Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:34 AM IST

साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ खूबसूरत नजर आएंगे ब्लाउज के ये फैंसी डिजाइंस

ब्लाउज को खरीदने से पहले आपको अपनी बॉडी शेप का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए आप सेलिब्रिटीज से इंस्पायर हो सकती हैं।
Updated:- 2023-06-16, 16:00 IST
fancy and stylish blouse designs in hindi

स्टाइलिश दिखने के लिए हम आए दिन अपनी वार्डरोब में कई तरह के बदलाव भी करते हैं। वहीं एथनिक वियर की बात करें तो साड़ी हो या लहंगा और या तो फिट शरारा  लगभग सभी के साथ स्टाइल करने के लिए आपको मैचिंग पैटर्न और डिजाइन के ब्लाउज को पहनना जरूरी होता है।

हालांकि ब्लाउज के आपको कई डिजाइंस मिल जाएंगे, लेकिन अपने लुक में जान डालने के लिए आपको ब्लाउज के फैंसी डिजाइन को ही चुनकर स्टाइल करना चाहिए। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं ब्लाउज के कुछ फैंसी डिजाइंस और बताएंगे इन लुक्स को स्टाइल करने के खास टिप्स।

टर्टल नेक डिजाइन 

turtle neck blouse

देखने में इस तरह का ब्लाउज स्टेटमेंट लुक देता नजर आ रहा है। अगर आपकी ब्रेस्ट हैवी और आप डीप नेक को अवॉयड करना चाहती हैं तो इस तरीके का ब्लाउज आपके लिए बेस्ट रहेगा।

HZ Tip : इस तरह के ब्लाउज के साथ गोल स्टड्स इयररिंग्स को पहन सकती हैं। साथ ही बालों के लिए स्लीक हेयर स्टाइल को चुनें।

इसे भी पढ़ें : हैवी ब्रेस्ट के लिए बेस्ट हैं ब्लाउज के ये डिजाइंस

डीप वी-नेक 

deep v neck blouse

बोल्ड और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं तो इस तरह के ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज को पहन सकती हैं। वहीं अगर आपकी बाजू भारी है तो आप इस तरीके की जैकेट को स्टाइल कर सकती हैं। बता दें कि इस जैकेट को आप लहंगा, साड़ी या फिर शरारा तक के साथ पहन सकती हैं।

HZ Tip : इस तरह के लुक के साथ आप बालों के लिए लो पोनीटेल हेयर स्टाइल बना सकती हैं। साथ ही चाहे तो गले से लगे चोकर को पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : चौड़े कंधों के लिए खास हैं ब्लाउज के ये डिजाइंस, दिखेंगी लाजवाब

स्लीवलेस ब्लाउज 

sleeveless blouse

स्लीवलेस में आपने न जाने कितने ही ब्लाउज के डिजाइंस को देखा होगा, लेकिन अगर आप इसे फैंसी लुक देना चाहती हैं तो ब्लाउज के स्ट्रैप को थोड़ा चौड़ा बनवाएं और उस पर अपनी पसंद की लैस लगवा लें।

HZ Tip : इस तरह के लुक के साथ आप बालों के लिए ओपन वेवी हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। साथ ही चाहे तो बैक के लिए डोरी भी लगवा सकती हैं।

 

अगर आपको ब्लाउज के ये फैंसी डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।