दिवाली पर पहनें ये 4 ट्रेंडिंग झुमका-बैंगल्स, बढ़ेगी हाथों की खूबसूरती

इस दिवाली अगर आप भी अपने हाथों में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो झुमका-बैंगल्स सबसे बेस्ट रहेंगे। यह आपके हाथों को और ज्यादा सुंदर बनाने में मदद करेंगे। नीचे दी गई 4 डिजाइन को जरूर ट्राई करें।
Updated:- 2026-10-29, 12:31 IST
Diwali 2026 Jhumka Bangles

Diwali 2026 Jhumka Bangles: दिवाली पर कपड़ों से लेकर मेकअप तक, हर छोटी चीज त्योहार की तैयारी का हिस्सा होती है, लेकिन बहुत बार खूबसूरत साड़ी या डिजाइनर लहंगा पहनने के बाद भी कुछ कमी महसूस होती है। इसकी वजह सही ज्वेलरी का चुनाव न करना हो सकता है। अगर आप इस बार अपने पारंपरिक लुक में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं, तो झुमका स्टाइल वाले कंगनों को अपने कलेक्शन में जोड़ सकती हैं। इनकी खासियत यह है कि कलाई पर सजे कंगनों के साथ लटकते छोटे झुमके हाथों को अलग लुक देते हैं। आइए, ऐसे ही 4 डिजाइन के बारे में जानते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और आउटफिट के हिसाब से चुन सकती हैं।

दिवाली पर पहनें ये 4 ट्रेंडिंग झुमका-बैंगल्स

इस दिवाली नॉर्मल कंगन के बजाय आप नीचे दिए गए इन 4 ट्रेंडिंग झुमका-बैंगल्स को ट्राई करें। यह आपके हाथों की सुंदरता बढ़ाएंगे।

1. गोल्डन - सिल्वर बीड्स वाले झुमका कंगन

अगर आपको गोल्ड-सिल्वर जैसे रंग की ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो गोल्डन बीड्स और लटकन से सजे कंगन एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। इस तरह के डिजाइन में मोतियों जैसी छोटी सजावट के साथ नीचे की तरफ झुमके लगाए जाते हैं। त्योहार की रोशनी में इनका सुनहरा रंग आपके पहनावे को और सुंदर बना सकता है।

gold

image credit- Pinterest (fashion world)

ऐसे करें स्टाइल: लाल, हरे या मरून रंग की बनारसी साड़ी के साथ यह डिजाइन खूब फबेगा। अगर लहंगे में सुनहरी कढ़ाई है, तो उसके साथ भी इन कंगनों को पहना जा सकता है।

2. रेन ड्रॉप वाले कंगनों से दिखें एलिगेंट

हर किसी को भारी और चमकदार ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं होता। अगर आप सादगी के साथ अपने हाथों को सजाना चाहती हैं, तो रेन ड्रॉप वाली झुमका बैंगल्स चुन सकती हैं। सफेद मोतियों के साथ लाल, हरे या सफेद स्टोन का मेल इन कंगनों को खूबसूरत बनाता है।

raibow kangan

image credit- Pinterest (a la coture)

ऐसे करें स्टाइल: क्रीम, पीच, हल्के गुलाबी या पेस्टल रंग के सूट के साथ इन्हें पहनें। सादे कपड़ों के साथ इस तरह की ज्वेलरी आपके लुक में खूबसूरत रंग जोड़ सकती है।

3. सिल्क थ्रेड बैंगल्स से सजाएं अपनी कलाई

दिवाली पर घर में पूजा करनी हो, मेहमानों का स्वागत करना हो या परिवार के साथ समय बिताना हो, तो आरामदायक ज्वेलरी चुनना जरूरी है। ऐसे मौकों के लिए सिल्क धागों से सजी झुमका बैंगल्स अच्छी पसंद हो सकती हैं। इनमें रंगीन धागों के साथ छोटे मोती, सजावटी बीड्स या धातु की लटकन का इस्तेमाल किया जाता है।

silk kangan

image credit- Pinterest (motwanimahek80)

