Diwali 2026 Glam Look: दिवाली पर अपने एथनिक लुक को दें गॉर्जियस टच, ट्राई करें ये 4 खूबसूरत टेम्पल झुमका इयररिंग्स

सिल्क साड़ी के साथ कौन से झुमके पहनें? जानिए 5 लेटेस्ट टेंपल गोल्ड झुमका डिजाइन, स्टाइलिंग टिप्स और खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातें, जो आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाएंगी।  
Updated:- 2026-11-06, 12:05 IST
Temple Gold Jhumka Designs Diwali 2026

Temple Gold Jhumka Designs Diwali 2026: दिवाली आ गई है और अब तक समझ नहीं आ रहा कि क्या पहनें?हर साल वही पुरानी साड़ी, वही पुराने झुमके पहनकर बोर हो गई हैं ना? इस बार कुछ नया ट्राई कीजिए। इस दिवाली साड़ी चाहे सिंपल ही क्यों न हो, बस कानों में ये टेंपल गोल्ड झुमके पहनकर देखिए। पूरा लुक अपने आप बदल जाएगा।

हम आपके लिए 5 ऐसे टेंपल गोल्ड झुमके लेकर आए हैं, जो इस बार हर फंक्शन में आपको सबसे अलग दिखाएंगे। साथ में स्टाइलिंग टिप्स भी, ताकि आप गलती न करें।

दिवाली के लिए ट्रेंडी टेंपल गोल्ड झुमके

इस दिवाली साड़ी के साथ लोग झुमके की भी करेंगे तारीफ। कैरी करें नीचे दिए गए ये सुंदर झुमका डिजाइन्स।

1. क्लासिक टेंपल गोल्ड झुमका

यह वो डिजाइन है, जो आपकी दादी-नानी के जमाने से चला आ रहा है और आज भी ट्रेंड में है। इसमें देवी-देवताओं के छोटे-छोटे मोटिफ, घंटी और घुंघरू वाली डिटेलिंग होती है। आप इसे कांजीवरम या बनारसी सिल्क साड़ी के साथ पहनें। साथ में पतली गोल्ड चेन और छोटी-सी बिंदी लगाएं। बालों का लो बन बनाएं, ताकि झुमका पूरा दिखे।

jhumke

image credit- Pinterest (etsy)

2. मोर पंख वाला झुमका

मोर का डिजाइन हमेशा से शुभ और रॉयल माना जाता है। इस झुमके में मोर की पूंछ की तरह फैली हुई कारीगरी होती है, जो हिलने पर बहुत सुंदर लगती है। अगर आप रील या फोटो शूट के लिए तैयार हो रही हैं, तो यही झुमका चुनें। इसके साथ ग्रीन या ब्लू कलर की साड़ी पहनें, मोर वाला लुक और भी निखर जाएगा।

jhumka

image credit- Pinterest (luxejewelvault)

3. लक्ष्मी मोटिफ वाला झुमका

इसमें मां लक्ष्मी की छोटी सी मूर्ति बनी होती है। पूजा या किसी भी धार्मिक फंक्शन के लिए लड़कियां इसे सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। इसे लाल, पीली या ऑरेंज साड़ी के साथ पहनें। हाथ में लाल चूड़ियां और माथे पर छोटी बिंदी आपके लुक को पूरा कर देगी।

diwali jhumke

image credit- Pinterest (Nooranijewellery)

4. डोली डिजाइन झुमका

अगर आपकी शादी करीब है या आप किसी की शादी में दुल्हन की तरह तैयार होना चाहती हैं, तो डोली वाला डिजाइन ट्राई करें। इसमें डोली, दूल्हा-दुल्हन की छोटी-सी झलक होती है, जो देखने में बहुत ही यूनिक लगती है। इस झुमके को हैवी लहंगे के साथ पहनें। इसके साथ ज्यादा नेकलेस मत पहनें, वरना लुक भरा-भरा लगेगा। सिर्फ मांग टीका काफी है।

diwali earrings

image credit-pinterest (south jewellery collection)

5. पट्टी वाला टेंपल झुमका

यह डिजाइन थोड़ी लंबी और पट्टी स्टाइल में आती है, जो कान को पूरा कवर करती है। यह मम्मी, दीदी और आंटी पर सबसे ज्यादा जचती है। इसे सिंपल कॉटन सिल्क साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं। इसके साथ बालों को साइड में करके खुला छोड़ें, झुमका और भी सुंदर दिखेगा।

jhumkas

image credit- pinterest (heartfeltjewellery)

खरीदते समय ध्यान रखने वाली 5 बातें

झुमका खरीदते समय जल्दबाजी न करें और नीचे दी गई बातों का जरूर ध्यान दें।

  • टेंपल झुमका दिखने में सुंदर होता है, लेकिन ज्यादा भारी होगा तो 2 घंटे में ही कान दुखने लगेंगे। खरीदते समय 2 मिनट कान में लगाकर देखें।
  • पीछे का लॉक टाइट है या नहीं, यह जरूर चेक करें। ढीला लॉक होगा तो फंक्शन में झुमका गिरने का डर रहेगा।
  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो गोल्ड प्लेटेड या हाइपोएलर्जेनिक वाला झुमका लें। सस्ते मेटल से कान में खुजली हो सकती है।
  • झुमका हमेशा साड़ी के बॉर्डर के कलर से मैच करके लें। गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पर गोल्डन टेंपल झुमका सबसे अच्छा लगेगा।
  • गोल्ड प्लेटेड है तो कितने समय तक पॉलिश रहेगी, ये दुकानदार से पूछें। बिल लेना न भूलें।

यह भी पढ़ें- 6 टेंपल झुमका डिजाइंस साड़ी के साथ लगेंगे खूबसूरत

यह भी पढ़ें- भारी झुमकों से कान में होता है दर्द? इन 5 ट्रिक्स से घंटों पहनेंगी हैवी इयररिंग्स, नहीं होगा दर्द

टेंपल झुमका सिर्फ एक फैशन नहीं है, यह परंपरा की पहचान है। सही डिजाइन और सही स्टाइलिंग से आप बिना ज्यादा मेकअप के भी सबसे सुंदर दिख सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- mystore collections, varalakshmi

FAQ
टेंपल झुमकों को लंबे समय तक नया जैसा कैसे रखें?
इन्हें हमेशा सूखी जगह पर कॉटन के कपड़े में लपेटकर रखें। परफ्यूम या हेयर स्प्रे सीधे झुमकों पर न लगाएं, इससे इनकी पॉलिश जल्दी खराब होती है।
क्या टेंपल झुमके वेस्टर्न ड्रेस के साथ पहन सकते हैं?
हां, छोटे साइज के टेंपल झुमके इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, कुर्ती और लॉन्ग श्रग के साथ भी बहुत अच्छे लगते हैं। बस हैवी डिजाइन की जगह लाइट वेट वाला चुनें।
कान में छेद छोटा है तो कौन सा झुमका लें?
अगर कान का छेद छोटा है या झुमका पहनने की आदत नहीं है, तो हल्के वजन वाला और स्क्रू वाले लॉक वाला झुमका लें। इससे कान पर दबाव कम पड़ेगा और दर्द नहीं होगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।