मम्मी के पुराने पर्स को दें स्लिंग बैग टच, 8 स्टेप्स में बनकर होगा तैयार

मम्मी की अलमारी में कई बार कुछ ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनका वो अब इस्तेमाल नहीं करती हैं। इसी में से एक है हैंडपर्स और क्लच। हो सकता है उसकी स्ट्रैप टूट गई हो या उसका स्टाइल थोड़ा पुराना हो गया हो, लेकिन लगाव की वजह से वो इसे फेंक नहीं पातीं। अगर आपके घर में भी मम्मी का कोई ऐसा पुराना पर्स है, तो उसे फेंकने के बजाय आप उससे एक स्टाइलिश स्लिंग बैग बना सकती हैं।
आज के समय में स्लिंग बैग काफी फैशन में हैं और इन्हें कैरी करना भी बहुत आरामदायक होता है। इसकी खास बात यह है कि इस मेकओवर के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। केवल 8 स्टेप्स को फॉलो करके आप पुराने पर्स को नया और ट्रेंडी लुक दे सकती हैं। नीचे लेख में जानें इसका पूरा प्रोसेस-
स्लिंग बैग बनाने के लिए जरूरी सामान
मम्मी के पुराने पर्स को स्टाइलिश स्लिंग बैग में बदलना बेहद आसान है। इसके लिए बस नीचे बताई गई सामग्रियों की जरूरत होगी। नीचे जानें-

- पुराना पर्स
- सुई-धागा
- फैब्रिक ग्लू,
- पुरानी चेन या फैशनेबल बेल्ट
- सजावट का सामान
इसे भी पढ़ें- बेस्ट फ्रेंड की वेडिंग एनिवर्सरी पर गिफ्ट करें ऐसे खूबसूरत बैग्स, देखते ही होगी खुश
पुराने पर्स या क्लच से कैसे बनाएं स्लिंग बैग?
अगर आपको सिलाई या बुनाई का काम नहीं आता है, तब भी आप इसे बना सकती हैं। पढ़ें आसान प्रोसेस-
- स्लिंग बैग बनाने के लिए सबसे पहले पुराना पर्स या क्लच लें। अब इसे गीले सूती कपड़े से अच्छी तरह से साफ करें।
- अगर पर्स में टूटा या फिर पुराने स्टाइल के छोटे हैंडल्स लगे हैं, तो उन्हें कैंची से काटकर अलग करें।
- स्लिंग बैग के लिए बाजार से अपनी पसंद की रंग-बिरंगी फैशनेबल डोरी खरीदें। ध्यान दें कि यह बैग की चेन और रंग से मिलता-जुलता हो।
- इसके बाद पर्स के दोनों किनारों पर ऊपर की तरफ निशान लगाएं जहां नई स्ट्रैप जोड़नी है। गौर करें कि दोनों तरफ की ऊंचाई बराबर हो।
- अब निशान लगाई गई जगह पर सुई-धागे से मजबूत कपड़े की छोटी पट्टियां सिलें। इसके बाद इनमें मेटल रिंग्स लगाएं।
- अगर आपको सिलाई नहीं आती है, तो फैब्रिक ग्लू या ग्लू गन से भी इसे चिपका सकती हैं।
- अब अपनी चुनी हुई चेन या बेल्ट को मेटल रिंग्स में फंसा दें। अगर आपकी स्ट्रैप में पहले से क्लिप लगे हैं, तो यह काम आसान हो जाएगा।
- बैग को ट्रेंडी लुक देने के लिए इस पर रंग-बिरंगे पैच, बीड्स और लटकन लगा सकती हैं। हालांकि, इन दिनों सनफ्लावर डिजाइन ट्रेंड में है। आप चाहें तो बाजार से इस डिजाइन को खरीदकर बैग पर लगा सकती हैं।
- अब आपका ट्रेंडी स्टाइलिश स्लिंग बैग बनकर तैयार है।
घर पर बनाए गए स्लिंग बैग को कैसे स्टाइल करें?
घर पर तैयार किए गए इस स्लिंग बैग को आप अपने लगभग हर आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। कैजुअल लुक के लिए इसे जीन्स और टी-शर्ट के साथ कैरी करें। वहीं, अगर आपने बैग पर थोड़ी कढ़ाई या डेकोरेशन की है, तो इसे किसी सिंपल कुर्ती, सूट या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ कैरी करके बेहद खूबसूरत लुक पा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Sling Bag Designs: वेकेशन पर कैरी करने के लिए बेस्ट हैं ये स्लिंग बैग, देखें डिजाइंस
अगर मम्मी का पर्स पुराना हो गया है, तो उसे किसी को देने या फेंकने के बजाय घर पर थोड़ा मेकओवर करके इसे नया लुक दे सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- gemini ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।