसंद किया जाता है। यह देखने में क्लासी लुक देने में मदद करता है। हालही में अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत-राधिका की शादी से जुड़े फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलिब्रिटीज नजर आए हैं।
सेलिब्रिटीज के इन स्टाइलिश लुक्स में सबसे ज्यादा रेड कलर को स्पॉट किया गया है। तो आइये देखते हैं शादियों से लेकर पार्टियों में पहनने के लिए बेस्ट रेड लुक्स। साथ ही, बताएंगे इन लुक्स को स्टाइलिश बनाने के आसान टिप्स-
फ्लोर लेंथ स्टाइल सूट
रेड लिप्स के साथ ज्यादातर अपने लुक को स्टाइल करने वाली एक्ट्रेस ने इस खूबसूरत वी-नेकलाइन वाले फ्लोर लेंथ अनारकली सूट को स्टाइल किया है। इस तरह के सूट के साथ में आप हरे रंग की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकते हैं। देखने में यह लुक बोल्ड और स्टाइलिश नजर आ रहा है। आप चाहे तो इस तरह के सूट के साथ में दुपट्टे को स्किप भी कर सकते हैं।
सिंपल साड़ी लुक
आजकल प्लेन और सिंपल साड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस स्टाइलिश बॉर्डर वर्क साड़ी के साथ में स्टेटमेंट नेकपीस को स्टाइल किया जा सकता है। इस तरह के सिंपल साड़ी को एलिगेंट लुक देने के लिए आप मेकअप को मिनिमल ही रखें। वहीं ब्लाउज के लिए आप फुल स्लीव्स या स्लीवलेस स्ट्रैप डिजाइन वाले ब्लाउज को चुन सकती हैं।इसे भी पढ़ें:Nita Ambani Saree Collection:नीता अंबानी की वार्डरोब में शामिल मास्टरपीस साड़ियों से जुड़ी रोचक जानकारी
रेड-गोल्डन सूट
View this post on Instagram
डिजाइनर तोरानी ने इस फैंसी और रॉयल लुक देने वाले सलवार-सूट को डिजाइन किया है। जिस तरह से रेड कलर एवरग्रीन पसंद किया जाता है, ठीक उसी तरह से गोल्डन को लगभग हर तरह के पार्टी वियर लुक के लिए पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस का यह लुक आप अपने घर के किसी फंक्शन के लिए आसानी से री-क्रिएट कर सकती हैं।
अगर आपको रेड लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों