herzindagi
choora style with these dresses for women

इन आउटफिट के साथ अच्छा लगता है चूड़ा, ऐसे करें लुक क्रिएट

शादी के बाद चूड़ा हर कोई पहनना पसंद करता है। आप चाहें तो इन्हें अलग-अलग आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-03-13, 16:53 IST

शादी के बाद लड़कियां चूड़ा जरूर पहनती हैं। इसलिए आजकल अलग-अलग डिजाइन के चूड़ा काफी ट्रेंड में है। डिजाइन के साथ-साथ अब इसमें कलर भी काफी सारे आ गए हैं। जिन्हें वियर करके आप लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इन्हें आप अलग-अलग आउटफिट के साथ मैच करके वियर कर सकती हैं। चलिए आपको आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के चूड़ा डिजाइन पहनकर आ लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

सूट के साथ पहनें चूड़ा

Suit with choora

अगर आपका चूड़ा पिंक कलर का है तो इसे आप मरुन या डार्क कलर के सूट के साथ वियर कर सकती हैं। इसमें आपका लुक बिल्कुल नई दुल्हन जैसा लगेगा। साथ ही आपको इसे पहनने के बाद कोई कड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा आप इसे पहनने के बाद सबसे अलग नजर आएंगी। इस तरह के चूड़ा में आप दो कलर को मिक्स करते तैयार करा सकती हैं ताकि हाथ खूबसूरत नजर आएं।

साड़ी के साथ करें वियर

Saree with choora

नई दुल्हनों को साड़ी के साथ चूड़ा पहनना पसंद होता है। आप भी इसे वियर कर सकती हैं। अगर आप डार्क कलर के चूड़ा को वियर कर रही हैं तो इसके साथ लाइट शेड साड़ी पहन सकती हैं। लेकिन पिंक कलर का चूड़ा पहना है तो इसके साथ आप किसी भी कलर की साड़ी को पहन सकती हैं ताकि लुक परफेक्ट लगे। इसके लिए काफी सारे अच्छे ऑप्शन मिल डाएंगे। जिन्हें वियर करके आप लुक को अच्छे से क्रिएट कर सकती हैं। (पाकिस्तानी सूट डिजाइन)

इसे भी पढ़ें: Kalidaar Salwar Suit Designs: कलीदार सलवार-सूट के ये डिजाइंस हैं नए, देखें तस्वीरें

ब्लेजर विद शरारा

Blazer with sharara

अगर आपको वेस्टर्न आउटफिट पहनना पसंद है तो ऐसे में आप ब्लेजर विद शरारा को वियर कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपको कुछ नया ट्राई करने का मौका मिलेगा। रकुल प्रीत ने भी ऐसे ही आउटफिट को स्टाइल किया है। जिसमें वो काफी अच्छी लग रही हैं। आप भी किसी खास इवेंट पर जानें के लिए ऐसे ही आउटफिट को चूड़ा के साथ पेयर कर सकती हैं। (ग्रीन कलर ज्वेलरी)

यह विडियो भी देखें

इन आउटफिट को आप चूड़ा के साथ वियर करें। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपको कुछ नया ट्राई करने का मौका मिलेगा। एक्ट्रेस के लुक को भी आप चाहें तो रीक्रिएट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Suit Designs: देखने में बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं फुल घेरे वाले ये सूट डिजाइंस

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।