दिवाली पर अपनी नन्ही परी को पहनाएं ये प्यारे आउटफिट्स, दिखेंगी राजकुमारी

Diwali 2026 Baby Girl Dress Ideas: दिवाली का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन रह गए है। इस दिन हर कोई सजना संवरना चाहता है और लोग पहले से ही इस दिन के लिए नए कपड़े खरीद लेते हैं। अगर आपके घर में भी एक नन्ही सी परी है, तो उसकी दिवाली ड्रेस को लेकर आपको टेंशन होगी कि क्या पहनाएं, जिसमें वह सुंदर भी दिखे और कंफर्टेबल भी रहे। अगर आप भी अपनी लाडली के लिए परफेक्ट दिवाली आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो 2026 के ये 5 लेटेस्ट ट्रेंड आपकी मदद करेंगे। फ्रॉक की क्यूटनेस से लेकर शरारा की रॉयल लुक तक, हर ऑप्शन इसमें शामिल है।
इस दिवाली अपनी बेटी को पहनाएं ये प्यारे आउटफिट्स
अपनी बेटी के लिए दिवाली की शॉपिंग करने जा रही हैं, तो इस बार पहनाएं ये प्यारे कपड़े।
1. क्यूट फ्रॉक ड्रेस
छोटी बच्चियों के लिए फ्रॉक हमेशा से पहली पसंद है और यह काफी सुंदर भी लगती है। इस साल नेट और ऑर्गेंजा वाली फ्रॉक काफी ट्रेंड में हैं। गोल्डन, पिंक, पीच और रेड कलर की गोटा-पट्टी वाली फ्रॉक आपकी बेटी को एकदम गुड़िया जैसा लुक देगी। इसमें बच्चियां कंफर्टेबल भी रहती हैं और फोटो भी बहुत प्यारी आती हैं।
image credit-ai
2. ट्रेडिशनल लहंगा चोली
अगर आप अपनी बेटी को त्योहार वाली वाइब देना चाहती हैं, तो लहंगा चोली से अच्छा कुछ नहीं है। आप मिरर वर्क और बंधेज प्रिंट वाले लहंगे पहना सकती हैं। ध्यान रहे कि छोटे बच्चों के लिए लाइट वेट लहंगा लें, ताकि वे आसानी से चल-फिर सकें।
image credit-ai
3. स्टाइलिश शरारा सेट
आप चाहें तो इस दिवाली अपनी बेटी को शरारा भी पहना सकती हैं। यह सिर्फ बड़ों के लिए नहीं होता है, बच्चियों पर भी काफी सुंदर लगता है। इस बार आप सिल्क और जॉर्जेट फैब्रिक की शॉर्ट कुर्ती और फ्लेयर्ड शरारा लें। यह लुक आपकी बेटी पर काफी अच्छा लगेगा और वह काफी सुंदर लगेगी।
image credit-ai
4. ट्रेंडी जंपसूट
ऊपर दिए गए हर आउटफिट्स अगर आप ट्राई कर चुकी हैं, तो जंपसूट भी काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। एथनिक प्रिंट वाला जंपसूट दिवाली के लिए बेस्ट रहेगा और इसे पहनाना भी काफी आसान है। साथ ही बच्चियां आराम से मजें कर सकती हैं।
image credit-ai
5. इंडो-वेस्टर्न सूट
इंडो-वेस्टर्न सूट उन पेरेंट्स के लिए है, जो वेस्टर्न कट के साथ इंडियन टच चाहते हैं। धोती स्टाइल पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती या जैकेट वाला सूट आपकी बेटी को सबसे अलग लुक देगा। यह दिवाली के साथ-साथ भाईदूज में भी पहना जा सकता है।
image credit-ai
कंफर्ट का रखें सबसे ज्यादा ध्यान
इस साल पेरेंट्स सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि कंफर्ट को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। बच्चों के कपड़े ऐसे होने चाहिए जिसमें खुजली न हो और पसीना न आए।
- कपड़ा हमेशा सॉफ्ट और कॉटन लाइनिंग वाला लें।
- बहुत ज्यादा भारी लहंगा या शरारा न लें, बच्ची परेशान हो जाएगी।
- दिवाली पर दियों के पास जाते समय ध्यान रखें, नेट वाले कपड़े आग जल्दी पकड़ते हैं।
- जूते की जगह सॉफ्ट जूती या मोजे पहनाएं।
यह भी पढ़ें- दिवाली पर बेहद खूबसूरत दिखेगी आपकी लाडली, बस इस तरह करें तैयार
इस दिवाली अपनी बच्ची को ऊपर दिए गए ये प्यारे आउटफिट्स पहनाएं। साथ ही कपड़े का भी ध्यान रखें जिसमें बच्चा कंफर्टेबल रहे।
यह भी पढ़ें- Old Saree Reuse: मम्मी की पुरानी रखी साड़ियों से अपनी बेबी गर्ल के लिए बनवाएं ऐसी खूबसूरत फ्रॉक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
image credit-ai
- दिवाली 2026 के लिए छोटी बच्ची के लिए कौन सा रंग सबसे ट्रेंड में रहेगा?
- इस साल रेड, रानी पिंक, गोल्डन येलो और पेस्टल पीच कलर सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं।
- 2 साल की बच्ची के लिए फ्रॉक बेहतर है या शरारा?
- 2 साल की बच्ची के लिए फ्रॉक ज्यादा कंफर्टेबल रहेगी। शरारा 4 साल से बड़ी बच्चियों के लिए ज्यादा अच्छा ऑप्शन है।
- दिवाली पर बच्ची की ड्रेस कहां से खरीदें?
- आप लोकल मार्केट के अलावा ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।