Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:04 AM IST

साड़ी के फैब्रिक के हिसाब से ऐसे बनाएं प्लीट्स, लुक लगेगा परफेक्ट

साड़ी पहनना हमें पसंद होता है लेकिन कई बार प्लीट्स अच्छे से बंध नहीं पाती हैं। इसके लिए आपको आर्टिकल में बताई गई बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Updated:- 2024-03-13, 19:00 IST
tips for saree pleating for women

साड़ी पहनना हम सभी को काफी पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर अलग-अलग फैब्रिक की साड़ी खरीदते हैं ताकि जब हम इसे वियर करें तो लुक और खूबसूरत लगे। लेकिन कई बार होता है कि कई सारी फैब्रिक की साड़ी में प्लीट्स अच्छे से बंध नहीं पाती। ऐसे में हमें किसी न किसी की मदद लेने की जरूरत पड़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम उसे सेम तरीके से पहनने की कोशिश करते हैं। लेकिन साड़ी तब अच्छी लगती है जब हम उसे फैब्रिक के हिसाब से प्लीट्स को बांधते हैं। तभी उसमें लुक अच्छा आता है। चलिए आपको बताते हैं किस फैब्रिक के साथ कैसी प्लीट्स बनानी चाहिए।

सिल्क साड़ी में बनाएं प्लीट्स 

Silk saree pleates

अगर आप कांजीवरम साड़ी वियर कर रही हैं तो इसमें हमेशा आपको मीडियम साइड की प्लीट्स बनाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपकी साड़ी अच्छी लगेगी। साथ ही साड़ी में आपका ग्रेस भी काफी अच्छा आएगा। इस तरीके के साड़ी प्लीट्स करने के बाद आपकी साड़ी फुली हुई नजर नहीं आएगी। साथ ही आपका लुक भी काफी ग्रेसफुल लगेगा। आप चाहें तो पिन की मदद से भी साड़ी को सही तरीके से वियर कर सकती हैं।

शिफॉन साड़ी में प्लीट्स

Siffon saree

शिफॉन साड़ी स्टाइल करने के बाद काफी अच्छी लगती है ऐसे में आप भी इसे वियर कर सकती हैं। बस आपको इसकी जो प्लीट्स बनानी है वो थोड़ी थीन रखनी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आप स्लिम नजर आती हैं। साथ साइड फिगर भी अच्छे से दिखाई देता है। आप चाहें तो पिन लगाकर साइड से प्लीट्स को सिक्योर कर लें ताकि जब आप कहीं जाएं तो निकले नहीं। (सूट डिजाइन)

इसे भी पढ़ें: शादी में डिफरेंट नजर आने के लिए लिए ट्राई करें लाचा ड्रेस 

ऑर्गेंजा साड़ी में प्लीट्स

Organza saree

अगर आप ऑर्गेंजा साड़ी को वियर कर रही हैं तो इसमें आप ब्राड प्लीट्स को को बनाएं। इससे आपकी साड़ी में फिटिंग काफी अच्छी आएगा। साथ ही पहनने के बाद उसमें ग्रेस भी काफी अच्छा लगेगा। इस तरीके से जब आप प्लीट्स बनाएंगी तो आप साड़ी में लंबी भी नजर आएंगी।

इन चीजों का ध्यान रखेंगी तो हर फैब्रिक में आपकी साड़ी की प्लीट्स अच्छे से बंधेगी। साथ ही आप साड़ी में खूबसूरत नजर आएंगी। आप चाहें तो इसकी जगह पर शेपवियर पहनकर भी अच्छे से प्लीट्स बना सकती हैं और लुक को परफेक्ट तरीके से क्रिएट कर सकती हैं। (सिल्क साड़ी)

इसे भी पढ़ें: इन आउटफिट के साथ अच्छा लगता है चूड़ा, ऐसे करें लुक क्रिएट

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।