हैवी इयररिंग्स से कान के छेद हो रहे हैं ढीले? आजमाएं मेडिकल टेप का सीक्रेट हैक
-1788276440709.webp)
त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में लहंगे, साड़ियों और एथनिक आउटफिट्स के साथ बड़े-बड़े और हैवी झुमके पहनने का अलग ही क्रेज रहता है। ये भारी-भरकम इयररिंग्स आपके एथनिक लुक की खूबसूरती में चार चांद तो लगा देते हैं, लेकिन लंबे समय तक इन्हें कानों में पहनने से कान के छेद पर खिंचाव होने लगता है।
इयररिंग्स भारी होने की वजह से कानों में तेज दर्द होने लगता है और छेद भी लटककर बड़े और चौड़े होने लगते हैं। इन बड़े और चौड़े छेदों को देखकर कई बार डर लगने लगता है कि कहीं छेद पूरी तरह से कट न जाए। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रही हैं, तो परेशान होने के बजाय आप सर्जिकल या मेडिकल टेप वाला नुस्खा आजमा सकती हैं।
कान के छेद को ढीला होने से कैसे बचाता है मेडिकल टेप?
अगर आप भी कान के छेद बड़े होने के डर से हैवी इयररिंग्स नहीं पहन पा रही हैं, तो कानों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए आप आसानी से हैवी से हैवी झुमके पहन सकती हैं। इसके लिए आप मेडिकल या सर्जिकल टेप का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं यह कैसे काम करता है -

(Image credit: pinterest/عشق مرشت)
मेडिकल या सर्जिकल टेप
मेडिकल या सर्जिकल टेप काफी हल्की और मजबूत पकड़ वाली होती है। इसे आप कान के पीछे छेद वाले हिस्से पर चिपका सकती हैं। यह टेप इयररिंग के पूरे वजन को कान के छेद पर सीधे डालने के बजाय आसपास की स्किन पर समान रूप से बांट देती है। ऐसा होने से इयररिंग्स का वजन सीधे कान के छेद पर नहीं पड़ता और आप पूरे दिन आरामदायक महसूस करती हैं।
यह भी पढ़ें- Unique Handmade Earring Designs: अपनी खूबसूरती में लगाएं चार चांद, ये हैं बेहद यूनिक और हैंडमेड इयररिंग्स डिजाइंस
मेडिकल टेप इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेडिकल टेप की मदद से आप किसी भी फंक्शन या त्योहार के समय आसानी से हैवी इयररिंग्स पहन सकती हैं। इसे इस्तेमाल करने का तरीका बहुत आसान है -
- सबसे पहले मेडिकल टेप का एक छोटा सा चौकोर टुकड़ा काट लें।
- अब इस टुकड़े को कान के पीछे छेद वाली जगह पर मजबूती से चिपका दें।
- इसके बाद इयररिंग को आगे से छेद में डालकर टेप के उस पार ले जाएं।
- अब टेप के ऊपर से ही पीछे की तरफ पेच या रबर स्टॉपर लगा दें।
- ऐसा करने से इयररिंग की डंडी को पीछे से टेप की मजबूत ग्रिप मिल जाती है।
(Image credit: pinterest/Filler earlobe)
यह हैक आजमाते समय रखें इन बातों का ध्यान
इस असरदार हैक को आजमाते समय आपको कुछ खास और जरूरी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए -
- सर्जिकल या माइक्रोपोर टेप के अलावा साधारण सेलोटेप या बिजली वाला टेप भूलकर भी इस्तेमाल न करें।
- अगर आपके कान की स्किन सेंसिटिव है, तो टेप लगाने से पहले और निकालने के बाद कान के पीछे मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल लगाएं।
- इयररिंग निकालते समय टेप को धीरे से हटा दें और उसके बाद कान को साफ जरूर करें।
अगर आपको भी हैवी इयररिंग्स पहनना बहुत पसंद है, लेकिन आप कान के छेद बड़े और ढीले होने की वजह से परेशान रहती हैं, तो ऊपर बताए गए इस खास हैक को आजमाकर अपनी इस परेशानी को आसानी से दूर कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।