herzindagi
image

सावन में पहन रही है ग्रीन कलर के सूट, तो इस तरह के दुपट्टे देंगे आपको रॉयल लुक

अगर आप भी सावन के दौरान ग्रीन कलर के सूट पहनने का सोच रही है, तो अपने सूट वाले लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए आप इन चार तरह के दुपट्टे को शामिल कर सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-07-17, 15:56 IST

सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ माना गया है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं इस महीने में हरे रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी सावन के दौरान ग्रीन कलर के सूट पहनने का सोच रही है, तो अपने सूट वाले लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए आप इन चार तरह के दुपट्टे को शामिल कर सकती है। यह दुपट्टे आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे।

जरी जाल डिजाइन कॉटन सिल्क दुपट्टा

सावन के महीने में अगर आप भी ग्रीन कलर का सूट पहनने वाली है और अपने सूट वाले लुक को गॉर्जियस बनाना चाहती है, तो आप इस खूबसूरत जरी जाल डिजाइन कॉटन सिल्क दुपट्टे को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का दुपट्टा आपको नजदीकी बाजार में मिल जाएगा या आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।यह दुपट्टा आपके लुक को अट्रैक्टिव बना सकता है।

1 - 2025-07-17T134628.698

बूटी डिजाइन सिल्क दुपट्टा

अगर आप सावन के महीने में हरे रंग का अनारकली सूट या शरारा-गरारा पहनने वाली है, तो अपने लुक को खास बनाने के लिए इस खूबसूरत बूटी डिजाइन सिल्क दुपट्टे को ट्राई कर सकती है। इस तरह की दुपट्टे आपके लुक को एलिगेंट और क्लासी टच देने में मदद करेंगे। यह दुपट्टा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

2 - 2025-07-17T134626.826

यह भी पढ़ें: सावन में पहने ऐसे व्हाइट कलर के सूट, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

गीचा वर्क कॉटन सिल्क दुपट्टा

आप चाहे तो अपने हरे रंग के सूट के साथ इस खूबसूरत गीचा वर्क कॉटन सिल्क दुपट्टा को ट्राई कर सकती है। यह दुपट्टा ग्रीन कलर के किसी भी सूट के साथ खूब जाचेगा। ऐसे दुपट्टे आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे। इन्हें आप अपने सूट के साथ शामिल कर अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती है।

3 - 2025-07-17T134625.259

जाल डिजाइन सिल्क दुपट्टा

सावन के महीने में आने वाले सावन सोमवार या शिवरात्रि पर अगर आप अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए ग्रीन कलर सूट को शामिल कर रही है, तो अपने सूट के साथ आप इस खूबसूरत जाल डिजाइन दुपट्टे को भी ट्राई कर सकती है। यह दुपट्टा आपके सूट वाले लुक को शानदार बना देगा। सूट के साथ इस दुपट्टे को शामिल कर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेगी। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

4 - 2025-07-17T134623.027

यह भी पढ़ें: सावन सोमवार के दिन पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 3 अनारकली सूट, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - banarasee

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।