ऐसे करें स्टाइल: पीले, गुलाबी या हरे रंग के सूट, शरारा और कुर्ती के साथ इन्हें पहन सकती हैं। चाहें तो अपने आउटफिट से मिलता-जुलता रंग चुनकर पूरा लुक तैयार करें।

4. कुंदन और एंटीक फिनिश वाली बैंगल्स  

अगर दिवाली पर आपका पहनावा थोड़ा भारी और शाही अंदाज वाला है, तो कुंदन की सजावट वाले झुमका कंगन आपके काम आ सकते हैं। एंटीक गोल्ड फिनिश, चमकदार नग और नीचे लटकती छोटी घंटियों वाला डिजाइन पारंपरिक ज्वेलरी पसंद करने वाली महिलाओं को आकर्षित कर सकता है।

rajasthi kangan

image credit- Pinterest (nikhat nahar)

ऐसे करें स्टाइल: हैवी लहंगे, कढ़ाईदार अनारकली या पारंपरिक सिल्क साड़ी के साथ इनका मेल अच्छा लगेगा। शादी के मौसम में पहनने के लिए भी यह डिजाइन आपके ज्वेलरी कलेक्शन का हिस्सा बन सकता है।

यह भी पढ़ें- Shakha Pola: बंगाली शादीशुदा महिलाओं के इन कंगनों का क्या है महत्व? जानें

दिवाली पर झुमका बैंगल्स चुनते समय इन बातों को न करें नजरअंदाज

त्योहार पर ज्वेलरी खरीदते समय सिर्फ डिजाइन देखकर फैसला करना सही नहीं है। कंगनों का शेप, वजन और उनकी बनावट भी मायने रखती है।

  • कंगन न तो इतने टाइट हों कि हाथ में परेशानी हो और न ही इतने ढीले कि बार-बार फिसलें। लटकन वाले डिजाइन में सही फिटिंग खास तौर पर जरूरी है।
  • अगर आपको लंबे समय तक ज्वेलरी पहननी है, तो बहुत भारी कंगनों के बजाय हल्के डिजाइन चुनें। इससे पूजा और दूसरे काम करते समय आसानी रहेगी।
  • गोल्डन, सिल्वर, मोती या रंगीन स्टोन में से ऐसा डिजाइन चुनें, जो आपके आउटफिट के रंग और कढ़ाई के साथ मेल खाता हो।
  • मोती, कुंदन और धागों वाली बैंगल्स को पानी, परफ्यूम और तेज केमिकल के सीधे संपर्क से बचाएं। इस्तेमाल के बाद इन्हें सूखी जगह पर अलग रख दें।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026 पर ट्राई करें ये 4 कुंदन कड़े, हर आउटफिट पर लगेंगे खूबसूरत

दिवाली पर खूबसूरत दिखने के लिए हर बार नई साड़ी या महंगा लहंगा खरीदना जरूरी नहीं है। सही एक्सेसरीज पुराने आउटफिट को भी नया अंदाज दे सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 main image credit- pinterest (luxury hezel)

FAQ
दिवाली 2026 में झुमका बैंगल्स के साथ कौन सी साड़ी अच्छी लगेगी?
रेड, मरून, रॉयल ब्लू और गोल्डन बॉर्डर वाली सिल्क साड़ियों के साथ रेनड्रॉप और कुंदन झुमका बैंगल्स सबसे ज्यादा ट्रेंडी लगेंगी।
क्या झुमका बैंगल्स रोज पहनी जा सकती हैं?
सिल्क थ्रेड वाली हल्की झुमका बैंगल्स रोज या दिन की पूजा में पहन सकते हैं, लेकिन हैवी कुंदन और पर्ल वाली सिर्फ त्योहार या पार्टी के लिए ही ठीक हैं।
झुमका बैंगल्स की देखभाल कैसे करें?
इन्हें हमेशा ज्वेलरी बॉक्स में अलग-अलग रखें, मोतियों को टूटने से बचाएं और साफ करने के लिए सूखे कपड़े का ही इस्तेमाल करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।