Jhumar Passa Designs For Bakra Eid: इस ईद पहनें ये खूबसूरत पासा डिजाइंस और बनें हर महफिल की शान

Latest Jhumar Passa For Women: बकरीद 2026 पर अपने ईद लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो ट्राई करें खूबसूरत झूमर पासा डिजाइंस। कुंदन, अमेरिकन डायमंड, पर्ल और मल्टीकलर बीड्स वाले ये स्टाइलिश पासे आपके शरारा, गरारा और एथनिक आउटफिट्स को देंगे रॉयल और एलिगेंट टच। जानें ईद के लिए लेटेस्ट और ट्रेंडी झूमर पासा डिजाइंस के बारे में।
Updated:- 2026-05-26, 17:08 IST
american diamond passa jewellery

Beautiful Passa Designs For Bakrid 2026: बकरीद का त्‍योहार हो और महिलाएं सजे-संवरें न, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। ईद के लुक को बेमिसाल बनाने के लिए नए आउटफिट्स के साथ-साथ महिलाएं ज्‍वेलरी भी खूब खरीदती हैं, मगर ईद का लुक झूमर पासे के बिना अधूरा है। एक हैवी और सुंदर सा झूमर पासा आपके पूरे लुक को क्‍लासी बना सकता है। इस त्‍योहार पर आमतौर पर महिलाएं शरारा, गरारा और अन्‍य एथनिक आउटफिट्स कैरी करती हैं। अपने लुक को इनहैंस करने के लिए एक अच्‍छी डिजाइन वाला झूमर पासा पहन लिया, जाए तो ईद पर चांद को देखने की जगह लोग आपको ही निहारते रह जाएंगे। तो अगर आपने अभी तक अपने लिए झूमर पासा नहीं खरीदा है, तो आपको एक नजर नीचे दिखाई गई डिजाइंस पर जरूर डालनी चाहिए।

ईद के लिए झूमर पासा के 4 डिजाइंस

आउटफिट सिंपल हो या फिर डिजाइनर, सिर पर झूमर पासा पहनकर बहुत अच्‍छा फेस्टिव लुक पाया जा सकता है। अगर आप भी अपने लिए झूमर पासा के अच्‍छे डिजाइंस की तलाश में हैं, तो एक नजर इन नए डिजाइंस पर जरूर डालें।

कुंदन स्‍टडेड झूमर पासा डिजाइन

कुंदन स्‍टडेड झूमर पासा आपको बाजार में बहुत सारे डिजाइंस में मिल जाएंगे। इनमें सफेद मोतियों के साथ छोटे और बड़े कुंदन लगाए गए होते हैं। अगर आप ऑफव्‍हाइट कलर की ड्रेस पहन रही हैं, जिस पर थोड़ा बहुत मोतियों और कुंदन का काम किया गया हो, तो यह पासा आपके लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है। इसमें आपको हैवी और लाइट, दोनों तरह की लड़ वाले झूमर पासा मिल जाएंगे।

eid special jhumar passa designs

अमेरिकन डायमंड स्‍टडेड झूमर पासा डिजाइन

अमेरिकन डायमंड वाले झूमर पासा बहुत ही एलिगेंट दिखते हैं। यदि आपने गले में स्‍लीक सा एडी नेकलेस पहना हुआ है, तो उसके साथ अमेरिकन डायमंड वाला पासा पहनन पर बहुत ही अच्‍छा लगता है। यह लाइट वेट होता है। इस तरह के पासा में एडी को रोज गोल्‍ड प्‍लेटेड फ्रेम और सिल्‍वर गोल्‍ड प्‍लेटेड फ्रेम में जड़ा जाता है। आप अपनी ड्रेस के साथ मैचिंग करके इसे कैरी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Ramadan Special Passa For Women: इस रमजान अपने लुक में लगाएं 'नवाबी' तड़का, ये लेटेस्ट पासा डिजाइंस बढ़ा देगी चेहरे की खूबसूरती

beautiful passa designs for bakrid 2026

पर्ल एंड व्‍हाइट स्‍टोन झूमर पासा डिजाइन

मोतियों और व्‍हाइट स्‍टोन से डिजाइन किया हुआ पासा भी दिखने में बहुत ज्‍यादा खूबसूरत लगता है। आप इसे शरारा, गरारा या फिर लहंगे के ऊपर भी पहन सकती हैं। बाजार में आपको इसमें लाइट और हैवी वेट झूमर पासा मिल जाएगा। यह दिखने में ट्रेडिशनल और बहुत ज्‍यादा ग्रेसफुल लगता है। आप इसे बिना किसी और ज्‍वेलरी के भी कैरी करती हैं, तो भी आप बहुत ज्‍यादा खूबसूरत नजर आएंगी।

latest jhumar passa for women

मल्टीकलर बीड्स झूमर पासा डिजाइन

अगर आप मल्‍टीकलर प्रिंट वाली कोई एथनिक ड्रेस कैरी कर रही हैं, तो आप उसके साथ रंग-बिरंगे बीड्स वाला झूमर कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको बीड्स के साथ-साथ कुंदन, मीनाकारी, मोतियों का काम मिल जाएगा। इस तरह का पासा आपको ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न भी दिखाता है। कई बार आपको इस तरह की पासा डिजाइन बोहो लुक देगी। आप इसे फेस्टिवल के बाद भी किसी इंडो-वेस्‍टर्न आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Eid 2026: ईद पर चांद सी नजर आएंगी आप, जब लगाएंगी ये पासा, देखें डिजाइंस

kundan jhumar passa design

अगर आपको भी ऊपर दिखाए गए पासा डिजाइंस पसंद आए हों, तो इन से मिलते जुलते डिजाइन का झूमर पासा बाजार से खरीदें और अपने ईद लुक को बेस्‍ट बनाएं। जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।