Collar Blouse Designs: फिर लौटा कॉलर ब्लाउज का क्रेज, साड़ी के साथ शामिल कर बनाएं अपने लुक को खास और डिफरेंट

कॉलर ब्लाउज के डिजाइन से एक बार फिर चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं को बेहद पसंद आ रहे हैं और फैशन के इस बदलते दौर में महिलाएं इस तरह के ब्लाउज पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। ऐसे में अगर आप ग्रहणी हैं या फिर कामकाजी महिला हैं, तो आपके लिए कुछ लेटेस्ट कॉलर वाले ब्लाउज परफेक्ट रहेंगे, जो आपके साड़ी लुक को बेहतर बना देंगे। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।
सिल्क फ्रंट ओपन कॉलर गर्दन ब्लाउज
अगर आपको साड़ी पहनने का बहुत शौक हैं और आप वर्किंग वुमन हैं और किसी खास इवेंट या फंक्शन में साड़ी पहनकर जाना चाहती हैं, तो साड़ी लुक को बेहतर बनाने के लिए आप इस तरह के सिल्क फ्रंट ओपन कॉलर गर्दन ब्लाउज को शामिल कर सकती हैं। आप अपनी साड़ी के कलर से कंट्रास्ट मैच कर इस तरह के ब्लाउज को बनवा सकती हैं।

वी नेक ब्लेंडेड रेडीमेड साड़ी कॉलर ब्लाउज
आपके लिए इस तरह का खूबसूरत वी नेक ब्लेंडेड रेडीमेड साड़ी कॉलर ब्लाउज भी परफेक्ट रहेगा, जिसे आप नजदीकी बाजार से कपड़ा खरीदकर किसी भी टेलर से इस तरह की डिजाइन को बनवा सकती हैं। ऐसे ब्लाउज को आप साड़ी के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं साथ ही रॉयल लुक भी पा सकती हैं। इसे आप किसी भी इवेंट के दौरान पहन सकती हैं।

हाफ स्लीव स्टिच्ड कॉलर ब्लाउज
आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए किसी भी साड़ी के साथ इस तरह के खूबसूरत हाफ स्लीव स्टिच्ड कॉलर ब्लाउज को शामिल कर सकती हैं। ऐसे कॉलर ब्लाउज डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देंगे साथ ही इवेंट वाले लुक को भी खास बना देंगे। आप ऐसे ब्लाउज को रेडीमेड भी खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Readymade Blouse Designs For Women: सिंपल साड़ी को भी खूबसूरत बना देंगे ये रेडीमेड ब्लाउज के डिजाइंस, मिलेगा रॉयल लुक

कलमकारी प्रिंटेड एल्बो लेंथ स्लीव कॉलर ब्लाउज
यही नहीं आपके लिए इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले कलमकारी प्रिंटेड एल्बो लेंथ स्लीव कॉलर ब्लाउज भी बेस्ट हो सकते हैं। इसे पहनकर आप अपने साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसे कॉलर वाले ब्लाउज इन दिनों काफी चलन में है, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे साथ ही रॉयल लुक देने में भी मदद करेंगे। आप ऐसे कॉलर ब्लाउज को बाजार से कपड़ा लाकर टेलर से बनवा सकती हैं।

पिंक डीप नेक कॉलर ब्लाउज
अगर आप किसी खास मौके पर पहनने के लिए साड़ी सिलेक्ट कर चुकी हैं, लेकिन कौन से ब्लाउज डिजाइंस को पहने इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए यह खूबसूरत पिंक डीप नेक कॉलर ब्लाउज एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप किसी भी तरह की साड़ी के साथ कंट्रास्ट मैचकर पहन सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : asoita Store/Studio Shringaar Store/RENE/Studio Shringaar/Thevasa
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।