Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

ऑफिस में चाहिए यूनिक लुक, करिश्मा कपूर के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

अगर आप ऑफिस में एक स्टाइलिश अवतार कैरी करना चाहती हैं तो करिश्मा कपूर के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 
Updated:- 2020-02-21, 16:30 IST
best formal looks of karishma kapoor

90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर भले ही कुछ वक्त से परदे से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। करिश्मा कपूर ने फिल्मों से भले ही दूरी बनाई हो, लेकिन फिर भी उनके स्टाइल का आज भी कोई जवाब नहीं है। करिश्मा की खास बात यह है कि 40 की उम्र पार करने के बाद भी वह यंग गर्ल्स के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन हैं। कुछ महिलाएं मानती हैं कि उम्र बढ़ने के बाद उन्हें अपने स्टाइल के साथ समझौता करना पड़ता है। अगर आप भी ऐसा ही सोचती हैं तो आपको करिश्मा कपूर के लुक्स से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। 

करिश्मा कपूर केजुअल से लेकर पार्टी वियर यहां तक कि ऑफिस लुक्स में भी कुछ बेहतरीन स्टाइल कैरी करती हैं और अगर आप ऑफिस में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो आप करिश्मा के कुछ बेहतरीन लुक्स को देखें। आज हम आपको करिश्मा कपूर के कुछ बेहतरीन स्टाइल के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप ऑफिस में बेहद आराम से पहन सकती हैं- 

इसे जरूर पढ़ें- धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के ये हैं लेटेस्ट साड़ी लुक्स  

टॉप विद स्कर्ट 

यह करिश्मा कपूर का एक ऐसा स्टाइल है, जिसे किसी भी उम्र की लड़की आसानी से ऑफिस में कैरी कर सकती है। इस लुक में करिश्मा ने bodicebodice ब्रांड का आउटफिट कैरी किया है। इस लुक में करिश्मा ने ब्लैक कलर के फुल स्लीव्स टॉप के साथ मल्टीकलर स्कर्ट को टीमअप किया है। इसके साथ करिश्मा ने azotiique ब्रांड के ईयररिंग्स पहने हैं। वहीं मेकअप को करिश्मा ने काफी सटल रखा है और कलरफुल काजल की मदद से अपनी आईज पर अधिक फोकस किया है। हेयर्स में करिश्मा ने पोनीटेल लुक रखा है। करिश्मा का यह पूरा लुक देखने में काफी अच्छा लग रहा है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) onFeb 15, 2020 at 8:39am PST

 

पैंट सूट लुक

ऑफिस में इन दिनों लड़कियां पैंट सूट पहनना काफी पसंद करती हैं। अगर आप भी पैंट सूट लुक में मोनोक्रोमेटिक लुक कैरी करना चाहती हैं तो आपको करिश्मा का यह लुक जरूर पसंद आएगा। इस लुक में करिश्मा ने neverfullydressed ब्रांड का ब्लैक एंड व्हाइट पैंट सूट पहना है। इस ब्लैक पैंट सूट के उपर हाफ मून व्हाइट स्टाइल काफी अच्छा लग रहा है। इसके साथ करिश्मा ने azotiique ब्रांड की एसेसरीज पहनी है। पिंक लिप्स और पोनीटेल लुक में करिश्मा का यह लुक ऑफिस के लिए एकदम परफेक्ट लुक है। करिश्मा के इस लुक को eshaamin1 ने स्टाइल किया है। 

karishma kapoor pant suit

 

पोल्का डॉट स्टाइल

अगर आप अपने ऑफिस लुक को एकदम यूनिक बनाना चाहती हैं तो आप करिश्मा के इस लुक से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में करिश्मा ने ब्लैक कलर के पैंट और ब्लेजर के साथ ब्लू पोल्का डॉट शर्ट टीमअप की है। इसके साथ करिश्मा ने ब्लैक एंड व्हाइट स्कार्फ को भी बतौर बो लुक अपनी नेक पर कैरी किया है, जो उनके लुक को काफी इंटरस्टिंग बना रहा है। रेड लिप्सटिक और पोनीटेल के साथ करिश्मा ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) onJan 5, 2020 at 3:28am PST

 

इसे जरूर पढ़ें- कई महीनों की सैलरी जितनी है ईशा अंबानी की इस Stylish ड्रेस की कीमत!

 

इंडो-वेस्टर्न लुक

karishma kapoor indo western look

अगर आप ऑफिस में एक इंडो-वेस्टर्न लुक कैरी करना चाहती हैं तो करिश्मा का यह लुक आपको जरूर अच्छा लगेगा। इस लुक में करिश्मा ने payalkhandwala ब्रांड का आउटफिट कैरी किया है। इसमें व्हाइट शर्ट के साथ करिश्मा ने प्रिंटेड लॉन्ग कुर्ती विद पैंट पहनी है। वही इस लुक में करिश्मा ने mahesh_notandass ब्रांड की एसेसरीज कैरी की है। करिश्मा के इस लुक को eshaamiin1 ने स्टाइल किया है। ऑफिस के लिए करिश्मा का यह लुक यकीनन काफी अच्छा है।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।