herzindagi
Bollywood Actress Fashion

हर फंक्शन में चाहिए रॉयल लुक, वार्डरोब में आज ही शामिल करें कंगना रनौत जैसी साड़ियां

kangana ranaut saree looks: यदि आपको भी कंगना रनौत का ड्रेसिंग सेंस पसंद आता है और आपका अक्सर उनके लुक्स को क्रिएट करती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस का रॉयल साड़ी कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप हर मौके पर पहनकर खुद को पार्टी परफेक्ट लुक दे सकती हैं।  
Updated:- 2025-01-22, 12:49 IST

कंगना रनौत बॉलीवुड की बेबाक अदाकारा हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चाओं में छाई हुई हैं। उनकी यह फिल्म बीते 17 जनवरी 2025, को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कंगना की एक्टिंग के साथ फैंस उनके फैशन सेंस को भी खूब पसंद करते हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न डीवा का हर लुक आते ही इंटरनेट पर वायरल होने लगता है। फैंस भी उनके हर लुक पर जमकर लाइक्स और कमेंट करते हैं। कंगना रनौत के इंडियन लुक में रॉयल और एलिगेंट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।

खासकर एक्ट्रेस के साड़ी लुक्स क्लासिक होते हैं। उनके पास सिल्क, बनारसी से लेकर कांजीवरम, चिकनकारी और हैंडलूम साड़ियों का शानदार कलेक्शन है। आप भी कंगना के जैसी साड़ियां पहनकर ग्रेसफुल अंदाज में नजर आ सकती हैं। यह साड़ियां हर मौके पर आपको आकर्षक लुक देंगी। यह फेस्टिवल से लेकर शादी के हर फंक्शन में आपको अट्रैक्टिव लुक देंगी। यदि आप भी अक्सर कंगना रनौत की साड़ियों से प्रेरणा लेती हैं, तो आज हम आपको उनके कुछ रॉयल साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप अपने वार्डरोब में शामिल करके स्टाइल कर सकती हैं।

कांचीपुरम सिल्क साड़ी

kangna ranaut cotton silk saree

यदि आपको फंक्शन में डिफरेंट और रॉयल टच देना है, तो कंगना के जैसी कांचीपुरम सिल्क साड़ी को कॉपी कर सकती हैं। क्रीम कलर की साड़ी पर गोल्डन कलर का जरी बॉर्डर शानदार लुक दे रहा है। साड़ी के साथ डीवा ने मैचिंग क्रीम कलर का ब्लाउज पेयर किया हुआ है। ब्लाउज की स्लीव्स वन फोर्थ  रखी गई है। इसके साथ उन्होंने पोल्का और पर्ल बीड्स वाला नेकलेस पहना है। साथ में, हाफ कर्ल ओपन हेयर रखे हैं।

ये भी पढ़ें: Tissue Silk Sarees Designs: फेस्टिव सीजन में नजर आना चाहती हैं सबसे अलग तो स्टाइल करें ये टिशू सिल्क साड़ी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

यह विडियो भी देखें

पटोला सिल्क साड़ी

kangna ranaut bnarasi saree

इस तरह की पटोला सिल्क साड़ी हर फंक्शन में रॉयल लुक देती हैं। अभिनेत्री ब्लू कलर की पटोला सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ में उन्होंने हाफ स्लीव्स वाला मैचिंग ब्लाउज पेयर किया है। ऐसी साड़ियों का लुक हैवी होने की वजह से उनके साथ केवल इयररिंग्स पहनकर आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने भी मल्टी लेयर झुमकी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने पिंक कलर का कंट्रास्ट पोटली बैग पहना है। ऐसी साड़ी के साथ बन हेयर स्टाइल प्रिटी लुक देती है।

ऑर्गेंजा साड़ी

kangna ranaut net saree

आजकल ऑर्गेंजा साड़ी काफी फैशन में चल रही हैं। आप कंगना रनौत की बेज कलर ऑर्गेंजा साड़ी से आइडिया ले सकती हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने कंट्रास्ट कलर का वेलवेट ब्लाउज पहना है। ब्लाउज की नेकलाइन को वी शेप में रखा गया है। साड़ी के बॉर्डर पर पिंक कलर के छोटे छोटे थ्रेड वर्क से फ्लावर बने हुए हैं। अभिनेत्री ने साड़ी के साथ ब्लाउज के मैचिंग कलर का चोकर नेकपीस और स्टड इयररिंग्स कैरी किए हैं। हेयर स्टाइल में उन्होंने साइड चाइनीज बन बनाया है।

ये भी पढ़ें: Organza saree Designs :  प्री-वेडिंग फंक्शन में लगना चाहती हैं सबसे अलग तो ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली ऑर्गेंजा साड़ी करें ट्राई

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: instagram/Kangana Ranaut

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।